वार्ता:शेर शाह सूरी

Latest comment: 2 वर्ष पहले by 2409:4043:2B80:7E90:2C60:FCC4:31BC:5237 in topic पृष्ठ में सुधार

यह पृष्ठ शेर शाह सूरी लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ
शेर शाह सूरी लेख का तथ्य विकिपीडिया के मुखपृष्ठ पर क्या आप जानते हैं भाग में 18 मई, 2014 को प्रदर्शित हुआ।
Wikipedia

पृष्ठ में सुधार संपादित करें

संजीव कुमार जी मैंने इस लेख में काफी सुधार किया है या यह कहे कि पूरा दोबारा लिखा है और कई संदर्भ भी जोड़े है। अब आप देख लिजिये ये विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है या नहीं। पीयूषवार्ता 11:23, 9 मई 2014 (UTC)उत्तर दें

पीयूष जी, लेख में सफाई साँचा लवी सिंघल जी ने लगाया था जो अब विकिपीडिया पर सक्रिय नहीं हैं। सरसरी नज़र से देखने पर तो लेख अच्छा लग रहा है और आपने वास्तव में लेख पर अच्छी मेहनत की है। मैं आज ही इसकी जाँच करके इसलेख पर से यह साँचा हटा दुंगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:45, 9 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
पीयूष जी, सन्दर्भ संख्या ३ पर शेर शाह सूरी के सन्दर्भ में कोई जानकारी नहीं है। कृपया इसकी जानकारी दें। दूसरी बात यह एक ब्लॉग है अतः इसे सन्दर्भ के रूप में नहीं दिया जा सकता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:21, 9 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव कुमार जी संदर्भ 3 में वर्तनी की गलती थी जो मैंने सुधार दी है अब देखिये, मुझे तो वो ब्लॉग नहीं लगता। पीयूषवार्ता 15:20, 9 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
पीयूष जी, है तो वो ब्लॉग पोस्ट ही। लेकिन कुछ अच्छे ब्लॉग (जो विश्वसनीय साइटों से सम्बंध हों) सन्दर्भ के रूप में चल जाते हैं। अतः फिलहाल इसे पड़ा रहने देते हैं क्योंकि मुझे इस ब्लॉग के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। किसी अन्य सदस्य को कोई आपति हुई तो इसे हटाकर अन्य विश्वसनीय स्रोत जोड़ दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:55, 9 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव कुमार जी, वैसे आपको क्या लगता है ये आज का आलेख में जाने योग्य है? पीयूषवार्ता 16:04, 9 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
आज का आलेख के लिए लेख में सन्दर्भों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी और उस अवस्था में लेख का आकार भी बढ़ेगा और कुल मिलाकर यह लेख निर्वाचित लेख की ओर अग्रसर होगा। अतः यदि आप इस लेख में और अधिक सुधार कर सकते हो तो इसे निर्वाचित लेख बनाने की ओर कदम बढ़ाओ जिससे निर्वाचित लेखों की संख्या बढ़े। यह भी नहीं हो सका तो मैं शुभम जी से बातचीत करके श्रेष्ठ लेख नामक एक और श्रेणी आरम्भ करवाउंगा। क्योंकि हिन्दी विकिपीडिया पर बहुत लेख ऐसे हैं जो निर्वाचित नहीं हो सकते लेकिन वो बहुत अच्छे लेख हैं। देखते हैं क्या हो पाता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:53, 9 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
अब मैंने शुरुआत कि ही है तो मैं इसे और बढ़ाने का प्रयास करुंगा, वैसे श्रेष्ठ लेख नामक एक नई श्रेणी बहुत अच्छी रहेगी। पीयूषवार्ता 05:18, 10 मई 2014 (UTC)उत्तर दें

┌───────────────────────┘
पीयूष जी, आप यदि संदर्भग्रंथ सूची नामक अनुभाग में {{cite book}} अथवा सम्बंधित साँचों का प्रयोग करेंगे तो लेख और भी सुन्दर लगेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:37, 11 मई 2014 (UTC)उत्तर दें

संजीव कुमार जी संदर्भग्रंथ सूची क्या होता है? मैने तो इन्हें इस लेख में डाला नहीं था। पीयूषवार्ता 14:46, 11 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
पीयूष जी, मैंने ध्यान नहीं दिया था कि ये आपने नहीं डाले। अब देखा तो पता चला कि ये आपने नहीं डाले अतः एक-दो दिन में समय मिला तो इस अनुभाग में मैं स्वयं ही सुधार का प्रयास करुंगा। सन्दर्भग्रंथ सूची सामान्यतः "सन्दर्भ" अनुभाग का ही उप-अनुभाग होता है जिसमें वो सन्दर्भ दिये जाते हैं जिन्हें हम सामान्य तौर पर लेख में सीधे इन-लाइन (पंक्तियों के मध्य) तो नहीं दे पाये लेकिन वो सन्दर्भ भी विश्वसनीय और महत्व वाले होते हैं। सामान्यतः हम इस सूची में पुस्तकों के सन्दर्भ लिख देते हैं। यह मैं मेरी समझ के अनुसार लिख रहा हूँ, यदि किसी अन्य सदस्य को इस बारे में अधिक जानकारी हो तो कृपया हमें बतायें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:52, 11 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव कुमार पुस्तकों को हम संदर्भ के रूप मैं कैसे इस्तेमाल कर सकते है? क्या हमें उन्हें ख़रीद कर (बाज़ार से) पढ़ना पड़ता है? पीयूषवार्ता 15:01, 11 मई 2014 (UTC)उत्तर दें
पीयूष जी, जैसा आप उचित समझो। यदि उन पुस्तकों को क्रय करके पढ़ना चाहो तो वो भी कर सकते हो अन्यथा बहुत सी अच्छी पुस्तकें ऑनलाइन भी मिल जाती हैं और सबसे अच्छा विकल्प निकटतम पुस्तकालय होता है। आप किसी भी निकटतम पुस्तकालय में पुस्तक खोज सकते हो और उसे वहाँ पढ़ सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:09, 11 मई 2014 (UTC)उत्तर दें

Raght***** 2409:4043:2B80:7E90:2C60:FCC4:31BC:5237 (वार्ता) 01:08, 27 मई 2021 (UTC)उत्तर दें

उसको और उनको संपादित करें

पीयूष जी, लेख में "उसको" जैसे शब्द प्रयोग में मत लो। "उसको" के स्थान पर "उनको" लिखो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:25, 27 जून 2014 (UTC)उत्तर दें

मैंने दोनों का प्रयोग किया हैं जहाँ जो सही लग रहा था। आगे मैं इसका ध्यान रखूंगा।--पीयूष मौर्यावार्ता 08:29, 27 जून 2014 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "शेर शाह सूरी" पर वापस जाएँ।