विकिपीडिया:देवनागरी में कैसे टंकण करें?


यह सहायता पृष्ठ विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन टाइपिंग टूल्स की जानकारी हेतु है। विकिपीडिया की डिफ़ॉल्ट टाइपिंग प्रणाली के लिये विकिपीडिया:नारायम देखें।

देवनागरी टाइप करने के लिये कई विधियाँ हैं। आप चाहें तो अपना स्वयं का कोई टूल प्रयोग कर सकते हैं या फिर विकिपीडिया में अन्तर्निर्मित टाइप टूल भी उपलब्ध है।

प्रकार

फोनेटिक

वे लोग जो कभी कम्प्युटर में देवनागरी लिपि टाइप नहीं किए हैं, उनके लिए फोनेटिक टाइपिंग बहुत आसान तरीका है, जो विंडोज पर कार्य करते हैं। इनमें दो मुख्य ऑफलाइन औजार माइक्रोसॉफ्ट का इंडिक इनपुट टूल और गूगल इनपुट टूल है। इन्हें आप अपने कम्प्यूटर में स्थापित करने के बाद विकिपीडिया या कहीं भी सीधे ही हिन्दी लिख सकते हैं।

उदाहरण
  • namaste → नमस्ते

गूगल में आपको पूर्णविराम (।) लिखने में परेशानी होगी, उसके लिए आपको शॉर्टकट तैयार करना होगा, तभी आप पूर्णविराम का उपयोग कर सकते हैं। यह समस्या माइक्रोसॉफ्ट के इनपुट टूल में नहीं है। इन दोनों में से सभी से आप अच्छी तरह हिन्दी लिख सकते हैं, हालांकि आपको शुरुआत के एक दो दिन परेशानी हो सकती है, पर उसके बाद आप आसानी से तेज गति से हिन्दी लिख सकेंगे।

इनस्क्रिप्ट

देवनागरी में लिखने के लिए एक स्थायी उपाय इनस्क्रिप्ट कुञ्जीपट का प्रयोग है। इन्स्क्रिप्ट एक टच टाइपिंग कुञ्जीपटल है जो भारतीय भाषाओं की लिपियों में कम्प्यूटर पर लिखने हेतु प्रयुक्त होता है। यह भारतीय लिपियों के लिये भारत सरकार द्वारा मानक के रूप में स्वीकृत है। नीचे दिया चित्र टीवीऍस कम्पनी के इनस्क्रिप्ट द्विभाषीय कीबोर्ड का है।

 
टीवीऍस कम्पनी का इनस्क्रिप्ट द्विभाषीय कीबोर्ड

आजकल के नये प्रचालन तंत्रों, जैसे - विंडोज़ २०००, विंडोज़ ऍक्सपी, लिनक्स एवं मॅकिण्टोश पर इनस्क्रिप्ट अन्तर्निर्मित (इन-बिल्ट) आती है।

रेमिंगटन

यदि आपको पुराने मैकेनिकल टाइपराइटर पर या फिर पुराने नॉन-यूनिकोड फॉण्ट कृतिदेव की टाइपिंग का अभ्यास है तो आप रेमिंगटन टाइपिंग औजारों का प्रयोग कर सकते हैं। रेमिंगटन हेतु एक प्रमुख औजार इण्डिक आइऍमई है।

टाइपिंग औजार

ऑफलाइन

डाउनलोड करके बिना इण्टरनेट से जुड़े भी (ऑफलाइन) प्रयोग होने वाले टाइपिंग औजार:

ऑनलाइन

ऑनलाइन प्रयोग होने वाले औजार, इन में औजार की साइट पर जाकर टाइप करके कॉपी करके विकिपीडिया में पेस्ट करना पड़ता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ