विकिपीडिया:ज्ञानसन्दूक
ज्ञानसन्दूक विकिपीडिया पर प्रयुक्त एक प्रकार के साँचे को कहते हैं। यह साँचे लेख की भूमिका के साथ दाहिनी ओर दिखाई देते हैं। इन साँचों में लेख से सम्बन्धित मुख्य जानकारी दी जाती है। इनका प्रयोग करने के लिये श्रेणी:ज्ञानसन्दूक से एक उपयुक्त ज्ञानसन्दूक ढूँढें, उसका रिक्त फॉर्मैट लेख में डालें और सभी प्राचलों(parameters) की जानकारी = के निशान के आगे भर दें।
रखरखावसंपादित करें
साँचो का रखरखाव एक कठिन कार्य है। और अनावश्यक प्रतिलिपियां इसे ओर भी अधिक कठिन बना देती है। एक ओर जिस प्रकार ज्ञानसन्दूक की संख्या को कम रखना आवश्यक है वही दूसरी ओर संपादको को पर्याप्त विकल्प और प्राचल प्रदान करना भी आवश्यक है। अतः इन दोनों विरोधाभासी लक्ष्यों मैं उचित समन्वय रखना आवश्यक है।
नामकरणसंपादित करें
हिंदी विकिपीडिया पर बहुत से ज्ञानसन्दूक है जिनके नाम अंग्रेजी लिपि में है। सभी सदस्यों कृपया उन्हें अनुवादित करने में सहयोग करे।
विलयसंपादित करें
इसी तरह हिंदी विकिपीडिया पर एक ही प्रकार के अनेक ज्ञानसन्दूक भी है। इनका विलय शीघ्रातिशीघ्र किया जाना चाहिए। विलय प्रस्ताव के विरोध का आधार सांचे का नाम नही हो सकता। इसके लिए प्राचालो की विविधता को आधार बनाया जाए। इसका एक मुख्य कारण है कि ज्ञानसन्दूक का अपने आप में कोई अस्तित्व नही है। इसे विभिन्न पृष्ठों लार सहायक के रूप में प्रयोग किया जाता है। तो इसका क्या नाम है इससे कोई अंतर नही पड़ता। किन्तु इसमें किन प्राचालो का विकल्प दिया गया है तथा उनके क्या उपनाम दिए गए है उसका बहुत महत्व है।