वार्ता:बुरहानपुर

Latest comment: 3 वर्ष पहले by Honey Mahboob Ahmed in topic बुरहानपुर

यह पृष्ठ बुरहानपुर लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

आलेख का शीर्षक बुढ़हानपुर से बदलकर बुरहानपुर किया जाय--कलमकार (वार्ता) 11:31, 27 जून 2017 (UTC)कलमकारउत्तर दें

@आशीष भटनागर: जी, आप हिंदी विकिपीडिया पर प्रशासक और प्रबंधक हैं इसलिए आपसे ही निवेदन कर रहा हूं। इस आलेख का शीर्षक बदल दिया जाय क्योंकि इस शहर का नाम हिंदी में बुरहानपुर और अंग्रेजी में Burhanpur है। इस आलेख को किसी संपादक द्वारा बुढ़हानपुर क्यों लिखा गया है मेरी समझ से परे हैं। आशा है आप इस विषय में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करवाएंगे। धन्यवाद सहित--कलमकार (वार्ता) 14:23, 28 जून 2017 (UTC)कलमकारउत्तर दें
@कलमकार: जी, नमस्कार,
मुझे सही सही नाम ज्ञात नहीं है अतः मैं फिल्हाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा। किन्तु अंग्रेज़ी नाम से यह अधिक प्रतीत होता है कि इसका नाम बुढ़हानपुर ही होगा, इसीलिये सम्पादक ने इसका नाम यह रखा। इसका अर्थ ये न लगायें कि मैं इस ढ़ का समर्थन कर रहा हूं। किन्तु अंग्रेज़ी में ढ़ और र के लिये प्रायः r का ही प्रयोग किया जाता है। किन्तु इसे किसी मानक सन्दर्भ के साथ यदि बताया जाए तो कहीं बेहतर होगा। इसके लिये मैंने बुरहानपुर का राजकीय जालस्थल देखा जहाँ बुरहानपुर ही लिखा गया है। अतएव इसे बुरहानपुर ही करना उचित होगा। इस वार्ता को एक सप्ताह के लिये ऐसे ही रहने दें, फिर भी यदि कोई आपत्ति या मत नहीं मिला या समर्थन ही रहा तो अवश्य बदल सकते हैं। कृपया स्मरण कराएं। आशीष भटनागरवार्ता 15:17, 30 जून 2017 (UTC)उत्तर दें
@आशीष भटनागर: जी, नमस्कार,
मैं पिछले 10 सालों से मध्य प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्य कर रहा हूं, इसलिए उपरोक्त तथ्य को आपके संज्ञान में लाना उचित समझा। अपनी बात के समर्थन में मैं बुरहापुर से जुड़े कुछ सरकारी तथ्य आपके समक्ष रख रहा हूं। इसके बाद आप जैसा उचित समझें। धन्यवाद--कलमकार (वार्ता) 03:20, 1 जुलाई 2017 (UTC)कलमकार[1]उत्तर दें

[2] [3]

बुरहानपुर संपादित करें

इसमें कुछ कड़ियां में ने जोड़ी थी लेकिन उस बदल कियू दिया Honey Mahboob Ahmed (वार्ता) 17:59, 24 जुलाई 2020 (UTC)उत्तर दें

  1. "Burhanpur railway station display". google.co.in. 2017-07-01.
  2. "Burhanpur kendriya Vidyalaya". google.co.in. 2017-07-01.
  3. "Burhanpur Police". google.co.in. 2017-07-01.
पृष्ठ "बुरहानपुर" पर वापस जाएँ।