विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/विश्व का सबसे पहला, सबसे बड़ा, सबसे ऊँचा
- निम्न चर्चा नीचे लिखे पृष्ठ के प्रस्तावित विलोपन का पुरालेख है। कृपया इसमें बदलाव न करें। अनुवर्ती टिप्णियाँ उपयुक्त वार्ता पृष्ठ पर करनी चाहिए (जैसे कि लेख का वार्ता पृष्ठ)। इस पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का कोई संपादन नहीं होना चाहिए।
परिणाम: हटाया सहमति से हटाए। हिंदुस्थान वासी वार्ता 16:47, 4 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
नामांकन संपादित करें
विश्व का सबसे पहला, सबसे बड़ा, सबसे ऊँचा (संपादन|वार्ता|इतिहास|कड़ियाँ|ध्यान रखें|लॉग)
विश्व का सबसे पहला, सबसे बड़ा, सबसे ऊँचा -विकिपीडिया -wikipedia के लिये गूगल परिणाम: खोज • समाचार • पुस्तक • विद्वान •
भारत का सबसे पहला, सबसे बड़ा, सबसे ऊँचा (संपादन|वार्ता|इतिहास|कड़ियाँ|ध्यान रखें|लॉग)
भारत का सबसे पहला, सबसे बड़ा, सबसे ऊँचा -विकिपीडिया -wikipedia के लिये गूगल परिणाम: खोज • समाचार • पुस्तक • विद्वान •
नामांकन के लिये कारण:
ज्ञानकोशीय नहीं। --SM7--बातचीत-- 18:49, 28 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
- @SM7: जी, कृपया कम से कम चार-पाँच वाक्यों में यह बताइये कि यह 'ज्ञानकोशीय' क्यों और कैसे नहीं है? --अनुनाद सिंह (वार्ता) 10:45, 29 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
- लेख में केवल आत्यंतिक मानों इत्यादि का बेतरतीब संग्रह किया गया है। कोई थीम, विषयानुसार वर्गीकरण, या सुसंगतता का अभाव है। हो सकता है लेख में लिखी सभी बातें जानकारी हों, पर इन्हें ढेर की तरह लिख देने से लेख ज्ञानकोश में रखने लायक हो गया हो ऐसा नहीं लगता। वर्तमान स्वरुप एक सामान्य-ज्ञान-विविधा जैसा है। सामान्य ज्ञान की पुस्तक के आखिरी पन्ने पर लिखी विविध जानकारी जैसा है। आप कोई वर्गीकरण या सुसंगतता युक्त सुधार कर सकते हों और कुछ आधार सुझाएँ कि कौन सी जानकारी इस लेख में शामिल की जाय कौन सी नहीं तो स्वागत है। --SM7--बातचीत-- 21:53, 29 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
- :@SM7: जी, आपने सही कहा "वर्तमान स्वरुप एक सामान्य-ज्ञान-विविधा जैसा है" । इसमें अधिक से अधिक क्षेत्रों की जानकारी है। यदि इस मूल बात को आप समझते हैं कि यह 'विविध क्षेत्रों' की जानकारी का संलकन है तो इसमें आपको वर्गीकरण की आवश्यकता ही नहीं लगती। इसको ५०० शीर्षकों में वर्गीकृत करने की क्या आवश्यकता है जिनमें हर वर्ग में एक य दो प्रविष्टियाँ हों। दूसरी बात, आपने इसके 'अज्ञानकोशीय' होने के बारे में कुछ नहीं लिखा। आपने हटाने का जो कारण दिया है उस पर अधिक बल देकर लिखना चाहिये था। 'बेतरतीबता' आदि के लिये अलग टैग लगाये जा सकते हैं। आपने हटाने का ही टैग क्यों लगाया। थोड़ी-बहुत 'बेतरतीबता' तो सभी लेखों में मिल जायेगी, क्या सब हटा देने चाहिये?--अनुनाद सिंह (वार्ता) 06:16, 30 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: कृपया अपनी राय स्पष्ट करें। बात में बल डालने का कोई औचित्य नहीं, कारण और उसका स्पष्टीकरण लिख चुका हूँ। कुछ न हो सके तो मतदान ही कर दें। --SM7--बातचीत-- 19:09, 27 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
- यह नामांकन लेख की वर्तमान स्थिति को देखते हुए तो उचित ही लग रहा है, किन्तु यदि अनुनाद जी का प्रयास व कारण देखते हुए कुछ बातों के उत्तर ढूंढ लिये जाएं, जैसे
- यदि वे (अनुनाद जी) इस लेख को श्रेणी देना चाहें, तो कौन सी न्यूनतम ३ श्रेणियाँ देंगे?
- इसके समकक्ष अंग्रेज़ी विकि में कोई लेख बतायें, अन्यथा न लें कि प्रत्येक लेख के समकक्ष क्या अंग्रेज़ी में कोई लेख है ही? किन्तु सीधे (फ्रैंक) शब्दों में हम बहुधा किसी दुवुधा में किसी अन्य मानक की ओर ही देख सकते हैं, इसीलिये पूछा।
- यदि बिन्दु सं.१ के अनुसार, लेख को कुछ श्रेणियाँ दे भी दीं, तो उन श्रेणियों में अन्य कौन से लेख आयेंगे? अब यदि कोई अन्य लेख नहीं सूझता है, तो ये भी एक संकेत हो सकता है इस लेख को हटाये जाने के समर्थन में।
- अब यदि तीनों बिन्दुओं का उत्तर शून्य है तो मेरी ओर से समर्थन पूर्ण समर्थन स्वयं-व्याख्यात्मक (self-explanatory) है।आशीष भटनागरवार्ता 19:59, 27 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
- यह नामांकन लेख की वर्तमान स्थिति को देखते हुए तो उचित ही लग रहा है, किन्तु यदि अनुनाद जी का प्रयास व कारण देखते हुए कुछ बातों के उत्तर ढूंढ लिये जाएं, जैसे
- @अनुनाद सिंह: लेख को विकि-प्रारूप में ढ़ालना किसी भी तरह से आसान नहीं लग रहा। आज काफी देर तक लेख को देखने और विभिन्न तरह से विचार करने के बाद ज्ञात हुआ कि इस लेख के स्थान पर उपयुक्त विषयों में वर्गीकरण करके विभिन्न सूचियाँ निर्मित की जा सकती हैं लेकिन इस लेख का वर्तमान स्वरूप में महत्त्व समझ में नहीं आता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:41, 5 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
- ऊपर की चर्चा इस पृष्ठ पर हुए विचार-विमर्श का पुरालेख है। कृपया इसमें किसी तरह का बदलाव न करें। अनुवर्ती टिप्णियाँ उपयुक्त वार्ता पृष्ठ पर करनी चाहिए (जैसे कि लेख का वार्ता पृष्ठ या पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा का वार्ता पृष्ठ)। इस पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का कोई संपादन नहीं होना चाहिए।