यह पृष्ठ प्रत्यक्षा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

उल्लेखनीयता संपादित करें

नमस्ते सत्यम् जी और माला जी, मैं इस पृष्ठ का अवलोकन कर रहा था। मैंने इंटरनेट पर गद्यकोश और कुछ पुस्तकों (अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट) पर देखी हैं लेकिन क्या इनकी उल्लेखनीयता पर्याप्त है? यदि हाँ तो कृपया इस लेख में कुछ सुधार करने का प्रयास करो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:24, 26 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: जी! प्रथम दृष्टया तो मुझे नहीं लग रहा कि इनकी उल्लेख्नीयता ज्ञानकोश में शामिल होने लायक है, परन्तु मैं सन्दर्भ जुटाने का प्रयास करूँगा। अगर यह पर्याप्त चर्चित हुईं तो इन्हें विकि पर स्थान दिया जा सकता है। केवल प्रकाशित पुस्तकों की सूची और गद्यकोश जैसी जगहों पर उल्लेख से तो शायद या संभव न हो सके, परन्तु अन्य कुछ उल्लेखनीय मिला तो उसे लेख में जोड़ने का प्रयास करूँगा। माला जी से भी इस कार्य हेतु सादर अनुरोध है। --त्यम् मिश्र बातचीत 18:19, 26 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें
नमस्ते सत्यम् जी और संजीव जी, इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रत्यक्षा एक युवा लेखिका हैं, किन्तु उनके बारे में मेरे पास पर्याप्त जानकारी नहीं है। उनका एक कहानी संग्रह 'जंगल का जादू तिल तिल' भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित है। एक और पुस्तक "पहर दोपहर ठुमरी" हार्परकॉलिंस पब्लिशर्स से प्रकाशित है। यह भी कथा संग्रह ही है। जहां तक उल्लेखनीयता का प्रश्न है तो शायद अभी ज्ञानकोश में शामिल होने लायक है या नहीं कहना मुश्किल है। वैसे सन्दर्भ जुटाने का प्रयास करती हूँ।--माला चौबेवार्ता 09:52, 28 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "प्रत्यक्षा" पर वापस जाएँ।