विकिपीडिया:प्रचलित अंग्रेज़ी शब्दों के लिए शुद्ध हिन्दी

इस पृष्ठ का उद्देश्य हिन्दी भाषा में प्रयुक्त किए जाने वाले अंग्रेज़ी शब्दों के हिन्दी शब्द दिए गए हैं। बहुत से अंग्रे़ज़ी शब्द जैसे रोड, फ़िल्म इत्यादि हिन्दी भाषा में प्रयुक्त किए जाने लगे हैं। शुद्ध भाषा के उपयोग को बढ़ाने के लिए विकिसदस्यों को इन शब्दों का शुद्धीकरण भी करना चाहिए। निम्न सूची में ऐसे अंग्रेज़ी शब्द हैं जिनका अनुरूप हिन्दी शब्द कठिन नहीं है और उनका उपयोग कम से कम हिन्दी विकिपीडिया पर किया जाना चाहिए।

अंग्रेज़ी और समानान्तर हिन्दी शब्द सूची संपादित करें

  • कम्प्यूटर = संगणक, अभिकलित्र, परिकलक
  • कस्टमाईज़्ड = अनुकूलित
  • डायलोग = संवाद
  • फ़िल्म = चलचित्र
  • रोड = सड़क
  • लेक्चरर = व्याख्याता
  • सुपर कम्प्यूटर = महासंगणक
  • कम्पनी = समवाय
  • सर = महोदय
  • मैडम = महोदया
  • स्कूल = विद्यालय
  • कॉलेज = महाविद्यालय
  • युनिव़र्सिटी = विश्वविद्यालय
  • कण्डक्टर (बस) = परिचालक
  • ड्राइवर (वाहन) = चालक
  • वीइक्ल = वाहन, गाड़ी
  • ईकॉनमी = अर्थव्यवस्था
  • बैंक = अधिकोष
  • पार्टी (राजनैतिक) = दल
  • कम्युनिस्ट = साम्यवादी
  • कम्यूनिज़्म = साम्यवाद
  • ऐपिसोड = धारावाहिक
  • कन्ज़्यूमर = उपभोक्ता
  • कस्टमर = ग्राहक
  • टाइम = समय
  • ऐड, ऐड्वर्टाइज़्मण्ट = विज्ञापन
  • प्रमोशन (नौकरी) = पदोन्नति
  • प्रमोशन = बढ़ावा देना