विकिपीडिया:निर्वाचित वर्षगाँठ/दिशानिर्देश

हुक निर्माण हेतु सामान्य दिशानिर्देश संपादित करें

विकिपरियोजना आज का दिन में मुखपृष्ठ पर प्रदर्शन हेतु हुक जोड़ने के लिये सामान्य दिशानिर्देश निम्नवत हैं:

  • हुक, यथासंभव, एक वाक्य का व भाषा सरल रखें।
  • प्रत्येक हुक में कम से कम एक लेख की कड़ी (लिंक) को मोटे अक्षरों में रखें। यह वह लेख होना चाहिये जिसमें हुक में वर्णित तथ्य इनलाइन उद्धरण (इनलाइन साइटेशन) के साथ लिखा हुआ हो।
  • हुक के वाक्य का आकार औसतन 15 से 25 शब्दों का हो। (नोट:ये शब्द छोटे बड़े हो सकते हैं परन्तु मुख्य उद्देश्य यह है कि मुखपृष्ठ पर इसके प्रदर्शन का अनुभाग ख़ाली न दिखे अथवा हुकों की लंबाई की अधिकता के कारण अपने बगल वाले अनुभाग से बहुत अधिक लंबा न हो जाय। हुक का पूर्वावलोकन (प्रीव्यू) देखने की विधि नीचे दी गयी है।)
  • प्रत्येक साँचे में कम से कम एक हुक ऐसा अवश्य होना चाहिये जिसके साथ कोई चित्र जुड़ा हुआ हो और वह चित्र संबंधित मुख्य लेख में भी जोड़ा गया हो।

ख़ाली प्रारूप संपादित करें

नीचे विकिपरियोजना आज का दिन अलग-अलग दिनों के लिये साँचे निर्मित करने हेतु हुक जोड़ने के लिये ख़ाली प्रारूप दिया गया है। (इसे सभी दिनों के लिये साँचे बन जाने पर हटा दिया जायेगा) इसे कॉपी करके संबंधित तिथि हेतु साँचा बनाने के लिये प्रयोग किया जाय।

<noinclude>{{../doc}}
{{divhide|सुझाव अनुभाग}}

== चित्रदीर्घा ==
एक बार में कोई एक चित्र प्रयोग करें
<gallery>
<!-- सुझावित चित्र यहाँ डालें -->
File:example.jpg|कैप्शन उदाहरण
</gallery>


==अन्य उमीदवार==
<!-- * साल के अनुक्रम में -->
* 

{{divhide|end}}</noinclude>
<!-- 
== वर्त्तमान प्रदर्शित अनुभाग==
-->
'''[[१ जनवरी]]''': '''[[नव वर्ष]]''' (ग्रेगोरियन कैलेण्डर) <!-- दिवस यहाँ डालें -->
<div style="float:right;margin-left:0.5em;" id="mp-otd-img">
{{main page image|File:example.jpg|कैप्शन उदाहरण}}
</div><!-- 

सुझावित हुक यहाँ जोड़ें -->
* 
*
*
*
*

ऊपर दिए गये प्रारूप में तीन अनुभाग हैं: चित्रदीर्घा, अन्य उमीदवार और वर्तमान प्रदर्शित अनुभाग।

  • सबसे पहले निचले "वर्तमान प्रदर्शित अनुभाग" में सबसे नीचे पाँच सितारों के आगे आपने पाँच हुक जोड़ें।
  • इसी अनुभाग में {{main page image|File:example.jpg|कैप्शन उदाहरण}} खण्ड में चित्र की कड़ी और एक संक्षिप्त कैप्शन, अधिकतम चार शब्द, जोड़ें
  • यदि पाँच के अतिरिक्त अन्य हुक सुझावित करने हों तो उन्हें दूसरे अनुभाग "अन्य उमीदवार" में जोड़ें।
  • एक से अधिक चित्र सुझावित होने पर अन्य चित्रों को "चित्रदीर्घा" अनुभाग में जोड़ें।
  • निचले अनुभाग में तिथि "१ जनवरी" की जगह जिस तिथि के लिये साँचा बना रहे हों उसे लिखें, यह तिथि रोमन में न लिखें बल्कि केवल देवनागरी में लिखें, आगे लिखे "नव वर्ष (ग्रेगरियन कैलेण्डर)" के स्थान पर उस तिथि को पड़ने वाले दिवस की कड़ी दें, कोई दिवस न होने पर इसे ख़ाली छोड़ दें।

निर्मित साँचे के साथ मुखपृष्ठ का पूर्वावलोकन देखें संपादित करें

उपरोक्त विधि द्वारा साँचा निर्मित करने के बाद या मुखपृष्ठ पर यह किस प्रकार प्रदर्शित होगा यह जानने के लिये:

  • साँचा:मुखपृष्ठ आज का दिन/प्रयोगपृष्ठ संपादन हेतु खोलें
  • अपने नए बनाये गये साँचे की तिथि "1 जनवरी" की जगह लिखें
  • संपादन बॉक्स के नीचे जाएँ और सबसे नीचे "पृष्ठ शीर्षक:" के आगे बॉक्स में मुखपृष्ठ/प्रयोगस्थल लिखे और आगे बने "झलक देखें" बटन पर क्लिक करें। इससे आपको आपका बनाया साँचा प्रायोगिक मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होता दिखेगा। आवश्यकतानुसार हुकों को छोटा बड़ा करके प्रदर्शन की गुणवत्ता में सुधार करें।