विघटनकारी संपादन

आई॰पी 182.74.132.54 के संपादन विघटनकारी होते जा रहे है। ये आई॰पी सदस्य:Janrao premdas khandare से जुड़ी हुई है और ज़्यादातर इसी पर संपादन करती है। जो भी विकि नीतियों के अंदर नहीं है। इसके वार्ता पर आप देख सकते है कि ये इस सदस्य खाते से मिलते-जुलते नाम बना कर उसमें ठीक-ठाक सामग्री जोड़ देती है। शायद वो ऐसे इन पन्नों को रखवाना चाहती है। ऐसी ही चीज़ आप मयूर जानराव खंडारे. ‎पर देख सकते है जो आज ही बनाया गया है।--पीयूषवार्ता 13:23, 4 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आज जानराव खंडारे. बनाया है। कृपया कोई एक्शन ले।--पीयूषवार्ता 12:36, 7 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
एक बार पुनः एक माह के लिए अवरोधित किया। यदि यह आईपी एक माह बाद भी ऐसे सम्पादन जारी रखेगी तो सदा के लिए प्रतिबन्धित कर दी जायेगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:40, 8 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
इस आई॰पी ने फिर व्यवधान शुरु कर दिया। इसको 3 महीने के लिये अवरोधित इस बार किया जाना चाहिये।--पीयूष (वार्ता)योगदान 15:48, 29 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ऑटोविकिब्राउज़र के संचलन हेतु अनुरोध

प्रबन्धकगण से अनुरोध है कि मुझे हिन्दी विकिपीडिया पर AWB द्वारा संपादन करने की इज़ाजत दी जाए! इससे पहले मैं इसके द्वारा एक अन्य Project पर परीक्षण संपादन कर चुका हूँ और मुझे लगता है यह मेरे कार्य को अधिक आसन बनाएगा ! धन्यवाद !--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 10:13, 9 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने गलती से आपको इस पृष्ठ का पता दे दिया। वैसे इसमें कोई ज्यादा अन्तर भी नहीं आता। आगे से ऐसे अनुरोधों को विकिपीडिया वार्ता:AutoWikiBrowser/CheckPage पर अनुप्रेषित किया जायेगा। अभी आपको यह अधिकार दे दिया गया है। यदि कोई समस्या आ रही हो तो जरूर बतायें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:05, 9 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
जो भी हो संजीव जी! आपको धन्यवाद यह सुविधा मुझे उपलब्ध कराने के लिये!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 18:12, 9 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

स्पैम खाता

Hindihappy नामक खाते के योगदान इसी नाम की वेबसाइट के लिंक लेखों में डालने तक सीमित है। ये एक स्पैम खाता है।--पीयूष (वार्ता)योगदान 14:08, 31 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

इस खाते का यही काम है, अगर आगे भी करें तो इसको प्रतिबंधित किया जाना चाहिये।--पीयूष (वार्ता)योगदान 13:39, 20 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सिर्फ प्रचार के लिये प्रयोग हो रहे खाते (२)

कल स:रक्तदान के लाभ नामक खाता बनाया गया और सदस्य पन्ने पर प्रचार सामग्री जोड़ दी जिसमें नम्बर भी लिखे थे (ये)। मैंने उसे खाली कर दिया था। आज मैं देख रहा हूँ कि अब स:रक्तदान करने के लाभ और स:रक्तदान करें - लांबा, बना डाला! सब पर यही सामग्री है। नाम प्रमोशनल में आते है। इनको प्रतिबंधित किया जाना चाहिये और इनका सदस्य पृष्ठ हटा देना चाहिये।--पीयूष (वार्ता)योगदान 07:01, 11 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

स:गौ रक्षक युवा संघ को भी प्रतिबंधित करना चाहिये।--पीयूष (वार्ता)योगदान 13:20, 11 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

बर्बरता

ये योगदान देखें, सारे अंग्रेज़ी में है। सदस्य वार्ता:125.20.161.38 पर कई बार बताया गया कि ऐसा न करे पर ये जारी रख रहे है। एक हफ्ते का प्रतिबंध शुरु में सही रहेगा।

साथ ही इन महाशय के योगदान देखें। अक्टूबर 2014 में बनाया गया खाता मेरे सदस्य पन्ने पर क्या लिख डाला ये और फिर अगले संपादन में हटाने के लिये अनुरोध भी कर दिया - देखें। साफ़ बर्बरता नीति की श्रेणी में आता है। इसको भी प्रतिबंधित किया जाए।

सक्रिय प्रबंधक ध्यान दे- @आशीष भटनागर और संजीव कुमार: --पीयूष (वार्ता)योगदान 06:03, 27 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

इसको और देखें, @आशीष भटनागर: जी एक्शन ले।--पीयूष (वार्ता)योगदान 06:15, 27 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

इसको चेतावनी सहित एक सप्ताह के लिये प्रतिबंधित कर सकते हैं। --आशीष भटनागरवार्ता 05:40, 28 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
इन दोनों पर संजीव जी पहले ही कार्रवाई कर चुके हैं। --आशीष भटनागरवार्ता 06:04, 28 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

[Global proposal] m.विकिपीडिया.org: (सभी) पृष्ठ सम्पादित करें

 
MediaWiki mobile

Hi, this message is to let you know that, on domains like hi.m.wikipedia.org, unregistered users cannot edit. At the Wikimedia Forum, where global configuration changes are normally discussed, a few dozens users propose to restore normal editing permissions on all mobile sites. Please read and comment!

Sorry for writing in English but I thought as administrators you would be interested. Thanks, Nemo 22:26, 1 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य स्थान का दुरुपयोग

Sukhmangal (योगदान) जून 2013 से विकिपीडिया का उपयोग अपने शोध कार्य और मूल रचना भंडारण के रूप में कर रहे है। क्योंकि विकिपीडिया "मुक्त" है और इसपर कोई बंदिशें नहीं है तो ये महाशय इस चीज़ का खूब फायदा उठा रहे है। 2700 से ज़्यादा इनके सम्पादन हो चुके है! पर एक भी लेख या सम्पादन ज्ञानकोश को बढ़ाने के लिये नहीं है। अपने मूल शोध को रखने और सामजिक नेटवर्क की तरह विकिपीडिया का प्रयोग कर रहे है। इनके प्रयोगपृष्ठ का इतिहास देखें। साइज है 20,97,309! वार्ता और सदस्य पन्ने का भी यही हाल है/था। सवाल ये है कि हम ऐसा दुरुपयोग होने देंगे? मैं पहले भी इसपर शिकायत कर चुका हूँ - सदस्य_वार्ता:संजीव_कुमार/पुरालेख_४#सदस्य स्थान का दुरुपयोगइनके वार्ता पर समझाया भी है, पर इन्हें सिर्फ अपने मूल शोध और प्रचार से मतलब है विकिपीडिया में योगदान देने से नहीं।

प्रासंगिक नीतियाँ:-

अंग्रेज़ी विकि की en:WP:COMPETENCE इन पर सटीक बैठती है। इसलिये मैं इनको अनिश्चित काल के लिये अवरोधित करने का प्रस्ताव रखता हूँ।

सक्रिय प्रबंधक ध्यान दें - @आशीष भटनागर और संजीव कुमार: और @Manojkhurana: जिन्होनें 2013 में कई बार इनकी शिकायत इस प्रबंधक सूचनापट पर की थी।

जल्द कोई फैसला ले। आगे मेरी टिप्पणी का इंतजार न करे, मैं ज़्यादा सक्रिय नहीं हूँ।--पीयूष (वार्ता)योगदान 09:40, 4 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

  समर्थन--मनोज खुराना 12:42, 4 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
उपरोक्त सदस्य को अभी ३ माह हेतु अवरोधित किया गया है।--आशीष भटनागरवार्ता 23:45, 5 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
आशीष जी, हमेशा के लिये ठीक है। इनको चार महीने से मैं और संजीव जी समझा रहे थे। इनके कोई यहाँ योगदान नहीं देना। साथ ही कृपया इनका प्रयोगपृष्ठ हटाए, मूल रचनाएँ और कॉपीराइट सामग्री डाल रखी है। नामांकन वैध है।--पीयूष (वार्ता)योगदान 06:49, 6 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
इनका प्रयोगपृष्ठ हटा दिया गया है और आशीष जी ने इन्हें प्रतिबन्धित भी कर दिया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:23, 6 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
इस बारे में मैंने अंग्रेज़ी विकि (जहाँ ये 2011 से ऐसा कर रहे थे) के सम्माननीय प्रबंधक RHaworth से कहा तो उन्होनें झट से इनको हमेशा के लिये प्रतिबंधित कर वार्ता से सारे अवतरण हटा दिये सिर्फ तीन को छोड़कर जो विकिपीडिया से संबंधित थे। यहाँ भी ऐसा ही किया जाए। ये अभी भी अपने वार्ता पर बकवास लिख रहे है और अपनी "रचनाओं" को रखने को कह रहे है। वार्ता से सारे "रचनाएँ" वाले अवतरण हटाए जाए और इनको हमेशा के लिये प्रतिबंधित किया जाए। हमेशा के लिये नहीं तो कम से कम इनकी वार्ता पर लिखने की अनुमति छीनी जाए। वार्ता पर कह रहे है "अन्याय" हुआ है इनके साथ! --पीयूष (वार्ता)योगदान 16:40, 13 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सूचना

प्रबंधक ध्यान दें। हमेशा के लिये प्रतिबंधित आई॰पी सदस्य वार्ता:71.191.71.146 और सदस्य वार्ता:59.184.131.38 पर अवरोधन मुक्ति आवेदन हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों अनुरोध 3 मार्च 2015 को एक ही आई॰पी 96.5.241.7 से हुए है। एक मैं अंग्रेज़ी और दूसरे में मशीनी अनुवाद है। कृपया देखें कि कहीं ये बर्बरता तो नहीं है। मुझे लगता है कि किसी आई॰पी को हमेशा के लिये प्रतिबंधित नहीं करना चाहिये और दोनों का प्रतिबंध हटा देना चाहिये।--पीयूष (वार्ता)योगदान 07:35, 6 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

पुनरीक्षक अधिकार हटाने हेतु निवेदन

@सत्यम् मिश्र, संजीव कुमार, Manojkhurana, और Mala chaubey:

कृपया मेरा पुनरीक्षक अधिकार तत्काल प्रभाव से हटा दें। मैंने इस अधिकार की माँग नहीं की थी। इस अधिकार को मिलने से पहले मैं भी खूब लेख बनाता था। जब मुझे ये अधिकार मिला तो मैंने अपना ये कर्तव्य समझा कि मुझे हिन्दी विकिपीडिया को स्वच्छ, गुणवत्ता पूर्ण और बर्बरता मुक्त बनाना है। इस काम मैं इतना मग्न हो गया कि मुझे अब लेख बनाने का टाइम ही नहीं मिलता। इस कारण मुझ पर आरोप दर आरोप लग रहे हैं कि मैंने योगदान नहीं दिया है और नए सदस्यों को भगाता रहता हूँ। जब मुझे लगभग हर संपादन पर वो लाल लाइन नहीं दिखेगी तो न मैं उसे देखूँगा और न हटाउँगा। इस कारण मेरे पास लेख बनाने के लिये समय भी होगा और लोगों की घृणापूर्ण संपादनों से भी दूर रहूँगा।--पीयूष (वार्ता)योगदान 04:32, 2 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी:- कंट्रोल, सर जी, कंट्रोल। टेंशन मत लो। बोलना दुनिया का काम है। कल के आए नए नए लोगों की बातों को इतना सीरियसली लोगे तो काम कैसे चलेगा। शाँति का दान दें। --मनोज खुराना 06:33, 2 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी:-छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नही। शांत रहें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें। अधिकार मिला है कर्तव्य निभाने के लिए और कर्तव्य निभाने के क्रम में आप हर किसी को खुश नही रख सकते।--माला चौबेवार्ता 08:32, 2 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, आपने यह अधिकार हटाने का कारण नहीं बताया। यदि आपने उचित कारण दिया होता तो अवश्य आपको इस अधिकार से वंचित कर दिया जाता। इसके अलावा आप यदि छः माह या इससे अधिक समय तक कोई पुनरीक्षण कार्य नहीं करोगे तो शायद आपको इस अधिकार से वंचित किया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:56, 3 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
आप लोगों का धन्यवाद। संजीव जी, क्या यहाँ पर अधिकार किसी की मर्ज़ी से नहीं हटाया जा सकता? हम स्वयंसेवक है, है न? तो जब तक हमारी इच्छा, हम अधिकार रखेंगे। किसी पर "जिम्मेदारी" कहकर अधिकार नहीं थोपा जाना चाहिये। धन्यवाद।--पीयूष (वार्ता)योगदान 08:21, 6 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, मैंने कभी भी किसी सदस्य को यह नहीं कहा कि आपको यह अधिकार देकर जिम्मेदारी दे रहा हूँ। आपने पुनरीक्षक के रूप में कार्य किया है जो यह बताता है कि विश्वसनीय सदस्यों को स्वतः परीक्षित सदस्य को देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाता है तथा पुनरीक्षकों और प्रबन्धकों का भार कम किया जाता है। अतः यदि आपसे यह अधिकार हटा दिये जायेंगे तो आपके द्वारा किये गये कार्य का भी पुनरीक्षण करना पड़ेगा जो मुझे उचित नहीं लगता। हाँ यदि आप एक वर्ष तक कोई सम्पादन नहीं करते हो तो यह मान लिया जाता है कि आपको इस समय के दौरान परिवर्तित नियमावली का ज्ञान नहीं है अतः आपको कुछ दिन पुनः इसका अभ्यास करवाया जाना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:16, 6 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सन्दर्भ_जोड़ें उपकरण में कुछ बदलावों का सुझाव

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: मैं मुख्यतः सत्यम् जी से और वैसे अन्य सभी प्रबन्धकों के सामने भी एक प्रस्ताव रखना चाहता हूँ: वर्तमान उपकरण में हमें वेब_सन्दर्भ, समाचार_सन्दर्भ, पुस्तक_सन्दर्भ और जर्नल_सन्दर्भ के विकल्प मिलते हैं और मुझे लगता है अभी के लिए ये पर्याप्त हैं। लेकिन इनमें मिलने वाले विकल्पों में कुछ बदलाव आवश्यक हैं। इनमें "भाषा" का विकल्प अधिक विकल्प देखने पर मिलता है जबकि हमारे यहाँ हिन्दी से कहीं ज्यादा अन्य भाषाओं के स्रोतों को सन्दर्भ के रूप में जोड़ा जाता है। अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर यह कार्य इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वहाँ सन्दर्भ पर्याप्त मात्रा में अंग्रेज़ी में मिल जाते हैं। मेरा सुझाव है कि "भाषा" के विकल्प को सभी सन्दर्भों में प्राथमिक स्थान पर रखा जाये।☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:08, 26 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

समर्थन
  1.   समर्थन - मुझे भी यह प्रस्ताव उचित लग रहा है। --त्यम् मिश्र बातचीत 05:17, 26 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]
  2.   समर्थन - --आशीष भटनागरवार्ता 09:52, 26 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]
  3.   समर्थन - ----माला चौबेवार्ता 10:39, 27 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]
टिप्पणी
  • समर्थन के साथ ही एक सुझाव मेरा भी है, यदि कोई हिन्दी में संदर्भ देकर, "हिन्दी भाषा" का उल्लेख करते हुए इन प्रारूपों में संदार्भ जोड़ता है तो इसका निषेध भी होना चाहिये। मतलब ये कि अगर इस फॉर्म में भाषा की जगह हिन्दी भरी जाय तो उसे यह रिजेक्ट कर दे (क्योंकि हिन्दी विकि पर, हिन्दी में ही दिए गये संदर्भ में उसकी भाषा का उल्लेख आवश्यक नहीं है)।--त्यम् मिश्र बातचीत 05:17, 26 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]
  • सत्यम जी के सुझाव पर मेरी पूर्ण सहमति। किसी अन्य भाषा का सन्दर्भ हो तो हम भाषा दें, वर्ना हिन्दी तो डीफ़ॉल्ट ही है।--आशीष भटनागरवार्ता 09:52, 26 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

    कार्य पूर्ण हुआ! भाषा के विकल्प को "अधिक विकल्प" से हटा कर सामान्य फॉर्म में शामिल कर दिया गया है, साथ ही कोष्ठक में हिन्दी भाषा के लिये एक निर्देश भी लिख दिया है; कृपया देखकर अन्य कोई सुझाव हो तो बताएँ!--त्यम् मिश्र बातचीत 05:33, 9 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

रासायनिक तत्व के लिये स्थानांतरण निवेदन

नमस्ते प्रबन्धकगण, कृपया दो लेखों का स्थानांतरण करें।

  • कैल्शियमकैल्सियम: कारण यह कि यही वास्तव में इसका सही उच्चारण है। हमसे पहले आये लेखक भी कैल्सियम नाम से अधिक रासायनिक यौगिकों के लेख बना गये हैं। यह बदलाव करें। इस से सम्बन्धी श्रेणी व अन्य बदलाव मैं सम्भाल लूँगा।
  • गैलिअमगैलियम: कारण यह कि अन्य सभी धातु तत्वों के नाम '-यम' से अन्त होते हैं। यह अकेला '-अम' से हो, ग़लत लगता है। यह लेख स्थानांतरित करें। अन्य श्रेणी व बाक़ी सम्बन्धित बदलाव करने की ज़िम्मेदारी मैं लेता हूँ।

आपकी सहायता के लिये धन्यवाद। हिन्दी विकि पर प्रबन्धक होना आसान नहीं। आपकी सभी की हिन्दी भाषा की सेवा करने के लिये नमन। --Hunnjazal (वार्ता) 01:07, 1 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

    उपरोक्त कार्य पूर्ण हुआ! @Hunnjazal: जी यदि श्रेणियों में बदलाव का कार्य करने हेतु काफ़ी अधिक पन्ने हों तो यह AWB से कर सकता हूँ, जैसी जरूरत हो बता दीजियेगा!--त्यम् मिश्र बातचीत 04:18, 1 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद, मिश्र जी! अगर श्रेणी बदलाव का भारी कार्य हुआ तो मैं आपसे ज़रूर सहायता माँगूंगा। --Hunnjazal (वार्ता) 07:22, 1 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Hunnjazal: यदि कोई कार्य बॉट से करने लायक हो तो कृपया मुझे लिखें। मैं कार्य उसे बॉट से आसानी से सम्पन्न कर दूँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:57, 2 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

हॉटकैट का काम न करना

नमस्ते दोस्तों, मैं देख रहा हूँ कि मेरे लिए हॉटकैट काम नहीं कर रहा है। यदि मैं इसे मेरी व्यक्तिगत स्क्रिप्ट में जोड़कर काम में लूँ तो यह काम कर रहा है। मैं यह जानना चाहता हूँ कि ये समस्या केवल मेरे साथ ही है या अन्य सदस्य भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। यदि अन्य सदस्य आसानी से काम में ले रहे हैं तो मैं अपनी मशीन में हुई गड़बड़ी को सुधारने का प्रयास करूँगा लेकिन यदि अन्य सदस्यों के साथ भी यह समस्या आ रही है तो मुझे स्क्रिप्ट में सुधार करना होगा। अतः एक दो सदस्यों से अनुरोध है कि अपनी स्थिति स्पष्ट करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:11, 9 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार: जी, यह काम नहीं कर रहा है।--त्यम् मिश्र बातचीत 12:53, 9 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
क्या आपको अनुमान है कि ये कब से काम नहीं कर रहा?☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:32, 9 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: कल मैं इसी वक्त शाम को जब सूडेलॉर टाइफून (2015) बना रहा था तब पहली बार मुझे पता चला, मैंने इसका आखिरी इस्तेमाल 6 तारीख को किया था, 7 को मैंने कोई संपादन ही नहीं किया और कल यह काम नहीं कर रहा था। एक बात और, चूँकि यही फाइलें आयत करके मैंने इसे भोजपुरी विकी पर भी स्थापित किया था, अतः वहाँ चेक करके देखा, वहाँ भी नहीं काम कर रहा है! --त्यम् मिश्र बातचीत 14:05, 9 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी, मीडियाविकि:Gadgets-definition में एक छोटा बदलाव करने के बाद यह फिर से कार्य करने लगा है!--त्यम् मिश्र बातचीत 19:25, 9 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद सत्यम जी, लेकिन कैशे खाली करने के लिए (purge) अभी भी काम नहीं कर रहा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:10, 10 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी, मैंने वही उपचार सभी उपकरणों के लिये कर दिया है। अब इन्हें काम करना चाहिये। चूँकि मैं खुद बहुत ज्यादा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करता इसलिए मुझे समझ में नहीं आ रहा कि कौन-कौन से नहीं काम कर रहे हैं। (purge) की व्याख्या में लिखा है कि यह एक सितारा जोड़ देता है जिसे क्लिक करके कैशे खाली कर सकते पर मुझे तो कुछ ऐसा दिख नहीं रहा। आप ही चेक करके बताएँ कि कौन-कौन से उपकरण ठीक काम कर रहे हैं। चाहें तो चौपाल पे लिख दें कि किसी को भी ऐसे किसी उपकरण में समस्या हो जिसे वो पहले इस्तेमाल करता था तो सूचित कर दे!--त्यम् मिश्र बातचीत 03:50, 11 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद सत्यम् जी, अभी यह काम कर रहा है। इसके लिए सितारा (*) नहीं जोड़ा जाता। यहाँ पर शुरुआती प्रबन्धकों ने सितारा जोड़ने की बात क्यों लिखी यह तो मुझे समझ में नहीं आती लेकिन इससे अधिक की सूची में "कैशे खाली करें" की कड़ी आ जाती है। इसी तरह इसके समान ही एक अन्य उपकरण भी है जो दायीं ओर उपर के कोने में वर्तमान (UTC) समय दिखाता है। इनमें से किसी भी एक पर क्लिक करने पर हम लेख का कैशे खाली कर सकते हैं अथवा purge कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यह चित्र देखें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:27, 11 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद, जानकारी के लिये! इसका डेस्क्रिप्शन बदल दूँगा! --त्यम् मिश्र बातचीत 05:10, 11 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
एक चीज अभी मैंने देखा, "मयूर जी के निर्मित एडिटटूल्स" काम नहीं करते यदि "संदर्भ उपकरण" सक्रिय हो, पहले मैं इन्हें इस्तेमाल करता था पर काफ़ी दिनों से ये गायब हो गये थे, आज एक एक करके चेक करते समय समझ में आया कि वज़ह क्या थी! इसी तरह "रिविजन जम्पर" भी "Charinsert" के साथ नहीं काम करता! बाकी सब ठीक है! --त्यम् मिश्र बातचीत 05:16, 11 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

┌─────────────────────────────┘
मैंने उन उपकरणों को कभी काम में नहीं लिया अतः मुझे इसकी जानकारी नहीं थी फिर भी आपने सुधार किया यह खुशी की बात है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:48, 11 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

चर्चा समाप्ति के बाद की टिप्पणियाँ

नमस्ते प्रबन्धकों, हम विकिपीडिया पर किसी चर्चा को समाप्त कर देते हैं तो उसके बाद उसपर टिप्पणी अथवा चर्चा करने के लिए अन्य स्थान पर चर्चा करने की परम्परा रही है और यह उचित भी है अन्यथा चर्चा को समाप्त करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। ऐसी ही एक चर्चा Hunnjazal जी प्रबन्धक अधिकार हेतु नामांकन पर हुआ। हमारे पूर्व प्रबन्धक रोहित जी ने (शायद) भूलवश चर्चा समाप्त होने के बाद सम्पादन किया। मैंने उस सम्पादन को पूर्ववत करके रोहित जी के वार्ता पृष्ठ पर सम्बंधित सन्देश लिख दिया। रोहित जी ने इससे किसी तरह की कोई समस्या नहीं है लेकिन मेरा सम्पादन मुज़म्मिल जी को नागवार गुजरा और उन्होंने उसे पूर्ववत कर दिया। मैंने इस सम्बन्ध में उनके वार्ता पृष्ठ पर चर्चा भी की। लेकिन वो शायद मेरी बात को समझ नहीं पा रहे हैं। मैं अन्य प्रबन्धकों से अनुरोध करता हूँ कि या तो उन्हें मेरी बात समझाने का प्रयास करें तथा उस सम्पादन को पूर्ववत करें अथवा मुझे मेरी गलती बतायें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:46, 11 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी, मेरा केवल यह मानना है कि जब सदस्यों के विचार पूछे गए और व्यक्त किए गए तो स्थिति को सही रिकॉर्ड तो करो। उदाहरण के लिए, मतदान के दौरान पहले कई चर्चाओं को अप्रसांगिक मानकर हमसे वार्ता पृष्ठ पर स्थानांतरित किए गए हैं। मैंने जब सुशील की टिप्पणियों को ऐसे हटाए थे तो कई सदस्यों ने, यहाँ तक कि एक बार अनुनाद जी ने इसका स्वागत किया था। अब अगर रोहित जी की बात को या तो चर्चा या वार्ता पृष्ठ पर एक अनुभाग के रूप में ऐसे ही रखा जाए तो बुरा क्या है? परिणाम तो वही रहेगा। --मुज़म्मिल (वार्ता) 18:00, 12 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मुज़म्मिल जी, आप यदि उस कथन को अन्य किसी स्थान पर रखते हैं तो मुझे कोई ऐतराज नहीं है लेकिन उसे समाप्त चर्चा में रखना कतई सही नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:35, 15 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
तो ठीक है - आप रोहित जी की बात को प्रबन्धन अधिकार हेतु निवेदन पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर एक अनुभाग के रूप में ऐसे ही रख दीजिए। --मुज़म्मिल (वार्ता) 06:12, 16 अगस्त 2015 (UTC)--मुज़म्मिल (वार्ता) 06:12, 16 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सन्दर्भ_जोड़ें उपकरण

उपरोक्त उपकरण को सभी के लिये स्वतः उपलब्ध करा दिया गया है! यदि कोई समस्या दिखे तो सूचित करें! --त्यम् मिश्र बातचीत 12:36, 26 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

यह बदलाव अच्छा है। समस्या आने पर जरूर आपको सूचित करेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:02, 31 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

संपादन उपकरण (Edittools) में सुधार

संपादन उपकरण में कुछ सुधार वांछित हैं:

  1. ==सन्दर्भ==�{{टिप्पणीसूची}} सही से नहीं काम कर रहा है और एक ही लाइन में जुड़ रहा है। इसे सुधारा जाय।
  2. {{विलय|}} के बीच में स्पेस की वजह से यह दो टुकड़ों में बंटा हुआ है।
  3. {{स्वागत}} की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी सदस्यों का स्वागत स्वचालित हो जाता है।
  4. {{औपचारिक | }} दो बार है, इसका दुहराव खत्म किया जाए।
  5. {{प्राधिकरण नियन्त्रण}} जोड़ा जाए।

मुझे नहीं पता इसके लिये चर्चा करना कहाँ उचित होगा, अतः उचित सुझाव दें! धन्यवाद !--त्यम् मिश्र बातचीत 06:43, 30 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सत्यम् जी, मैंने भी आपके द्वारा वर्णित कुछ समस्यायें देखी हैं लेकिन मीडियाविकि:Edittools पर तो सबकुछ ठीक दिखाई दे रहा है अर्थात यह गड़बड़ी किसी अन्य स्क्रीप्ट में बदलाव के कारण हुई है। आप भी इसे खोज सकते हो। इसके अलावा {{प्राधिकरण नियन्त्रण}} नाम से हमारे पास कोई साँचा नहीं है। शायद आप {{Authority control}} की बात कर रहे हो। यह जोड़ना आसान है। आप भी कोशिश कर सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:01, 31 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

अनुरोध

मैं AWB का प्रयोग करने की अनुमति चाहता हूँ। मैं इससे मुख्यतः विकिलिंकिंग करना चाहता हूँ। हमारे यहाँ इस चीज़ की बहुत कमी है जिसके चलते कई बने पन्ने "एकाकी" रह जाते हैं। धन्यवाद।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 10:36, 1 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

पीयूष जी, आपको इसकी अनुमति प्रदान कर दी गयी है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:18, 1 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया ध्यान दें

@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, और Manojkhurana: सदस्य ‎Sukhmangal (वार्ता योगदान) को विकिपीडिया के कायदे और नियम दसियों बार बताए गए। एक बार उन्हें तीन महीनें के लिये प्रतिबंधित भी किया जा चुका है। मगर वो अपनी मूल रचनाएँ डालने से बाज़ नहीं आ रहे (दीखिये सरयू पर संपादन और दोबारा हटाये जाने के बावजूद अपने प्रयोगपृष्ठ पर संपादन)। अब मुझे कहना पड़ रहा है कि इनके पास विकिपीडिया के नीति-नियम समझने का सामर्थ्य नहीं है (Wikipedia:Competence is required)। जो कोई बहाना नहीं हो सकता। प्रबंधक की इस चेतावनी के जैसे मैं इनको अबकी बार हमेशा के लिये प्रतिबंधित करने और इनके वार्ता पृष्ठ पर संपादन करने का अधिकार छीनने की अनुशंसा करता हूँ।

साथ ही ‎Tulsibot (वार्ता योगदान) को देखें, ये कोई अनुरोध किये बिना बॉट चलाया जा रहा है। हालाँकि इसके संपादन ठीक ही लग रहे पर फिर भी इनको पहले बॉट/अनुमोदन हेतु अनुरोध पर बॉट फ्लैग लेना चाहिये। अन्यथा इसको ब्लॉक किया जाए।

पुनश्च: इसको देखें, क्या अजीब नाम/वर्तनी है। इससे कोई पन्ना नहीं जुड़ता, हो सके तो इसको हटा दें।

--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 03:26, 10 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मैं पीयूष जी से समहत हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:47, 11 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, Manojkhurana, Mala chaubey, और आशीष भटनागर: आप लोग निर्णय लेने में इतना वक्त क्यों लगाते हैं? एक सदस्य जिसका कोई भी योगदान विकिपीडिया को बढ़ाने, समृद्ध करने के लिये नहीं है, उस पर इतना सोचना क्या? जिसमें विकि के नियम समझने का सामर्थ्य नहीं है, क्या वो हर नीति विरुद्ध कार्य कर सकता है। क्या उसे खुली छूट मिलती रहनी चाहिये? उपर Hindihappy (वार्ता योगदान) के बारे में मैंने लिखा। ये खाता सिर्फ प्रचार हेतु वेबसाइट कड़िया डाल रहा है/था। फिर उसके दो महीने बाद फिर लिखा, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब ये Happyhindi (वार्ता योगदान) के रूप में फिर सक्रिय हो गया है। हर बार सबूत इकट्ठे कर के हर बार दुरुपयोग की शिकायत करो, पर कोई सुनता नहीं। कोई हैरानी की बात नहीं कि हमारे यहाँ कई हजार पन्नों पर फालतू बाहरी कड़ियाँ लगी हुई है और कई सौ पन्ने आत्म-कथा हैं।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 17:14, 14 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ट्विंकल का काम न करना

ट्विंकल का सुरक्षा वाला फीचर कई महीनों से काम नहीं कर रहा है। मैं कोई अनुरोध नहीं कर पा रहा हूँ।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 13:49, 15 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: जी! जाँच करें, अब इसे काम करना चाहिए। समस्या आये तो उसे स्पष्ट रूप से बताएं कि क्या हो रहा है (या क्या त्रुटि सन्देश आ रहा है)।--त्यम् मिश्र बातचीत 04:50, 16 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

संपादन में समस्या

लेख कराची में कीसी आई.पी. पते से संपादन कीया गया था। पुराने और नये को मीलाके देखा तो ये सही नहि लगा। लेख मुखपृष्ठ/पूर्व प्रदर्शित में कीसीने गनपति स्तोत्र लीख दीया है। मैने ये दोनो संपादन पूर्ववत करना चाहा तो हो नहि रहा। संदेश आता है की "इस कार्य को स्वचालित रूप से हानिकारक पाया गया है, अतः इसे करने की अनुमति नहीं है। यदि आपका मानना है कि आपका कार्य रचनात्मक था, अपने कार्य की जानकारी कृपया किसी प्रबंधक को दें। आपके संपादन को पकड़ने वाले नियम का संक्षिप्त विवरण है: Large deletion from article by new editors"। और बार बार कैप्चा भी करना पडता है।

प्रबंधको से मेरी बीनती है की मुज्हे स्वत: परीक्षित सदस्य बनाया जाए ताकी मेरा योगदान में बीना रुकावट दे सकुं। में गुज. विकि. पे दो साल से सक्ीय सदस्य हूँ और विकि की निती एवम कार्यप्रणाली से अवगत हूँ। मेरा योगदान भी आप देखलें जो हकारात्मक है। सहयोग की अपेक्षा सह धन्यवाद।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 05:29, 17 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य:Balguru

सदस्य:Balguru देख लेन्गे ? यह सदस्य अपने सदस्य पृष्ठ का उपयोग कीसी पत्रिका जीसका नाम बालगुरु है उनके विग्यापन के लीए कर रहा/कर रही है। सदस्य नाम की नीति के तहत भी संस्था का नाम सभ्यनाम के लीए नही रख सकते।--योगेश कवीश्वर (वार्ता) 04:12, 23 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

विघटनकारी संपादन टिप्पणी

प्रबंधको से बीनती है की सदस्य:GHANTOLI ने लेख यूनिनॉर और नरेन्द्र मोदी में गालीगलोच लीखी थी। ईनको चेतावनी दी जाए और फीर भी उल्ल्घन करे तो प्रतिबंधीत कीया जाए। धन्यवाद। --योगेश कवीश्वर (वार्ता) 13:50, 3 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

प्रबन्धकों से लेख की समीक्षा का आग्रह

मेरा अन्य प्रबन्धकों से अनुरोध है कि राम प्रसाद 'बिस्मिल' नामक पृष्ठ की समीक्षा कर लें। इसमें अधिकतर सुधार हो चुके हैं। यदि सबकी सहमति होती है तो इसे निर्वाचित किया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:14, 9 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

नामित कथन का दुरुपयोग सुझाव

सभी गणमान्य प्रशासकों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि मेरे नाम से कुछ कथन कई जगहों पर प्रकाशित किए जा रहे हैं जबकि ये कथन मूल रूप से मेरे नहीं है। कृपया यहाँयहाँ देखें। ये कथन मेरे द्वारा नहीं दिये गए हैं ओर न इनसे मेरा कोई संबंध है। कृपया उचित कार्यवाही करें ताकि किसी अन्य सदस्य द्वारा मेरे हस्ताक्षर का प्रयोग रोका जा सके।--☆★महेंन सिंह (✉✉) 21:18, 26 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

देखा। इतिहास से पता चलता है की दोनो संपादन तुलसी जी और चंद्र शेखर जी के है। दोनो में दो दो हस्ताक्षर है। महेंन जी का और उनके नीचे संपादक के खुद के हस्ताक्षर है।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 02:35, 27 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Mahensingha: महेन जी ! आपने किसी लेख को हटाये जाने का विरोध दर्ज़ कराने के लिए जो सन्देश लिखा था वह शायद गलती से उस मूल साँचे में ही लिख दिया था जिसका प्रयोग ट्विंकल शीह नामांकन की सूचना देने के लिए करता है। आपका यह सम्पादन मैंने वापस करके इसे ठीक कर दिया है। आगे से सावधानी बरतें। सम्पादन सहेजने से पहले एक बार पूर्वावलोकन देख लेने से ऐसी समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। --त्यम् मिश्र बातचीत 06:50, 27 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
इस मदद हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद। भविष्य मे अधिक सतर्कता की अनुपालना का आश्वासन देता हूँ। और सावधानी से कार्य करूंगा। --☆★महेंन सिंह (✉✉) 15:05, 28 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

परिणाम घोषित करना

ये काम संजीव जी करते है किन्तु फिलहाल वे सक्रिय नहीं है। मैने विकिपीडिया:पुनरीक्षक पद हेतु निवेदन#YmKavishwar पर ३० नवम्बर के दिन नमांकन किया था। ७ दिन हो गये है। संजीव जी के अभाव में दूसरे प्रबंधको से विनती है कि कृपया परिणाम की घोषणा करेके मुझे उपकृत करें। धन्यवाद सह--योगेश कवीश्वर (वार्ता) 08:11, 6 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

पूर्ण हो चुका है। --त्यम् मिश्र बातचीत 17:54, 25 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ट्विंकल का चेतावनी सन्देश फ़ीचर

यह सुविधा मेरे लिये कार्य नहीं कर रही। सभी से निवेदन है की जांच करके बतायें कि क्या यह समस्या सभी के लिए है?--त्यम् मिश्र बातचीत 17:53, 25 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

देवनागरी की वैज्ञानिकता लेख हटाने के बारे में

देवनागरी की वैज्ञानिकता लेख को हटाने के बारे में यहाँ चर्चा हुई थी : विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/देवनागरी की वैज्ञानिकता। सभी प्रतिभागी अपने तर्क दे चुके हैं, और 7 दिसंबर के बाद कोई नया तर्क नहीं आया है। इसलिए प्रबंधकों से मेरा अनुरोध है कि चर्चा को पढ़ कर जल्द कोई फैसला लीजिए। --गौरव सूद (वार्ता) 19:35, 25 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आज का आलेख, समाचार उम्मीदवार को चुने।

प्रबंधकगण कृप्या विकिपीडिया:आज का आलेख उम्मीदवार पर मौजूद उम्मीदवारों के बारे में कोई फैसला लें। कुछ आवेदन वहाँ जुलाई २०१५ से पडे हुए हैं। साथ ही समाचार उम्मीदवार पर भी ध्यान दें। --चंद्र शेखर/Shekhar 08:56, 7 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य:Siddharth vardhan singh की शिकायत

@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, और Mala chaubey: सदस्य:Siddharth vardhan singh बार-बार लेखों से शीह नामांकन और अन्य टैग हटा रहे हैं। ऐसा वे पहले "सिद्धार्थ वर्द्धन सिंह" लेख में कर रहे थे, और अब इस "भारत का प्राचीन मौर्यराजवंश" लेख पर कर रहे हैं। मैंने इन्हें इनके वार्ता पृष्ठ कई बार चेतावनी भी दी, पर वे मानते नहीं। --गौरव सूद (वार्ता) 19:12, 17 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने आप के बताये हुए नियमो के अनुसार सामग्री को हटा दिया है अगर और कोई दिस निर्देश है तो आवस्य दे मई आप का आभारी रहूँगा — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक Siddharth vardhan singh‎‎ है, (वार्तायोगदान) 19:26, 17 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@Siddharth vardhan singh: जी, सबसे पहले तो आप ये नियम समझ लीजिए कि टैग लगाने वाले से पूछे बिना टैग हटाए नहीं जाते हैं। दूसरी बात जब आपको कोई चेतावनी देता है तो उस से बात की जाती है, न कि वही संपादन बार-बार किया जाता है। --गौरव सूद (वार्ता) 20:21, 17 फ़रवरी 2016 (UTC) गौरव सूद जी अभी मै धीरे -धीरे विकी इडिया के नियम को समझरहा हु जिसमे आप लोगो का सहयोग व दिशानिर्देश बहुत आवस्यक है जिसका मै आभारी रहूँगा मेरा यही कोशिश रहेगी की इतिहाश के खेत्रों में नए खोज व सरल भाषा के लेख के माद्यम से लोगो को सही जानकारी भ्रान्ति रहित मिल सके और आप का सहयोग प्रति हु — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक Siddharth vardhan singh है, (वार्तायोगदान) 20:44, 17 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, और Mala chaubey: मैं शिकायत वापिस लेता हूँ। --गौरव सूद (वार्ता) 21:43, 17 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Siddharth vardhan singh: 1) आप अन्य समपादन करने से पहले चौपाल पर मदद माँगिए। कृपया नियम समझ आने के बाद ही संपादन कीजिए।
2) और इसे आखरी चेतावनी भी समझिए। अगर आपने फिर से कोई टैग हटाया, तो मैं आपकी शिकायत कर दूँगा। --गौरव सूद (वार्ता) 21:56, 17 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य माफ़ी मांगने के बाद भी टैग हटा रहे हैं

@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, और Mala chaubey: मैंने ऊपर Siddharth vardhan singh जी के निवेदन के कारण शिकायत वापिस ले ली थी, और उनको एक आखिरी चेतावनी दी थी। पर उन्होंने फिर से "रखरखाव" टैग हटाया है। उनके इस संपादन को आप "यहाँ" देख सकते हैं। कृपया इन पर कुछ कार्रवाई कीजिए। --गौरव सूद (वार्ता) 13:08, 18 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, और Mala chaubey: आप लोग कहना क्या चाह रहे है स्पस्ट करे कृपया — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक Siddharth vardhan singh है, (वार्तायोगदान)।
जी, सदस्य:बोध आकाश का यह और यह संपादन देखिए। ये सदस्य:Siddharth vardhan singh की तरह, और उनके द्वारा बनाए गए लेखों से "रखरखाव टैग" हटा रहे हैं। इसलिए मुझे ये सदस्य:Siddharth vardhan singh के कठपुतली या Meat puppet लग रहे हैं। --गौरव सूद (वार्ता) 17:52, 18 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
यदि और सदस्य भी यही सोचते हैं तो चेक यूज़र करवाना चाहिए। यदि स्पष्ट हो जाए कि दोनों कठपुतली खाते हैं तो प्रबंधकगण अवरोध लगा सकते हैं। --मुज़म्मिल (वार्ता) 18:17, 18 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

AWB से संपादन की अनुमति के लिए अनुरोध

मैं प्रबंधको से AWB की मददसे संपादन करने की अनुमति चाहता हूँ। मैं गुजराती विकिपीडिया और गुजराती विकिसूक्ति पर AWB का प्रयोग करता हुँं।--योगेश कवीश्वर (वार्ता) 11:16, 19 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@योगेश कवीश्वर जी, इसका अनुरोध यहाँ करना ठीक रहेगा। --Sfic (वार्ता) 13:49, 19 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद जी :)--योगेश कवीश्वर (वार्ता) 13:53, 19 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Smeatteams का नया अवतार?

लगता है कि Smeatteams अब Bsa1234 के रूप में आ गये हैं और फिर से लेखों में अप्रमाणित नामों से प्रचिलित नाम बदल रहें हैं। उदाहरण के लिये उन्होंने हाइड्रोकार्बन में हाइड्रोजन का जोड़ तोड़ते हुये उदजन (हाइड्रोजन) कर दिया। यही बर्बरता Smeatteams कर रहे थे। आगे चलकर यह हिन्दी विकी के रासायनिक लेखों को बिलकुल बेकार कर देंगे। यही वह अब कर्कट रोग के साथ कर रहे हैं, जिस कारण से यह लेख जल्दी ही किसी भी ऐसे हिन्दीभाषी के लिये बेकार हो जायेगा जो कैन्सर से जूझ रहा हो - क्योंकि इसमें और अस्पताल की वास्त्विक दुनिया में कोई ज़्यादा सम्पर्क नहीं बचेगा। मेरी राय है कि प्रबन्धकगण इन्हें चेतावनी दें और इनकी गतिविधियों पर दृष्टि रखें। जहाँ तक मुझे याद है यह वार्ताओं का उत्तर नहीं देते। वैसे भी (वार्ता-प्रयत्न के पश्चात) इनकी कठपुतली नीति के अंतर्गत जाँच होनी चाहिये क्योंकि शब्दों व गतिविधियों से वे कठपुतली ही प्रतीत हो रहे हैं। --Hunnjazal (वार्ता) 17:53, 19 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मैं Hunnjazal जी से पूरी तरह से सहमत हूँ। नाम वही होने चाहिए जो प्रचलित हों। अगर डॉक्टर शुद्ध हिन्दी नाम करना शुरू कर दें, तो विकिपीडिया भी इनका प्रयोग कर सकती है। तब तक अंग्रेज़ी नाम ही बेहतर हैं। --गौरव (वार्ता) 17:21, 14 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

ध्यान दें

@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, Manojkhurana, और Mala chaubey: जी हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्य:Siddharth vardhan singh ने अपना खाता बना रखा है लेकिन इनको विकि के नियमों की बिल्कुल जानकरी नहीं है इस कारण ये प्रचार के लिए खुद पर तथा मौर्य राजवंश पर लेख बनाए जा रहे है । मौर्य राजवंश के लेख पहले से ही बने हुए है किन्तु इनको सावधान करने के बावजूद भी नहीं रुक रहे है । इस कारण आप इनके कार्यों की समीक्षा करें । या इनकी आईपी ब्लॉक करें । -- राजु सुथारवार्ता 08:06, 22 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]


आप तो विल्कुल पीछे ही पड़ गए है उस्ससे पहले व् तो कई लेख पहले से ही मौर्यवंश प्रियदर्शी अशोक इत्यादि लेख पड़े हुए उसके लिए आप हटाने तोड़ने जोड़ने बात नहीं कर रहे है कृपया आप से विनम्र निवेदन है की कलुषित मसिकता न रखे और सुधा लेख के साथ को अनुचित व्यवहार न करे ताकि विश्व का देश का कल्याण हो ... आप का मंगल मित्र Siddharth vardhan singh (वार्ता) 12:11, 22 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: जी, ये सबका समय बर्बाद कर रहे हैं। इन्हें मैंने और राजू सुथार जी ने कई बार समझाने की कोशिश की, पर ये फिर भी बर्बरता किए जा रहे हैं। कृपया इनपर कोई कार्रवाई कीजिए। --गौरव सूद (वार्ता) 18:09, 22 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे तो लगता है कि ऐसे समयों कोई न कोई प्रबंधक को आगे आना चाहिए ही। --मुज़म्मिल (वार्ता) 18:12, 22 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
राजु सुथार जी ने तो उन्हें फोन पर भी समझाने की कोशिश की, पर वे फिर भी नहीं समझ रहे। राजु सुथार जी ने ये बात सदस्य वार्ता:अनुनाद सिंह#अनुरोध पर लिखी है। --गौरव सूद (वार्ता) 18:31, 22 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@Hindustanilanguage, Gauravsood0289, और राजु सुथार: मैंने भी Siddharth vardhan singh जी से वार्ता करने का प्रयास किया। उनसे अपने संपादन रोकने के लिये भी अनुरोध किया और संदर्भों के बारे में कड़ी भी दी ताकि वे विकिनीतियों से परिचित होकर यहाँ अपने सकारात्मक योगदान करें। मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूँ, अगर वे तब भी नहीं माने तो तात्कालिक अवरोध लगा सकता हूँ (हालाँकि हिन्दी विकी पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है) ताकि उनके इस तरह के संपादन रुक जायें (यह प्रतिबन्ध नहीं होगा)। फिर भी मुझे उमीद है कि सिद्धार्थ जी हमारी कार्य प्रणाली को समझ कर अपने संपादनों को विकिनीतियों के अनुरूप रखें तो उनके द्वारा हम कुछ सकारात्मक योगदान प्राप्त कर पायेंगे और हिन्दी विकि के लिये उनके योगदान अच्छे होंगे। --त्यम् मिश्र बातचीत 18:40, 22 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

आप मुझे रोक लंहगे की यहाँ के ८५%जनता को रोक लेंगे किसको किसको रोक लेंगे भाई कहा से रोक लेंगे आप रोक कर एक तरफ़ा काम करनेकी मंशा तो आप की है ....बस आप सेयही अनुरोध है की क्या नियम का मने उंलघन किया उसको बताये उसमे सुधर हो जायेगा आप का मित्र सिद्धार्थ Siddharth vardhan singh (वार्ता) 18:56, 22 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: जी सदस्य:Siddharth vardhan singh अभी तक बात नहीं मान रहे है हर बार टैग हटा रहे है , मेरे हिसाब से इनको अवरुद्ध करने पर चर्चा होनी चाहिए । -- राजु सुथारवार्ता 13:16, 23 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

औज़ार

http://stats.grok.se/hi/latest/ कई समय से internal server error दिखा रहा है। अंग्रेज़ी विकि में इसके स्थान पर https://tools.wmflabs.org/pageviews/ का उपयोग हो रहा है।--Sfic (वार्ता) 07:22, 8 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

ऐसा कहाँ पर है? कृपया थोड़ा विस्तार से बतायें, विकिपीडिया से दूर होने के कारण सब बातें याद नहीं हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:11, 14 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव कुमार जी, किसी भी लेख में "इतिहास देखें" में जाने पर "बाहरी उपकरण" में यह दिखाई देता है।--Sfic (वार्ता) 06:54, 15 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद Sfic जी, मैंने बदलाव कर दिया है। यदि फिर भी कोई त्रुटि रही हो तो पुनः बतायें। वर्तमान में अंग्रेज़ी विकिपीडिया के समकक्ष कर दिया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:24, 15 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद --Sfic (वार्ता) 07:39, 15 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य:Abhishek agnivanshi Kshatriya द्वारा विघटन कारी सम्पादन व सम्पादन टिप्पणी में असभ्य भाषा का प्रयोग

प्रशासक गण कृपया ध्यान देवें कि सदस्य:Abhishek agnivanshi Kshatriya कई लेखों से पूर्ण संदर्भित सामाग्री से छेड छाड़ कर रहे हैं। मूल लेख कि विश्वसनीय जानकारी को हटा कर खुद के मूल शोध को प्रतिस्थापित कर सभी लेखों का मूल रूप बिगाड रहे हैं। इनका योगदान पृष्ठ स्वतः ही गवाह है। इन्हे तुरंत प्रभाव से रोका जाए।--☆★म॰ प्र॰ सिंह (✉✉) 19:11, 14 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

१३ अप्रैल को मैंने उनके अधिकतर सम्पादन (जो विनासकारी थे) को वापस ले लिया था। इसके अतिरिक्त मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कुछ ज्यादा गड़बड़ की है। अन्य लोगों के सुझाव आमन्त्रित हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:34, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
यदि भविष्य में भी ये इसी तरह के उत्पाती संपादन करते हैं तो इन्हें अंतिम चेतावनी देने के बाद इनपर कार्यवाही का प्रस्ताव रखा जा सकता है। --त्यम् मिश्र बातचीत 08:46, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य स:DpkKumar34 के पिछले दिनों के संपादन

उपरोक्त सदस्य ने पिछले दिनों कई पृष्ठों को स्थानांतरित किया है। मुझे तो यह विघटनकारी कार्य ही लग रहा है, परन्तु अभी तक इन्हें किसी ने वापस नहीं लिया - योगदान देखें। इनके हालिया संपादनों को मद्देनज़र रखते, इनके संपादनों की समीक्षा और इन्हें भी औपचारिक चेतावनी देने की आवश्यकता है। --त्यम् मिश्र बातचीत 08:52, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

उपरोक्त के साथ स:Kshatriya Vivek rathour के संपादनों को भी मद्देनज़र रखा जाय। --त्यम् मिश्र बातचीत 09:01, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
दोनों के सम्पादन आपत्तिजनक लग रहें हैं। मैनें इन्हें देखा। मसलन सोलंकी वंश (गुर्जर) सही नहीं है, क्योंकि इस तरह का नामंकन साधारण रूप से केवल बहुविकल्पिता की स्थिति में ही किया जाता है। अंग्रेज़ी विकि में इस तरह से जातीय-आधार पर श्रेणिकरण करना वर्जित है और हिन्दी में भी होना चाहिये। हिन्दी विकि में इसके विरुद्ध एक स्पष्ट नीति लाई जा सकती है, हालांकि विकिपीडिया:लेख का नाम कैसे रखें और विकिपीडिया:तटस्थ दृष्टिकोण के अंतर्गत निष्पक्षता का उल्लंघन दिख रहा है। जातीय तथ्य लेख में तो हो सकते हैं लेकिन नामों में नहीं। सम्भव है कि सम्पादकों द्वारा यह विकि-नवसदस्यता के कारण हुआ हो। आप चेतावनी देंगे या मैं? धन्यवाद! --Hunnjazal (वार्ता) 14:11, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
Hunnjazal जी! मैं समय मिलते ही ये सम्पादन वापस कर देता हूँ। यदि फिर दुबारा अथवाअन्यत्र भी इन लोगो ने ऐसे संपादन किये तो आप चेतावनी दीजियेगा। धन्यवाद !--त्यम् मिश्र बातचीत 20:34, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य:Kshatriya Vivek rathour द्वारा अभद्र भाषा में लोधी पर सम्पादन

सदस्य:Kshatriya Vivek rathour द्वारा हाल ही मे किया गया सम्पादन कार्य अत्यंत निंदनीय है। अत्यंत ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। यहाँ देखें। पहले भी अन्य लेखों पर यह विघटनकारी सम्पादन करते रहे है। इनका योगदान पृष्ठ इस बात का साक्षी है। इन्हे पहले सचेत किया जा चुका है, परंतु इनके व्यवहार में वांछित परिवर्तन नहीं हो रहा है। प्रशासक गण कृपया ध्यान दें व उचित कार्यवाही करें।--☆★म॰ प्र॰ सिंह (✉✉) 20:28, 17 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

म॰ प्र॰ सिंह जी जो शब्दों का प्रयोग हुआ है वह निश्चित रूप से अभद्र भाषा प्रतीत हो रहे हैं परन्तु क्या वास्तव में स्रोत सहित इस बात को साबित किया जा सकता है, इसे भी देखा जाना चाहिए। --मुज़म्मिल (वार्ता) 04:43, 19 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मैंने इनके वार्तापृष्ठ पर विकिपीडिया:आपत्तिजनक सामग्री व अन्य उल्लंघन का संदेश छोड़ा है। --Hunnjazal (वार्ता) 05:29, 19 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मैंने आपत्तिजनक टिप्पणी वाले अवतरण को भी हटा दिया है। ऐसे अवतरण को रखने का भी कोई औचित्य नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:43, 19 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

स:Lily arul

@संजीव कुमार: जी, इसी प्रकार से स:Lily arul के इतिहास को छिपा दीजिए। एक नाबालिग लड़की अपने घर का पता आदि सदस्य पृष्ठ पर डाल चुकी थी। मैंने इसे हटा दिया और मैंने ही एक प्रबंधक से ऐसा करने के लिए (इतिहास को छिपाने) कहा था पर सम्भत: वह इस प्रक्रिया से अपरिचित थे। आशा है कि आप इसे तुरंत कर देंगे। --मुज़म्मिल (वार्ता) 12:47, 20 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मुज़म्मिल जी, आपके अनुसार उपरोक्त पृष्ठ का इतिहास मिटाने के स्थान पर हटाना उचित रहेगा। इसे "साफ़ प्रचार" श्रेणी में हटाया जा सकता है। आपको जितना उचित लगे उतना हटाने के बाद पुनः बनाया जा सकता है। लेकिन उस पृष्ठ में दी गयी जानकारी के अनुसार वो नाबालिग नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:07, 20 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी, सदस्या के अनुसार वह १८ की है - अब १८ पूरे हो चुके हैं या आनेवाले दिनों में पूरे होंगे, ये दावे के साथ नहीं कहा जा सकता। वैसे यदि आप "साफ़ प्रचार" श्रेणी में हटाने के पक्ष में है तो मैं पूरी तरह आपके साथ हूँ। --मुज़म्मिल (वार्ता) 16:16, 20 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
क्या इस बारे में कोई निर्णय लिया गया है? --मुज़म्मिल (वार्ता) 17:08, 25 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मुज़म्मिल जी आप किन अवतरणों की दृश्यता छुपाना चाहते हैं? यदि चाहें तो मैं अपने संपादन को पूर्ववत करके संजीव जी के नामांकन को मानते हुए इसे हटा ही दूँ, जिससे सारे अवतरण छिप जायेंगे। जैसा कहें!??? --त्यम् मिश्र बातचीत 17:38, 29 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Himani19913 (वार्ता योगदान) द्वारा वेबसाइट का प्रचार

यह सदस्य en:WP:REFSPAM जैसी चीज कर रहे हैं। हर लेख में कुछ जानकारी के साथ https://www.arrechintuडॉटcom/ की कड़ी संदर्भ के रूप में दी जा रही है। मुझे तो ये स्पैम व प्रचार लगता है। प्रबंधक कृपया देखें। अगर ये सिर्फ प्रचार कर रहे हैं तो इनके सारे सम्पादन हटाए जाने चाहिये।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 16:28, 20 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

जी पीयूष जी! मैंने इन सम्पादनों को संजीव जी के सम्मुख रखा था और अगर इस लिंक को अवरोधित करना हो तो इसे काली सूची में डाला जा सकता है। साथ ही यह कड़ी है जगह से हटाई जाय इसके लिए भी मेरा पूर्ण समर्थन है।--त्यम् मिश्र बातचीत 09:21, 21 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
सत्यम् जी, यह सदस्य हर रोज सिर्फ एक सम्पादन कर रहे है जिससे इनके सम्पादन पकड़ में न आए। अब मैं इनके सम्पादन तो हटा दूँ पर इनको पहले en:wp:spam का अनुवाद करके एक चेतावनी दे देता हूँ।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 04:44, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार: इस सदस्य को चेतावनी दी जा चुकी है पर उसे नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। --- चक्रपाणी  वार्ता  08:30, 25 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

arrechintuडॉटcom को काली सूची में डाल दिया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:52, 25 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Jeeteshvaishya (वार्ता योगदान) का प्रचार खाता व जनसंपर्क एजेंसी कर्मचारी होना

यह सदस्य अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर सितम्बर 2015 में बैन कर दिये गए है। यहाँ देखा जा सकता है कि ये एक PR एजेंसी की तरफ से काम रहे थे और अपने कठपुतली के साथ रवि त्रिपाठी जैसे प्रचार लेख बना रहे थे (जाहिर है यहाँ हिन्दी विकिपीडिया पर इन्हें अपनी कठपुतली की जरूरत नहीं पड़ी)। इन्होंने ऐसा करके विकिपीडिया के सबसे बड़े नियम उपयोग की शर्तें का उल्लंघन किया है ("Paid contributions without disclosure" को देखें)।

इसलिये मैं इनके पुष्टिकृत कठपुतली खाते हमेशा के लिये प्रतिबंधित करने की सिफारिश करता हूँ, जो निम्न हैं:-

  1. Jeeteshvaishya (वार्ता योगदान)
  2. Jeeteshroxx (वार्ता योगदान)
  3. Golu19 (वार्ता योगदान)
  4. Artist2cre8 (वार्ता योगदान)

साथ ही इनको दिया स्वतः परीक्षित सदस्य भी वापिस ले लिया जाए। आगे इनके बनाए प्रचार लेख हटाने की प्रक्रिया शुरू करूंगा।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 06:57, 29 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार और Hunnjazal: जी कड़ी इनके कठपुतली होने को प्रमाणित करती है। नियमावली में निर्देश है कि "चेतावनी मिलने के वाबजूद अपना एक अय्यार खाता बनाकर विकि नीतियों का उल्लंघन करना" निषेध का कारण हो सकता है। कृपया अपनी राय दें! --त्यम् मिश्र बातचीत 07:14, 29 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
Jeeteshvaishya और Jeeteshroxx खातों के लिए उन्हें हिन्दी विकिपीडिया पर भी चेतावनी मिली थी। मुझे ठीक समय याद नहीं है क्या उन्होंने ये खाते उस समय के बाद बनाये हैं?☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:20, 29 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी, ये खाते उस समय से पहले ही बने हुए थे। पर बाकी इन्होंने बाद में बनाए है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 16:54, 29 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
जो खाते चेतावनी के बाद बने हैं, उन्हें तो तुरंत block कर देना चाहिये (ऐसा कुछ नियमावली में है नहीं)। बाकी, सदस्य के मूल खाते का क्या किया जाय मुझे नहीं समझ आ रहा। --त्यम् मिश्र बातचीत 17:31, 29 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
सत्यम् जी, करना क्या है, ब्लॉक किया जाना चाहिये और स्वतः परीक्षित सदस्य अधिकार वापिस लिया जाना चाहिये (जिसका नामांकन मैंने ही किया था)। आपने मेरे लिंक खोल कर नहीं देखें क्या? इन्होंने उपयोग की शर्तों का उल्लंघन किया है। यह एक जनसंपर्क एजेंसी के लिये काम करते है। इन्हें यहाँ लेख बनाने के पैसे मिलते है!--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 17:44, 29 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, कौन सदस्य कहाँ काम करता है! इसका विकिपीडिया से कोई लेना देना नहीं है। वो आपका व्यक्तिगत मामला है। किसी सदस्य को इस आधार पर प्रतिबन्धित नहीं किया जा सकता कि वो एक जनसम्पर्क अधिकारी है। अब बात उनके कठपुतली खातों की है तो उन्होंने Jeeteshvaishya और Jeeteshroxx खातों को अपना बताया और उनसे लोगों को तंग करने का कार्य (एक चेतावनी के बाद) नहीं किया। Golu19 नामक खाते का हिन्दी विकिपीडिया पर कोई योगदान नहीं रखता और अन्य खाता हिन्दी विकिपीडिया पर उपलब्ध नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:39, 3 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

┌─────────────────────────────────┘
सही बात है कि कोई क्या काम करता है इससे विकिपीडिया का कोई लेना देना नहीं है। पर जो वो पैसे लेकर गैर-उल्लेखनीय लेख बना रहे है वो सही है? चलिये इनको प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता तो इनका स्वतः परीक्षित सदस्य अधिकार तो वापिस लिया जा सकता है जिससे इनके लेख चेक किये जा सके।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 12:31, 3 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मैं इसके समर्थन में हूँ और अगर संजीव जी इसका विरोध न करें तो यह अधिकार हटा दूँगा। Jeeteshvaishya (वार्ता योगदान) के लिये संदेश डाल दूँगा कि वे अच्छे सम्पादनों का इतिहास बनाये और कुछ समय में इस अधिकार को फिर प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन बिना संजीव जी की सहमति के नहीं करूँगा। यह कठपुतलि का मामला असाधारण है क्योंकि (क) पुरानी बात है (ख) अधिकांश रूप से हिन्दी पर नहीं थी और (ग) पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है लेकिन मैं संतुष्ट हूँ कि इस सदस्य की गतिविधियों पर दृष्टि रखने की आवश्यकता है। इस मामले को उजागर करने के लिये आपका धन्यवाद। --Hunnjazal (वार्ता) 16:29, 3 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@Hunnjazal: मुझे कोई समस्या नहीं है। यदि आपको लगता है कि नियमावली के अनुसार इन्हें प्रतिबन्धित किया जा सकता है तो मुझे क्यों कोई समस्या होगी। हाँ, मुझे ऐसी कोई नियमावली नहीं मिली अतः मैं यह कार्य नहीं कर रहा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:55, 3 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
ओह, क्षमा कीजियेगा संजीव जी, मुझे स्पष्ट होना चाहिये था। इन्हें प्रतिबन्धित करने का पर्याप्त आधार तो मुझे भी नहीं मिल रहा। केवल इनसे कुछ काल के लिये स्वतः परीक्षित अधिकार ले लिये जायेंगे ताकि इनपर नज़र रखी जा सके। यदी वह सक्रीय रहें और कोई ग़लत काम न करे तो (मांगने पर) कुछ अवधि (६ मास?) के बाद इन्हें बहाल किया जा सकता है। --Hunnjazal (वार्ता) 23:24, 3 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@Hunnjazal, संजीव कुमार, और सत्यम् मिश्र: जी, एक विचारणीय प्रश्न है, कि यदि किसी को प्रतिबन्धित करने का पर्याप्त आधार न हो तो प्रतिबन्धित करना उचित नहीं होता। रहा स्वतः परीक्षित अधिकार का तो यह सत्य है कि अधिकार दिया जाता है कर्तव्य निभाने के लिए, न कि सनक और मिथ्याभिमान को पूरा करने के लिए। यह प्रबन्धकों पर भी लागू होता है कि केवल अँग्रेजी विकिपीडिया की कोई पुरानी घटना को संज्ञान में लेकर हिन्दी विकिपीडिया पर उसके अधिकार वापस ले लिए जाएँ यह भी तो न्यायसंगत नहीं है। पीयूष जी ने इनपर गंभीर आरोप लगाए हैं कि यह सदस्य एक जनसंपर्क एजेंसी के लिये काम करते है और इन्हें यहाँ लेख बनाने के पैसे मिलते है! इसका मतलब है कि पीयूष जी इस सदस्य को व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। मुझे नहीं लगता कि इनके व्यक्तिगत मामलों को संज्ञान में लेकर बिना साक्ष्य के किसी सदस्य के अधिकार छिन लिए जाएँ। संजीव जी के अनुसार Jeeteshvaishya और Jeeteshroxx खातों के लिए उन्हें हिन्दी विकिपीडिया पर चेतावनी दी जा चुकी है। जब उन्होंने Jeeteshvaishya और Jeeteshroxx खातों को अपना बताया है और उनसे लोगों को तंग करने का कार्य (एक चेतावनी के बाद) नहीं किया है। साथ ही Golu19 नामक खाते का हिन्दी विकिपीडिया पर कोई योगदान नहीं है, ऐसे में किसी के ऊपर सांकेतिक तौर पर भी कार्यवाही का कोई मतलब नहीं रह जाता। मुझे नहीं लगता है कि नियमावली के अनुसार इन्हें प्रतिबन्धित किया जा सकता है अथवा बिना किसी ठोस कारण के इनके अधिकार छिने जा सकते हैं। वैसे आप सभी प्रबन्धकों की सामूहिक राय के खिलाफ मैं नहीं हूँ, आप सभी जैसा निर्णय लेंगे मुझे मान्य होगा।--माला चौबेवार्ता 07:29, 4 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@Hunnjazal, Mala chaubey, और सत्यम् मिश्र: स्वतः परीक्षित अधिकार वापस लेने में कोई नुकसान नहीं है। वैसे भी यह अधिकार प्रबन्धकों के विवेक पर निर्भर करता है और प्रबन्धक और पुनरीक्षक जिसके सम्पादनों की जाँच करते रहना चाहें, उसमें किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:12, 6 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

┌─────────────────────────────────┘
धन्यवाद संजीव जी। ऐसा करतें हैं कि हम फिलहाल इनपर दृष्टि रखते हैं। इन्हें चेतावनियाँ मिल चुकी हैं। अगर यह आगे उल्लंघन करते हैं तो इनका स्वतः परीक्षित अधिकार वापस ले लेंगे। आपका समर्थन हो तो माला जी के कहे अनुसार नियमावली को सशक्त कर देते हैं ताकि एक स्पष्ट आधार बन सके। विकिपीडिया:स्वतः परीक्षित सदस्य में मैं यह वाक्य जोड़ सकता हूँ:

यदि कोई सदस्य, चेतावती के उपरांत भी, मुद्राधिकार उल्लंघन, जीवित व्यक्तियों के सम्बन्ध में मानहानिकारक सामग्री, व्यापारिक लाभ, हित द्वंद और प्रचार वाले लक्षणों से लेख-सम्पादन करता है तो उसके स्वतः परीक्षित अधिकार वापस लिये जा सकते हैं।

जैसा कि माला जी ने कहा, वर्तमान स्थिति में असमंजस का एक कारण इस स्पष्ट नियम की अनुपस्थिति है। इस कारणवश मैं भी (अन्य प्रबन्धकों के साथ-साथ) इसपर स्थिरता से कुछ कह या कर सकने में कठिनाई अनुभव कर रहा हूँ। --Hunnjazal (वार्ता) 20:04, 8 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र, हिंदुस्थान वासी, और संजीव कुमार: omg omg....i warned you about this guy long back.....i was the 1st person to raise this issue that he is using sock ids here and i was the 1st person to raise issue that he is creating pages for publicity of unknown people....at that time you guys ganged up against me and abused me and finally blocked me.....but but but....its proven once again that i was right again....and guys were biased against me.....lol....better late than being sorry....and if i am not wrong i lost vote for admin rights because of this guy....so by default now i should be admin...as person who was spreading venom against me was found to be a cheater.....BAAHAHA....  Darth Whale वार्ता 19:39, 23 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, हिंदुस्थान वासी, Mala chaubey, और Hunnjazal:

सभी को नमस्ते बहुत दुख की बात है मुझे कितना अपमानित किया जा रहा है. मै कोई संपर्क अधिकारी नही हूँ. प्लीज मुझे संपर्क अधिकारी ना बोला बोलिए. काफी पहले किसी विकिपीडिया मित्र, जिन्हे मैने फेसबुक पार् भी ऐड कर रखा हैं, वे कहने लगे की मे्रे बारे मे विकिपीडिया पर् चर्चा चल रही हैं. मुझे इतना समय नही था उस समय की मै विकिपीडिया ओपेन करके सबको रिप्लाई देता अऊर मानसिक प्रताड़ना झेलता. वाकई मे ये बहुत दुखद हैं. जैब मुझे इंग्लिश विकिपीडिया पार् ब्लॉक किया गया, बहुत मानसिक तनाव हुअा, दुख हुअा. मेरा साहित्य के क्षेत्र मैनें अनगिनत पृष्ठ बनाये। मे्रे द्वारा लगभग सभी पृष्ठ उल्लेखनीयता की कसौटी को पूरा करते हैं. बेशक पीयूष मिश्रा जी जांच करे. सोच रहा हुन की उन्होंने अभी तक जांच शुरू क्यों नही किया.


चलो अब अंग्रेजी विकिपीडिया के बारे मेन खुलासा करता हूँ. यह पर लोगो ने Groupism कर रखा हैं. लोगो ने जिसमें प्रबंधक भी अाते हैं वे कोई भी पेज डिलीशन के लिए नॉमिनेट करेगें तो उनके समूह का कोई दूसरा व्यक्ति, तीसरा व्यक्ति उस पेज पार् डिलीट होन समर्थन करता हैं. विकिपीडिया के नियमो को तार तार किया जाता हैं. मुझे भी, इसी समूह के लोगो ने ब्लॉक किया हैं. जिस ग्रुप के लोगो ने ब्लॉक किया उन पार् पहले भी इस तरह का समूहवाद का अारोप लगा हैं. वो लोगो ने मेरी निजता पर भी हमला किया, मेरा फेसबुक प्रोफाइल भी चेक किया जहां कुछ नही पाया जिसे मुझे फसा सके. मुझे उस समय काफी दुख हुअा. अऊर याद हैं की एक बार इसी तरह मैन माला जी का प्रोफाइल चेक किया था और उनका फ़ोटो का लिंक विकिपीडिया पार् चल रहे वार्ता पर पोस्ट किया था ये साबित करने के लिए कि माला जी ही माला चौबे हैं, जो लेखक रविंद्र प्रभात की पत्नी हैं. टैब समझ अाया की कोई अपनी प्राइवेसी मे झाकें और उसको एक पब्लिक मंच पर रखें तो कितना दुख होता हैं. माला जी को उसके लिए मै माफी मांगता हूँ. मैने उस समय सोचा कि इन लोगो के group-ism का खुलासा करू एंड विकिपीडिया फाउंडेशन से शिकायत करु. लेकिन मैने नही किया. मूड खराब हो गया था. वहा अब रहना ही नही था.

उस समय मुझे इन अंग्रेजो से डिफेंड करना नही अाया। और उनसे बात करने मे भी सहज महसूस नही कर रहा था. और बार बार साइबर कैफ़े जा कर उनको रिप्लाई मे भी बहुत प्रॉब्लम हो रहा था. पैसा भी ज्यादा नही था. अंग्रेजी विकिपीडिया पार् मुझे जब ब्लॉक किया गया. तब मुझे फील हुअा की मैने अपने बचपन से लेकर अब तक कितना कीमती समय गवा दिया. कितना इमोशनल अटैचमेंट था विकिपीडिया से. लेकिन सब व्यर्थ गया. इतना योगदान के बावजूद कोई वैल्यू नही करता, और ब्लॉक कर दिया. तनाव भी काफी था.

अब विकिपीडिया से मोहभंग हो गया हैं. मुझे अब फर्क नही पड़ता।

एंड रही बात रवी त्रिपाठी के पेज का तो वो मैने इस लिए बनाया की क्योंकि वो मे्रे ज़िले से अाते हैं, प्रसिद्ध हैं. और अनगिनत न्यूज़ लिंक थे जो उनकी उल्लेखनीयता को सिद्ध कर रहा था. लेकिन वो पेज उतना अच्छा से नही बनया था. क्यूंकी जब वो पेज मैने बनाया था तब फॉर्मेटिंग वगैरह की जानकारी कब थी.

मुझे विकिपीडिया के नियमो की भी जानकारी कम थी. वहा उस अप्रिय घटना के बाद मैने बहुत सारे नियमो को पढ़ा.

मैने उस टाइम सोचा कि मै अपना विकिपीडिया एकाउंट डिलीट कर दूंगा. लेकिन बाद मेन जैब पता किया तो मालूम चला की ऐसा कुछ फीचर नही है की हैम अपना विकी एकाउंट डिलीट कर सके.

अब मै मानसिक तौर पर तैयार हो गया हु. अब कुछ भी हो मै सैड नही हाऊंगा. अब कुछ फर्क नही पड़ता.

मेरा जब मन करेगा हिंदी विकिपीडिया पर एडिट करूंगा, यहाँ पर समय नही जाया करूंगा. और हम्बल रिक्वेस्ट है कि प्लीज किसी भी प्रकार का अारोप न लगाइए, इनसल्ट ना करिए. यहां पार् अाप लाग ऐसा फील कराते हो जैसे मै कोई चोर उचक्का हूँ. इस वार्ता मे मेरा फर्स्ट एंड लास्ट मैसेज है मेरा यहाँ पर इसके बाद शायद ही मै कोई सफाई पेश करु. शुक्रिया


शुक्रिया --जीतेश (वार्ता) 12:20, 20 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Jeeteshvaishya: जी, आप पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जा रही। केवल विकि उपयोग की नीतियों का उल्लंघन होने पर दृष्टि डाली जा रही है। इसमें किसी अन्य सदस्य या अंग्रेज़ी विकि या अन्य असम्बन्धित मुद्दों को कृप्या न उठाएँ। आपके सम्पादनों में एक स्पष्ट पैटर्न है ऐसा मानना है। उस बारे में बात उजागर करें या आश्वासन दें कि ऐसा फिर न होगा। व्यक्तिगत रूप से मैं आपसे यहाँ अपनी हिन्दी ज़रा शुद्ध रखने का आग्रह करूँगा (इतनी मिश्रित अंग्रेज़ी पढ़ने में कठिनाई हो रही है) लेकिन इस चर्चा में न यह अनिवार्य है और न ही इसके आधार पर कोई निर्णय लिया जायेगा। जैसा आपके लिये सरल हो वैसी भाषा में अपना तर्क रखें। धन्यवाद! --Hunnjazal (वार्ता) 15:30, 20 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

यह हटाए गए लेख को पुन: वार्ता पृष्ठ पर स्थापित किया गया है। शीह नामांकन तो किया है और शायद साँचा ठीक से कारण नहीं बता रहा है। --मुज़म्मिल (वार्ता) 19:28, 2 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

अब पाठ लेख पर पहुँचा दिया गया है और चर्चा वार्ता पृष्ठ पर जारी है। --मुज़म्मिल (वार्ता) 20:11, 3 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य पर ध्यान दें

स:Sukhmangal के योगदान अजीबो-गरीब तथा समझ से पर हैं। उन्हें अनेक सदस्यों ने इस बारे में सूचित भी किया है (इनका वार्ता पृष्ठ देखें)। हाल ही में पुष्पदन्त पर कुछ किया है जो साफ बर्बरता है। इस सदस्य के बारे में कुछ किया जाये। --- चक्रपाणी  वार्ता  15:11, 5 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

चक्रपाणी जी आरोप से पहले श्रीमान जी पुष्पदन्त से सम्बंधित पुस्तक पढ़ें -हिंदी काव्य गंगा ,सम्पादक सुधाकर पांडेय ,नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी से प्रकाशित ........    Sukhmangal (वार्ता) 01:44, 8 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@Sukhmangal: जी, कृप्या वि:स्वशिक्षा लें, विशेषकर उसका वार्ता-सम्बन्धित भाग। और कृप्या स्वयं को विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है नामक नीति से अवगत कराएँ। फिर आपसी चर्चा आगे बढ़ाएँगे। आपके हिन्दी विकि के साथ जुड़ने के लिये धन्यवाद व स्वागत। --Hunnjazal (वार्ता) 19:44, 8 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@चक्रपाणी: इन्हें समझाते-समझाते मुझे तो 2 साल हो गए। और यहाँ पर लिखते-लिखते भी पर कोई प्रबंधक कार्यवाही करता ही नहीं है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 16:53, 10 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: सादर प्रणाम आप सभीको आदरणीय जी जो कार्य सद्भावना भाई चारा प्रेम और विश्व वन्धुत्व् में होता है वह ईर्ष्या द्वेष अथवा अन्य में नहों आप से आग्र्रह है शान्ति का सन्देश विश्व पटल पर देने में सहयोग करें |पुनः आप को धयवाद ....— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Sukhmangal (वार्तायोगदान) 6:20, 11 मई 2016 (UTC)

वेबसाइट का प्रचार

Psayush और Subhware एक ही वेबसाइट edurain डॉट कॉम को लेखों में डाल रहे हैं। 1 2 --Sfic (वार्ता) 17:53, 19 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

यह स्पैम है, इसी तरह http://www.celebsheightडॉटcom का प्रचार किया जा रहा है। मुझे ये कड़ी जोड़ने वाले कई खाते मिले है।
इससे स्पष्ट है कि इस वेबसाइट का प्रचार सोची समझी रणनीति के तहत हो रहा है। किसी एक खाते के बजाय कई से इसको लेखों में डाला जा रहा है जिससे स्पैम पकड़ने में न आए। ज्यादातर खातों ने सिर्फ एक सम्पादन किया है। मेरी प्रबंधकों से अपील की इन दोनों वेबसाइट को काली सूची में डाल दिया जाए। इनको लेखों से मैं हटा दूँगा।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 09:09, 20 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
 Y पूर्ण हुआ @Sfic और हिंदुस्थान वासी: जी, उपरोक्त दोनों वेबसाइटों को काली सूची में डाल दिया गया है। --त्यम् मिश्र बातचीत 09:24, 20 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र: जी, इसे काली सूची में डालने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। --Sfic (वार्ता) 10:48, 21 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@Sfic: जी, सुधार किया गया है, अब ऐसा नहीं होना चाहिये।--त्यम् मिश्र बातचीत 11:58, 21 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

शीघ्र हटाने योग्य साँचा

मैंने कुछ दिन पूर्व साँचा:Dead को शीघ्र हटाने के लिए नामांकित किया था किन्तु साँचे शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ मैं नहीं दिखते। इस सांचे को हटाएँ।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 10:49, 3 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मैने mediawiki:Recentchangestext वाले साँचे में कुछ बदलाव साँचा:विकि जानकारी/प्रयोगस्थल पर किये है। इससे हटाने योग्य पृष्ठ के पास हटाने योग्य लेख, साँचे और श्रेणीयों के अंक अनुक्रम में दिखेंगे। हटाने हेतु सभी वर्तमान चर्चाएँ का भाग भी जोड़ दिया है। प्रबंधक को उचित लगे तो इसे मुख्य साँचे पर लागू करें। धन्यवाद।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 14:45, 3 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
{{Dead}} को मैंने उपयुक्त साँचे पर अनुप्रेषित कर दिया है। योगेश जी, आपको भी ऐसे अनुप्रेषणों और पृष्ठों को बचाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। आप अच्छे योगदानकर्त्ता हो लेकिन बहुत अच्छे तब बन पावोगे जब आप हहेच-शीह नामांकित पृष्ठों को भी बचाने के लिए उपयुक्त कार्य करोगे।
{{विकि जानकारी}} वाले बदलाव अच्छे हैं लेकिन मुझे लगता है उसमें कुछ और सुधार किया जा सकता है। अन्य प्रबन्धकों की टिप्पणी की प्रतीक्षा है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:04, 3 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
जी संजीव जी, मैं एसा ही करूँगा। आप के मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 02:12, 4 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@YmKavishwar और संजीव कुमार: जी, विकि जानकारी वाले बदलाव में लेखों, साँचों और श्रेणियों के लिये अलग अलग संख्या दिखाने की बजाय इन्हें जोड़ कर एक ही संख्या के रूप में प्रदर्शित करना ज्यादा बेहतर होगा। हहेच वाले का पाठ किसी तरीके से छोटा करना होगा। वर्तमान में यह लाइन लम्बी हो गयी है और मोबाइल पर शायद सही से न दिखे। जाँच करके देखें। --त्यम् मिश्र बातचीत 00:18, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र और संजीव कुमार: जी, मैने {{शीह-व5}} में श्रेणी में प्रयोगात्मक रूप से बदलाव किया और {{Sandbox}} पर ये साँचे का प्रयोग किया और अभी ये पृष्ठ विकि जानकारी वाले मूल साँचे में हटाने योग्य पृष्ठो में दिखता है। लेख, साँचे और श्रेणीयों के लिए समान एक ही श्रेणी रखने से ये समस्या का समाधान हो जाएगा। सभी प्रबंधक सहमत है तो ये कर दिया जाए। इसमें भी दो विकल्प है एक तो श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ ही सभी के लिए रखी जाए और हटाने योग्य साँचे/हटाने योग्य श्रेणीयाँ वाली श्रेणी को हम भूल जाए अथवा शीह योग्य साँचो/श्रेणीयों में साँचे/श्रेणी वाली श्रेणी के साथ श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ भी लगे एसा भी हो सकता है। सुझाव वांछित। {{शीह-व5}} वाला परीक्षणात्मक बदलाव बादमे पूर्ववत कर दिया जायेगा। हहेच वाले भाग के लिए केवल हहेच शब्द भी रखा जा सकता है।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 02:25, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
वर्तमान श्रेणीकरण करके रखने वाली व्यवस्था समाप्त करना उचित नहीं है। मेरा सुझाव केवल तीनों श्रेणियों में मौजूद पृष्ठों (लेखों, साँचों और श्रेणियों) की संख्या को जोड़कर दिखाने के पक्ष में है। दूसरे कार्य के लिये "हहेच" या "वर्तमान हहेच" दोनों में से कोई भी रखा जा सकता है। -- त्यम् मिश्र बातचीत 06:18, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

┌───────────────────────┘
मुझे सत्यम् जी का सुझाव अच्छा लगा क्योंकि कुल संख्या दिखाई देगी तो प्रबन्धकों का स्वतः ही इस और ध्यान चला जायेगा कि क्या बाकी रह गया है। इसमें हहेच को भी जोड़ा जा सकता है। पंक्ति को छोटा करने के लिए "बोझ नहीं, आनन्द है ये" वाली पंक्ति को यहाँ से हटाकर नीचे वाली पंक्ति में जोड़ा जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:49, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र और संजीव कुमार: जी, आप ये कर सकते हैं ? मैने कभी साँचे में गणित के प्राचलो का प्रयोग नहीं किया।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 11:29, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र और संजीव कुमार: जी, {{विकि जानकारी/प्रयोगस्थल}} अब तैयार है।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 09:41, 13 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

समाचार अपडेट

सक्रिय प्रबंधकों से अनुरोध है कि विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार#2 जून 2016 पर निर्णय लें।--त्यम् मिश्र बातचीत 23:49, 6 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

 Y पूर्ण हुआ--- चक्रपाणी  वार्ता  03:50, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

उपरोक्त सदस्य विकिपीडिया पर उनके वर्तमानपत्र उगता भारत के प्रचार के लिए आये थे और न केवल उसने लेख बनाया किन्तु बहोत से लेख में इनकी लिन्क भी जोड़ रहे थे। एकबार संजीव जी द्वारा उनके बदलाव पूर्ववत करने पर उनके वार्तापृष्ठ पर अभद्र शब्दो का प्रयोग किया था। ये लेख अथवा उनके वर्तमानपत्र की कड़ी जोड़ने के अलावा सदस्य का विकिपीडिया पर और कोई योगदान नहीं हैं। सदस्य चार-पाँच बार लेख से हहेच और रखरखाव की टैग हटा चूके है और उनको दो बार सूचित करने पर भी ये रखरखाव की टैग हटाते ही जा रहे है। दो-तीन बार तो आई°पी° से टैग हटाई गई थी। ये लेख ज्ञानकोशिय नहीं है और कोई भी सन्दर्भ नहीं है। इसे जल्द हटाये ताकि हमें इसके अलावा दूसरे भी काम होते हैं। पाँच से अधिक बार टैग हटाने के बाद अब ये प्रतिबंध मांग रहा हैं इसे अवरोधित करें।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 15:31, 15 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

पृष्ठ सुरक्षा

[स्वतः पुनरीक्षण: "autoconfirmed" की अनुमति चाहिए] से सुरक्षित पृष्ठों में कोई भी स्वत:स्थापित सदस्य सदस्य (4 दिन में 10 सम्पादन के बाद) कोई सम्पादन करे तो उसका सम्पादन स्वतः पुनरीक्षित होने के साथ साथ अपने आप ही परीक्षित चिन्हित हो जाता है। इससे ऐसे सदस्यों के द्वारा महत्वपूर्ण लेखों में कोई भी गलत जानकारी डालने या बर्बरता फैलाने से हो सकता है कि हमें पता भी न चले।

उदाहरण के लिए इसे देखें। इसमें स्वतः स्थापित सदस्यों के स्थान पर स्वतः परीक्षित सदस्यों को अनुमति देनी चाहिए या इसके स्थान पर किसी और तरह से पृष्ठ को सुरक्षित करना चाहिए। --Sfic (वार्ता) 02:35, 24 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

हाँ, आपका कहना उचित ही प्रतीत हो रहा है। सत्यम् जी व अन्य प्रबन्धकों की टिप्पणी चाहता हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:16, 1 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
वर्त्तमान व्यवस्था में यह कमी चिंताजनक है और इसका उचित निराकरण होना चाहिए। मुझे यह तो नहीं ज्ञात है की इसमें सुरक्षा का स्तर "स्वतः पुनरीक्षित" कैसे होगा परन्तु वास्तव में ऐसा करना आवश्यक है। अथवा कम से कम यह व्यवस्था तो अवश्य होनी चाहिए कि किसी autoconfirmed सदस्य द्वारा किये गए बदलाव अपने आप पुनरीक्षित न चिह्नित हो जायें। क्या आपलोग यह बताएँगे की इसके अलावा अन्य विकल्प क्या हो सकते हैं?? --त्यम् मिश्र बातचीत 13:38, 1 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे इसमें सबसे अच्छा विकल्प यही लग रहा है कि [autoconfirmed के स्थान पर autopatrolled की अनुमति चाहिए] होना चाहिए। --ज्हाझक्हाक्रुब्हो (वार्ता) 14:08, 14 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  समर्थन उपरोक्त प्रस्ताव को मेरा समर्थन है; यदि अन्य लोग भी इसे समर्थित करें तो फैब्रिकेटर पर ले जाया जा सकता है। --SM7--बातचीत-- 16:50, 25 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: ये गंभीर बात है कि जो स्वत: परिक्षित नहीं हैं उनके बदलाव स्वचालित रुप से परिक्षित हो रहे है। इस प्रस्ताव पर कार्यवाही करना आवश्यक लगता है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:50, 5 फरवरी 2017 (UTC)

प्रचार

काफी समय से इस वेबसाइट के कड़ी को डाला जा रहा है। जैसे महात्मा गांधी आदि। पहले भी इन कड़ियों को हटाने के बाद भी और लेखों में अभी भी है। कृपया इसे काली सूची में डालें। -- (वार्ता) 16:25, 24 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

 Y पूर्ण हुआ --SM7--बातचीत-- 16:47, 25 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

श्रेणीकरण में सुधार

नमस्ते !

श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ की उपश्रेणियों को अब श्रेणी:शीघ्र विलोपन में स्थानांतरित कर दिया गया है और इनकी कड़ी श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ पन्ने पर दाहिने ओर ऊपर ही एक साइडबार के रूप में स्थापित की गयी है। इसके कारण पूर्व की कार्यप्रणाली में कोई अंतर नहीं आएगा क्योंकि पहले भी, जब ये उपश्रेणियाँ श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ के अंदर श्रेणीबद्ध थीं इनमें रखे पन्नों की संख्या दिखना ही महत्वपूर्ण था और यह अब भी वैसे ही दिखेगा (साइडबार में)। बस नए स्वरुप में चीजें बेहतर प्रदर्शित हो जायेंगी। अन्य कारण यह भी था कि उपश्रेणीकरण में दुहराव के कारण (एक उपश्रेणी के अंदर दूसरी उपश्रेणी थी जिसमें शीघ्र हटाने लायक फाइलें श्रेणीबद्ध हो रही थीं) एक फाइल काफी दिनों से लंबित पड़ी थी जिसे कॉमंस पर ले जाया जा चुका था और अब तक हटा दिया जाना चाहिए था। कड़ी के इस साइडबार प्रारूप में उसे भी ऊपर प्रदर्शित किया गया है जिससे भविष्य में ऐसा न हो।

यदि इस बदलाव से प्रबंधक मित्रों को कोई असुविधा महसूस हो तो सूचित करें! धन्यवाद !--SM7--बातचीत-- 21:42, 19 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

यह कार्य बहुत अच्छा लगा। इसमें प्रबन्धकों को अधिक सुविधा होगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:27, 20 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

हहेच समापन हेतु औजार

प्रबंधकगण कृपया ध्यान दें, हहेच समापन के लिए उपयोग में लाये जाने वाले औजार को सदस्यनाम परिवर्तन के पश्चात अब नीचे लिखी लाइन को अपने common.js में जोड़ कर इस्तेमाल किया जा सकता है।

importScript('सदस्य:SM7/closeAFD.js');
--SM7--बातचीत-- 15:27, 24 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Infobox religious building

{{Infobox religious building}} सांचे में एक्सप्रेशन और स्क्रिप्ट त्रुटि है जिससे इसके प्रयोग वाले पृष्टो में भी त्रुटि है। --जयप्रकाश >>> वार्ता 22:02, 9 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

एक्सप्रेशन त्रुटि को मॉड्यूल ParameterCount को आयात करके ठीक किया गया। परंतु स्क्रिप्ट त्रुटि अभी भी आ रही है। --जयप्रकाश >>> वार्ता 23:23, 9 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@Jayprakash12345: जी, स्क्रिप्ट त्रुटि के लिए मैंने साँचे में कुछ बदलाव किया था, उससे पहले आप भी साँचे में कुछ बदलाव कर चुके थे; क्या आप उस पृष्ठ का शीर्षक बता सकते हैं जिस पर "एक्सप्रेशन त्रुटि" प्रदर्शित हो रही थी ? --SM7--बातचीत-- 04:34, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7: सर आपके बदलब में बाद मैंने पृष्टो की जाँच की. अब सभी पृष्टो से त्रुटि हट गयी है. त्रुटि साँचे के |geo पैरामीटर में थी. त्रुटि सही करने में लिए ध्यनवाद. और त्रुटि पृष्ट वही थे जो J ansari ने माज़िदो पर बनाये थे अब वह सभी सही है. जयप्रकाश >>> वार्ता 12:08, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@Jayprakash12345: जी, मेरे यह पूछने का कारण यह है कि मैंने केवल स्क्रिप्ट त्रुटि के लिए बदलाव किये थे, एक्सप्रेशन त्रुटि के लिए नहीं। मैंने बाद में देखा कि आपने कुछ तुलना करने वाली (< 1) जैसी चीजों को हटा दिया था, हो सकता है उनके हटने से कोई समस्या आगे आये। अतः मैं किसी एक पन्ने का शीर्षक जानना चाहता हूँ जिस पर आपने बदलावों से पूर्व एक्स्प्रेस्सन त्रुटि देखी थी। --SM7--बातचीत-- 12:33, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7: सर वह पृष्ट कूफा की महान मस्जिद, नबी हाबील मस्जिद थे. जिनमे एक्सप्रेशन और स्क्रिप्ट त्रुटि थी.मैंने मॉड्यूल ParameterCount को आयात कर तुलना हटा दी थी तुलना केवल अतरिक्त हैडर बचने की लिए थी जो इतनी महत्वपूर्ण नहीं थी. स्क्रिप्ट त्रुटि भौगोलिक निर्देशांक प्रणाली जो geo parameter था उसमें आ रही थी पर अब सभी सही है. -जयप्रकाश >>> वार्ता 20:32, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

{{Portal}} का सफल परिक्षण

{{Portal}} का सफल परिक्षण किया गया है। भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क 3 में पृष्ट के निचे देखे। इसके लिए {{Portal}} और Module:Portal/images/other में कुछ परिवर्तन किया है सफल है तो ठीक वर्ना बदलाव पूर्वार्त्त कर दे। --जयप्रकाश >>> वार्ता 14:29, 13 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अच्छा कार्य जयप्रकाश जी! Module:Portal/images/other और Module:Portal/images में से अंग्रेजी के प्रवेशद्वारों को हटा कर उनकी जगह हिंदी विकि पर मौजूद प्रवेशद्वारों के चित्र जोड़ने से यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। --SM7--बातचीत-- 14:34, 13 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7: सर यदि पोर्टल की लिस्ट या श्रेणी का लिंक दे तो में यह अभी कर देता हु। --जयप्रकाश >>> वार्ता 14:45, 13 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
प्रवेशद्वारों की कोई सूची मौजूद नहीं है शायद। अतः इन्हें मैनुअली ही खोजना पड़ेगा। यदि वे अंतरविकी कड़ियों द्वारा अंग्रेजी से जुड़े हों तो उनके चित्र खोजने में आसानी होगी। आप धीरे-धीरे यह कर सकते हैं। अपना वर्तमान कार्य पूर्ण करके मैं भी सहयोग करने का प्रयास करूँगा। यदि आपकी रूचि साँचों में सुधार की ओर है तो यह काफी अच्छी बात है और हिन्दी विकि पर ऐसे सदस्यों की जरूरत भी है, क्योंकि यहाँ के ज्यादातर साँचे पुराने है और उन्हें अद्यतन की आवश्यकता है। प्रयोग संपादनों के लिए आप किसी भी साँचे का /sandbox वर्शन बना सकते हैं और प्रयोग पूर्ण होने पर अन्य सदस्यों से राय लेकर उसे मूल नाम पर स्थापित कर सकते हैं। शुभकामनायें। --SM7--बातचीत-- 15:47, 13 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Infobox road

सर सांच {{infobox road}} में दो प्रकार की त्रुटि थी।

  1. लुआ त्रुटि Module:Infobox road/meta/mask/country
  2. लुआ त्रुटि Module:Infobox_road/length में पंक्ति 23 पर: attempt to call local 'format' (a nil value)।
@Jayprakash12345: उपरोक्त जानकारी यहाँ से हटा कर साँचे के वार्ता पन्ने पर रख दें और यहाँ केवल सूचना रहने दें। --SM7--बातचीत-- 05:31, 16 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7:  Y पूर्ण हुआ साँचा वार्ता:ज्ञानसन्दूक रास्ता --जयप्रकाश >>> वार्ता 14:30, 16 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

IP

IP 43.229.226.230 वेबसाइट http://www.indiahindiblog.com/ का प्रचार कर रहा है इस काली सूची में डाल दे--जयप्रकाश >>> वार्ता 14:30, 26 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Module:Portal/images/a

Module:Portal/images/a का हटा दे। सभी डेटा को Module:Portal/images/other में स्थान्तरित किया जा चूका है।--जयप्रकाश >>> वार्ता 10:10, 5 फरवरी 2017 (UTC)

ध्यान दें

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: जी,

--☆★आर्यावर्त (✉✉) 11:44, 7 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आर्यावर्त जी, वो उनका अपना वार्ता पन्ना है। यह उनकी अपनी मर्जी है कि वो वार्तालाप मिटा रहे है। आप उनपर जबर्दस्ती नहीं कर सकते। ऐसा कोई नियम नहीं है कि कोई पुनरीक्षक के सन्देश मिटा नहीं सकता। इसलिए उनके सम्पादन पूर्ववत न करे।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 14:55, 7 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है पीयूष जी।-☆★आर्यावर्त (✉✉) 15:09, 7 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@आर्यावर्त: आप सम्बंधित लेखों पर उचित टैग लगा दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:33, 7 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
कुछ लेखों में लगा दी हैं और कुछ में बाकी है जो कल लगा दूँगा।-☆★आर्यावर्त (✉✉) 15:41, 7 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अश्लिल कड़ी

यहाँ पोर्न साइट की कड़ी जोड़ी गई थी। इस साइट को काली सूची में ड़ाल दें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 11:11, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अधिकार हटाने के संबंध में

कुछ कारणों से मेरी Rollbacker अधिकार की अवयस्कता ख़त्म हो गयी है। में लगभग तीन माह तक विकी अवकाश पर रहूँगा। कृपया मेरे अनुरोध पर कोई प्रबन्धक मेरे खाते से Rollbacker का अधिकार हटा दे। और इस पर कोई चर्चा न करे। में अभी Rollbacker अधिकार नहीं चाहता। --जयप्रकाश >>> वार्ता 20:14, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: क्या हुआ इस अनुरोध का।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 16:05, 20 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
शायद जयप्रकाश जी को इन अधिकारों द्वारा किये जाने वाले कार्य के बारे में कुछ भ्रम है। वे पुनरीक्षक हैं, जबकि रोलबैकर का कार्य बिना पुनरीक्षक दायित्व के भी अन्य पुनरीक्षकों को सहायता प्रदान करना है। बहरहाल, मैं इसे उनके अनुरोध अनुसार हटा देता हूँ। --SM7--बातचीत-- 12:46, 21 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7: जी, मुझे किसी प्रकार का भ्रम नही है। सभी कुछ समझता हु। --जयप्रकाश >>> वार्ता 13:03, 21 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अधिकार जोड़ना

आज आशीष जी ने प्रबंधक बनने के बाद अपने आप को सारे सदस्य अधिकार दे दिये है। मैं जानता हूँ कि प्रबंधक लोगों को ऐसे ज्यादातर अधिकार से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो प्रबंधक अधिकार में सम्मिलित होते है। पर फिर भी एक प्रबंधक को ये शोभा नहीं देता। ये आशीष जी के नियमों और सामान्य आचार के प्रति अज्ञानता या उसको जुठलाना दिखाता है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 16:21, 20 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

हां, मैंने सारे नहीं कुछ अधिकार जोड़े अवश्य थे, किन्तु मेरे कल से आज तक के सम्पादन भी देखे जा सकते हैं, जो उन अधिकारों को पूर्णतया समर्थन करते हैं- सामान्य सम्पादन के अलावा मैंने अन्य प्रबन्धन कार्य भी किये हैं। ऐसे में ये किस प्रकार अज्ञानता या झुठलाना प्रतीत होता है, ये मेरी समझ में नहीं आता। फिर भी पीयुष जी को यदि लगता है कि मैंने कोई अज्ञानता दिखायी है, या अपने दायित्त्व को झुठलाया है, तो कृपया उसे विस्तार से अवगत करायें।
मैंने १.स्वतःपरीक्षित सदस्य, २.स्वतः पुनरीक्षित सदस्य, ३.प्रबंधक, ४.पुनरीक्षक, ५.रोलबैकर्स और ६.template editor अधिकार जोड़े थे, (सभी अधिकार अन्धाधुन्ध बिना सोचे समझे नहीं जोड़े) जिनके अनुसार मैंने निम्न कार्य भी किये हैं:
  • टेम्प्लेट (सांचे) सम्पादन किये, मात्र पाठ सम्पादन ही नहीं, वरन कोड सम्पादन भी किया।
  • लेखों में नये सम्पादनों की पुनरीक्षा भी की तथा उसमें यथासंभव या तो सांचे /टैग लगाये, अथवा पाठ प्रसार भी किया, व उन लेखों को एक न्यूनतम स्तर तक पहुंचाया।
  • अनावश्यक सम्पादन रोलबैक भी किये।
  • परीक्षित एवं पुनरीक्षित सदस्य अधिकार प्रबन्धक को स्वतः ही प्राप्त हो जाते हैं।
  • प्रबंधक अधिकार मुझे पहले ही मिला हुआ है।
पीयुष जी ने इसमें अपना संज्ञान दिखाया ही है कि ये सब प्रबंधन अधिकार में सम्मिलित होते हैं। तब किस प्रकार मैंने कोई अज्ञानता दिखायी है, या अपने दायित्त्व को झुठलाया है, कृपया विस्तार से बतायें, यहां या मेरी वार्ता पर। तभी मुझे ज्ञात होगा कि से किस प्रकार प्रबंधक को शोभा नहीं देता है।
या तो मैंने किसी अन्य सदस्य को बिना किसी चर्चा के ये अधिकार दे दिये होते, या स्वयं ही अधिकार लेकर कुछ संबंधित काम न किया होता, तब फिर भी मेरी कोई गलती या अज्ञानता दिखाई देती। फिर भी यदि कोई समस्या ही थी, तो मुझसे सीधे ही कहा होता, मैंने स्वयं ही हटा दिये होते। किसी तीसरे को सीधे कार्यवाही करने की आवश्यकता नहीं थी। --आशीष भटनागरवार्ता 17:00, 20 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद। आशीष जी के सभी अनावश्यक अधिकार समूह (redundant group) हटा दिये हैं। आशीष जी से अनुरोध है कि भविष्य में इसका ध्यान रखें क्योंकि आपने पहले भी ऐसी समस्या देखी है जहाँ लोगों ने इसको मुद्दा बना लिया था। (कृपया m:Requests for comment/Userrights on Hindi Wikipedia#Comments by Siddhartha Ghai देखें।)
आशीष जी, कृपया इसे अन्यथा न लें। इससे हिन्दी विकि-समुदाय अथवा मुझे अथवा पीयूष जी को कोई व्यक्तिगत आपत्ति नहीं है। आप चाहो तो ये अधिकार अपने सदस्य अधिकारों में पुनः शामिल कर लो। लेकिन ऐसा करने से पूर्व कृपया एक बार मॅटा पर सम्बंधित नियमों से जानकारी प्राप्त कर लें। कल समस्या होने पर कोई नहीं मानेगा कि जो सदस्य लगभग १० वर्षों से प्रबन्धक है उन्हें इतनी सी बात की जानकारी नहीं थी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:09, 20 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
आशीष जी, संजीव जी आपको काफी जानकारी दे दी है, मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं। मेरा मतलब सिर्फ ये था प्रबंधक को अधिकार ऐसे देने या लेने नहीं चाहिये (अपने आप बिना समुदाय की सहमति के)। चाहे उससे कोई फायदा नहीं पहुँचा हो उन पर अधिकार दुरुपयोग का आरोप लगता है। ऐसे स्थिति से बच के रहना चाहिये। यही सामान्य आचार है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 06:56, 21 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, ऐसे मामले में पहले आप सम्बंधित सदस्य से बात कर लिया करो। इसके अतिरिक्त अपनी भाषा में थोड़ी और शिथिलता लावोगे तो अच्छा रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:15, 21 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

स्वतः परीक्षित अधिकार निवृत्ति

स्वतः परीक्षित अधिकार हेतु निवेदन पर निम्नलिखित निवृत्ति नियम के तहत कुछ सदस्य आते हैं:-

  • लगातार एक वर्ष तक २५ से कम सकारात्मक सम्पादन।
  1. Sukph (वार्ता योगदान), दिसंबर 2014 के बाद से 5 सम्पादन (आखिरी सम्पादन: मई 2015)
  2. Samee (वार्ता योगदान), नवंबर 2015 के बाद से 1 सम्पादन (आखिरी सम्पादन: नवंबर 2016)
  3. Nimesh Mistry (वार्ता योगदान), आखिरी सम्पादन: मई 2015
  4. Amitprabhakar (वार्ता योगदान), जनवरी 2016 के बाद से 5 सम्पादन
  5. Ashliveslove (वार्ता योगदान), आखिरी सम्पादन: नवंबर 2015

इनको दोबारा सक्रिय होने पर अधिकार दिया जा सकता है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 10:28, 21 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सहमत --SM7--बातचीत-- 12:41, 21 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@Samee: क्या आप इसके लिए कारण बता सकते हो?☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:21, 24 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@Samee: जी, अपने शायद ऊपर लिखी बातो को सही से नही समझा। इनको दोबारा सक्रिय होने पर अधिकार दिया जा सकता है। आप यहा सक्रियता दिखाये। आपको पुन यह अधिकार दे दिया जायेगा।--जयप्रकाश >>> वार्ता 05:03, 28 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जी मैं ने ये जुमला पढ़ा था। लेकिन अब नवंबर २०१५ से आज तक मेरे संपादन २५ से अधिक हैं। शुक्रिया-- समी  बातचीत 10:15, 28 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अमान्य सदस्यनाम

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: कृपया ध्यान दें स:Love vashikaran specialist molvibabaji+919929677658‎ का सदस्यनाम विकिपीडिया की नीति से सुसंगत नहीं है और साफ़ प्रचार प्रतीत होता है अत: सदस्य को सूचीत करना चाहिए और नाम न बदले तो खाते को प्रतिबंधिक करना ही उचीत होगा।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 11:14, 22 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

इनसे पहले अपना सदस्यनाम बदलने का कारण बता कर उसे बदलने का निवेदन करने का अनुरोध करके देख लें। प्रथम इन्हें पता तो हो कि इन्होंने क्या गलती की है, तथा उसे बदलने का अनुरोध किसी स्टीवर्ड से बदलवा लें। यदि यहां कोई प्रशासक होता तो यहीं बदल जाता। वैसे इनका कोई सम्पादन नहीं है, अतः ये इस खाते को छोड़कर नया खाता भी खोल सकते हैं, यदि सही में यहाम सम्पादन करने के इच्छुक हों तो, वर्ना प्रचार तो यहां बाद में भी संभव नहीं हो पाएगा। शेष सर्वसम्मति।आशीष भटनागरवार्ता 11:28, 22 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मेरे विचार से सर्व प्रथम सदस्य को सूचित किया जाना चाहिए, तत्पश्चात कोई निर्णय लेना श्रेयस्कर होगा।--माला चौबेवार्ता 05:51, 23 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
सदस्य को सूचित किया गया।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 12:06, 24 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]


ट्विंकल क्षति

ट्विंकल से हटायें गये लेख के वार्तापृष्ठ को शीह नामांकित करने के बाद {{शीह-talk}} लगता है जो साँचा उपस्थित नहीं है। जैसा यहाँ देखा जा सकता है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:13, 25 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

इसके लिये मैंने {{शीह-वार्ता}} बनाया है। किसी को आपत्ति हो तो बताए।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 15:43, 21 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
{{शीह-वार्ता}} को ट्विंकल में जोड़ दिया गया है। कृपया इसे मापदंडों में शामिल करने पर विचार करें। "अनुपलब्ध/हटाये गए पृष्ठ का वार्ता पृष्ठ जिसकी विकिपीडिया पर अन्य कोई उपयोगिता नहीं है।" के रूप में इसे एक मापदंड के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए। --SM7--बातचीत-- 05:23, 22 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]


नमस्ते सर्वेभ्यः! @Mala chaubey, Manojkhurana, आर्यावर्त, अनुनाद सिंह, SM7, संजीव कुमार, Suyash.dwivedi, अजीत कुमार तिवारी, आशीष भटनागर, चक्रपाणी, और Jayprakash12345: इत्यादि सर्व सक्रिय गण। मैं इस में कार्य करने के लिये सज्ज हूँ। कृपया इस श्रेणी के पृष्ठ में इसकी उपयोगिता और उद्देश देखकर अपना मत यहाँ देवें। ॐNehalDaveND 10:36, 1 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आपको श्रेणी:चित्र जोड़ें भी देखना चाहिए -- (वार्ता) 10:54, 1 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जी सत्यंजी ने जो बताया उसके अनुसार भी मैं यही करने जा रहा था और आपने भी बात दिया धन्यवाद। ॐNehalDaveND 11:16, 1 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
नेहल जी, वैसे आपने मेरे सुझाव को परिवर्तित क्यों किया?-- (वार्ता) 17:31, 3 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
त्रुटिवश हो गया क्षमा। ॐNehalDaveND 04:11, 4 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
शीर्षक भी अलग था। ओटोविकि से सब बदल दिया! चर्चा का मतलब ही बदल गया।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 12:02, 7 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य:MANOJ JAAT

इनके पिछले कई खातों को एक से अधिक खाता खोलकर परेशान करने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह इस खाते से भी उसी तरह का कार्य कर रहे हैं जैसा पिछले खातों से कर रहे थे। -- (वार्ता) 09:08, 7 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

इनके कार्यों से एतराज मात्र विध्वंस का है, जिसके लिए शायद इन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता है। ब्रजभाषा के सिनेमा को विकिपीडिया पर स्थान दिलाना चाह रहे हैं। अभी मैंने इनके पृष्ठ का स्थानांतरण एक उचित नाम पर किया है। समझाकर देखना चाहिए।--अनामदास 11:10, 7 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@ और Anamdas: जी, सदस्य के साथ हुई चर्चा के अनुसार उनके सम्पादन आपत्ति जनक नहीं थे। सदस्य जो लेख बनाना चाहते थे वो मनोज जी और सदस्य मनोज जी दोनों अलग व्यक्ति हैं। ब्रजवुड पर अच्छा योगदान दे रहे है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 12:22, 10 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
यह सदस्य उन मनोज का प्रचार ही कर रहे है। जिसके लिये ये विकि कार्य बाधित कर रहे है। कृपया इन्हें ब्लॉक करें।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 15:19, 21 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

┌─────────────────────────────────┘
इनके तीन कठपुतली पहले ही ब्लॉक है:-

कुछ और खाते जिससे ये वही कार्य कर रहे है जिसके लिये इन्हें ब्लॉक किया था:-

और निष्क्रिय कठपुतली

ध्यान दिलाने के लिये लिखा है।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 15:40, 6 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मुख्य पृष्ठ पर खबर

खबर: दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून - हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया। कृपया प्रबंधक गण खबर को शीघ्र अद्यतन करें। धन्यवाद।-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 11:35, 11 मार्च 2017 (UTC) सभी आपत्तियां दूर कर दी गयीं-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 16:44, 11 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

स्वत: परीक्षित सदस्य अधिकार का दुरुपयोग

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी:, जी, कृपया सदस्य Charan Gill (वार्ता योगदान) के योगदान देखें। सदस्य ने बहुत से मशीनी अनुवाद जैसे लेख बनाये हैं। विकिफाई, सन्दर्भ जोड़ना आदि की आवश्यक्तायें हैं। उदाहरण के तौर पर जीन ब्रॉडी देखें। सदस्य स्वत: परीक्षित होने के कारण उनके ऐसे लेख और सम्पादनों की जाँच नहीं हो पाती। इस हालात में अभी उनको स्वत: परीक्षित का अधिकार देना विकि के हित में नहीं है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 16:04, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त: जी ध्यानाकर्षण हेतु धन्यवाद। कृपया सदस्य से वार्ता पन्ने पर उपरोक्त कमियों के बारे में चर्चा करें और इन्हें कुछ समय दें। जैसा हो दुबारा सूचित करें। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 16:28, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
पुनश्च - आपने इस लेख में कुल सात टैग जोड़े हैं, स्रोतहीन था तो उद्धरण हीन नहीं हो सकता, विकिप्रारूप में तो दिख रहा है फिर भी विकिफ़ाई लगाया है। (लेख में पाँच विकिकड़ियाँ हैं, फिर भी एकाकी का टैग लगाया है थोड़ा ध्यान आप भी दें। --SM7--बातचीत-- 16:34, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
उद्धरण वाली बात सही है, लेख में विकिलिन्क न होने के कारण विकिफाई लगया था। सदस्य के साथ अब सोमवार को चर्चा करूँगा।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 19:52, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Jayprakash१२३४५ के अधिकार हटाने के संबंध में

मेरे खाते से सभी प्रकार के अधिकार हटा दे। जैसे- पुनरीक्षक --जयप्रकाश >>> वार्ता 21:15, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

प्रबंधकों से मेरा अनुरोध है कि अभी सदस्य की इस बात पर ध्यान न दें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 22:08, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@Jayprakash12345: कृपया अपनी परीक्षा तक इन अधिकारों को धारण करो। सम्मेलन में या परीक्षा के पश्चात् आपके इन अधिकारो के विषय में सोचा जाएगा। यदि आप इस प्रकार का व्यवहार करेंगे, तो ये समझा जायेगा कि, अधिकार लेने में त्यागनें में उतावलापन है। आप यदि ये अधिकार नहीं चाहते, तो उपयोग न करें। हो गया अधिकारों का त्याग। आपके खाते के अधिकार आपको ऐसा तो नहीं कह रहे कि मेरा उपयोग करो ही। मैं ये नहीं कह रहा कि अधिकार त्यागो परन्तु मैं ये कहना चाहता हूँ कि, कोई भी निर्णय सम्मेलन के समय या परीक्षा के पश्चात् लो। अस्तु। ॐNehalDaveND 02:09, 9 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

स्पेम लिन्क

  1. सदस्य:Aju p george http://www.indian-recipes-4you.com लिन्क क प्रचार कर रह है। --जयप्रकाश >>> वार्ता 21:38, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
  1. सदस्य:Deepak2709 http://www.sportzpari.com लिन्क क प्रचार कर रह है। --जयप्रकाश >>> वार्ता 07:10, 9 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मुख्य पृष्ठ पर खबर

नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव । कृपया प्रबंधक गण खबर को अद्यतन करें। धन्यवाद।-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 04:06, 2 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

http://www.sportzpari.com प्रचार कड़ी

नमः सर्वेभ्यः, http://www.sportzpari.com ये प्रचार कड़ी है जो लेखों में प्रस्थापित की जा रही हैं। क्या इसे कृष्णसूची में सम्मिलित किया जा सकता है? उदाहरण द्वितीयोदाहरण यहाँ देेखें। अस्तु। ॐNehalDaveND 14:16, 4 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नेहल जी, कृपया इस अनुभाग को वि:प्रबन्धक सूचनापट पर स्थानांतरित करें। -- (वार्ता) 14:32, 4 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

वेबसाइट प्रचार ? (13 मई 2017)

घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005 लेख में कुछ सामग्री यहाँ से लेकर जोड़ी गयी है। इन्हीं सदस्य द्वारा इस वेब की कड़ियाँ अन्य कई लेखों में भी जोड़ी गयी हैं। यह इस वेबसाइट का प्रचार लगता है। हाँ, सामग्री चूँकि क़ानून के बारे में है, हो सकता है इसका काफी हिस्सा सभी जगह एक ही शब्दावली में लिखा मिले, अतः पूरी सामग्री को कॉपीराइट उल्लंघन में हटाने से पहले यदि कुछ मूलपाठ हो तो उसे अलग करना होगा। कृपया अपने विचार बतायें। क्या यह वेबसाइट का प्रचार है? --SM7--बातचीत-- 04:42, 13 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7:ये प्रचार ही है। किसी कानून को शब्दशः उद्धृत किया जा सकता है, किन्तु किसी के द्वारा की गई उसकी व्याख्या शब्दशः उध्दृत करना कॉपीराइट उल्लंघन में आएगा। पाठ में जिस तरीके से कड़ियों डाला गया है वह अपनी साइट के लिए ट्रैफिक हथियाने का एक चतुर प्रयास ही मालूम हो रहा है, अतः मेरी राय में यह प्रचार ही है, तथा विकी के लिए कॉपीराइट उल्लंघन अलग से। --Anamdas (वार्ता) 16:13, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद Anamdas जी, मैं इस बारे में सेकेण्ड ओपिनियन का इच्छुक था। इन सदस्य द्वारा कई सारे क़ानून विषयक लेखों पर ऐसी सामग्री और कड़ियाँ जोड़ी गयी हैं। मैं यथाशीघ्र यह कड़ियाँ हटाता हूँ। अगर आगे भी यह कड़ी जोड़ी जाती है तो इसे काली सूची में डाल दिया जाएगा। --SM7--बातचीत-- 17:02, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7:- जरा रुकें। एक और बात ध्यान में आई है। भारत मे ज्यादातर कानून अंग्रेजी में ही प्रकाशित होते हैं, ऐसे में हिंदी अनुवाद करना और उसे ऑनलाइन उपलब्ध करवाना प्रशंसनीय प्रयास भी माना जा सकता है। मुझे ऐतराज है कि जिस तरह छुपाकर कड़ियाँ लगाने का प्रयास किया गया, वह सामान्यतः seo के लिए अथवा ट्रैफिक बढ़ाने के लिए किया जाता है। अतः यह साफ साफ काला या सफेद मामला नहीं कहा जा सकता। हिंदी में कानून का अनुवाद उपलब्ध कराना प्रशंसनीय तो है लेकिन विश्वसनीयता, कॉपीराइट उल्लंघन के मामले पर संशय बरकरार है। मैने दोनों पक्ष रख दिये हैं। कृपया अपने विवेकानुसार निर्णय लें। --Anamdas (वार्ता) 07:09, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
महोदय ये दोनों पक्ष को देखने के बाद आपका क्या निर्णय है ये भी तो बताइये।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:40, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

पृष्ठ सुरक्षा स्तर (13 मई 2017)

यह चर्चा 24 अगस्त 2016 को शुरू की गयी थी परन्तु स्पष्ट मतों के अभाव में अभी भी लंबित है अतः, पुरानी चर्चाओं के पुरालेखित करने के बाद इसे नए सिरे से पुनः पुरस्थापित किया जा रहा है।

समस्या सदस्य स जी के द्वारा निम्नवत वर्णित की गयी थी:

[स्वतः पुनरीक्षण: "autoconfirmed" की अनुमति चाहिए] से सुरक्षित पृष्ठों में कोई भी स्वत:स्थापित सदस्य सदस्य (4 दिन में 10 सम्पादन के बाद) कोई सम्पादन करे तो उसका सम्पादन स्वतः पुनरीक्षित होने के साथ साथ अपने आप ही परीक्षित चिन्हित हो जाता है। इससे ऐसे सदस्यों के द्वारा महत्वपूर्ण लेखों में कोई भी गलत जानकारी डालने या बर्बरता फैलाने से हो सकता है कि हमें पता भी न चले। उदाहरण के लिए इसे देखें। इसमें स्वतः स्थापित सदस्यों के स्थान पर स्वतः परीक्षित सदस्यों को अनुमति देनी चाहिए या इसके स्थान पर किसी और तरह से पृष्ठ को सुरक्षित करना चाहिए।

कृपया इस समस्या पर पुनर्विचार किया जाय और 24 अगस्त 2016 की चर्चा देख कर पुनः अपने विचार लिखें। यदि स्पष्ट सहमति हो तो उपरोक्त सुझाव लागू करवाया जाय, अथवा कोई अन्य विकल्प सुझावित करें। --SM7--बातचीत-- 04:55, 13 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मैं सहमत हूँ। ये जितना जल्द हो, अच्छा है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 16:41, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अश्लील अवतरण

प्रबन्धक इस [1] अवतरण को छुपा दे।-जयप्रकाश >>> वार्ता 17:44, 25 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]


आईपी अवरोध के लिए निवेदन

आज जिस आईपी सदस्य के द्वारा दिल्ली पृष्ठ पर बर्बरता की गई है उसने कई अन्य ऐतिहासिक पृष्ठो को भी नुकसान पहुचाया है|यह सदस्य:8.37.225.143 है।इस आईपी के योगदान जरुर देखे।(द इंडिया (बात ) 14:02, 29 मई 2017 (UTC))[उत्तर दें]

अनावश्यक मीडियाविकि पन्ने

अनुवादविकि पर उपलब्ध है।
  1. मीडियाविकि:Abusefilter-blocker
  2. मीडियाविकि:Abusefilter-edit-action-warn
  3. मीडियाविकि:Abusefilter-edit-action-block
  4. मीडियाविकि:Abusefilter-edit-action-throttle
  5. मीडियाविकि:Abusefilter-edit-action-tag
  6. मीडियाविकि:Abusefilter-edit-description
  7. मीडियाविकि:Ipboptions
अंग्रेज़ी में है, जबकि अनुवादविकि पर हिन्दी में है।
  1. मीडियाविकि:Coll-printable version pdf

यह कुछ अनावश्यक मीडियाविकि पृष्ठ हैं, जिन्हें हटाना ही ठीक है। -- (वार्ता) 04:42, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मनोज खंडेरिया लेख निर्माण में समस्या

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: जी, मनोज खंडेरिया गुजराती भाषा के नामांकित साहित्यकार थे। मैं उनका लेख बना रहा था किन्तु मनोज नाम कालीसूची में होने के कारण पृष्ठ बनाने में निम्नलिखित त्रुटि आ रही है:-

अधिकार त्रुटि
आपको इस पन्ने को बनायें की अनुमति नहीं हैं, निम्नलिखित कारण की वजह से:
नामपद "मनोज खंडेरिया" निर्मित करने से प्रतिबंधित है। यह निम्नांकित ब्लैकलिस्ट प्रवेशिका से मेल खाता है: .*(मनोज|[Mm]anoj).*
कृपया इस समस्या को निरस्त करें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:50, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त: जी, आप उक्त लेख की भूमिका अपने प्रयोगपृष्ठ पर लिखें, उसे लेख के रूप में स्थापित कर दिया जाएगा। उसके बाद आपको विस्तार करने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उपरोक्त रोक यथासमय हटा दी जायेगी। --SM7--बातचीत-- 13:04, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद @SM7 जी, प्रारंभ का पाठ सदस्य:आर्यावर्त/प्रयोगपृष्ठ पर ड़ाला गया।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:30, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@आर्यावर्त: जी, मुख्य नामस्थान में निर्मित किया, संपादन में कोई समस्या आये तो सूचित करें। --SM7--बातचीत-- 13:37, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7 जी, धन्यवाद। अब सम्पादन में कोई समस्या नहीं है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:44, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

निवेदन - लेख स्मूथेस्ट आशु को हटाया ना जाये।

  समर्थन नमस्कार सभी सदस्यों और प्रबंधको को में आशीष शर्मा अपने विचार व्यक्त करना चाहता हूँ ताकि किसी को यह लेख एक प्रकार ना लगे। कृपया इस लेख को न हटाया जाए। स्मूथेस्ट आशु यह लेख मेने लिखा है। एक प्रसिद्ध गायक है। अगर किसी को ये लेख प्रचार लगता है तो कृपया वह इसे ज्ञानकोष बनाने मे मेरी मदद करे और अगर किसी को कोई संदर्भ या कोई लिंक चाहिए तो मुझे मेरे वार्ता पृष्ठ पर विचार करने का कष्ट करें। धन्यवाद Ashishsharma.in (वार्ता) 04:13, 6 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अधिकार का दुरुपयोग

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: कुछ दिन पहले मैंने देखा कि Teacher1943 जी लेखों में सन्दर्भ के रूप में केवल ब्लॉगस्पॉट की कड़ी ही डाल रहे हैं, जैसे 1, 2, 3 और भी कई सारे लेखों में इसी तरह ब्लॉग की कड़ी डाली गई है। मैंने और जय जी ने भी इन्हें इनके वार्ता पृष्ठ पर समझाने का प्रयास किया था, पर अभी तक समझ नहीं रहे हैं।

इसके अलावा यह ब्लॉग उनका ही है, जिसमें वे जानकारी लिख कर उसे फिर विकिपीडिया में डाल रहे हैं और उनके ब्लॉग को सन्दर्भ के रूप में रख रहे हैं। इनके बनाए इन लेखों की उल्लेखनीय भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इनके अधिकार हटाना ही ठीक है।-- (वार्ता) 13:35, 24 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

जब तक ए॰एल॰ मिश्र जी, सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार नहीं होते, तब तक के लिए इस ब्लॉग को प्रतिबन्धित कर दिया गया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:11, 26 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
  • हम सभी का दायित्व है कि हिंदी विकिपीडिया को समृद्ध कर महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और प्रतियोगी उम्मीदवारों को उच्च स्तरीय ज्ञान उपलब्ध कराना।
ज्ञान काल्पनिक न होकर विश्वसनीय हो इसीलिए सन्दर्भों की व्यवस्था की गयी है।
चूँकि सभी संपादक प्रत्येक विषय के जानकार नहीं होते शायद इसीलिए पुस्तकों ,समाचार पत्रों ,विद्वानों और गूगल खोज का सहारा लेना पड़ता है जिससे लेख की न्यूनतम विश्वसनीयता बनी रहे।
गूगल खोज से जब कोई अन्य सन्दर्भ नहीं मिला तो अभाव में उक्त वेब http://hindisahityainfo को सन्दर्भ के रूप में प्रयोग किया गया.
इसके प्रयुक्त करने में हमारी भावना यह रही कि हिन्दीविकी में हजारों लेख विना सन्दर्भ के हैं ऐसी स्थति में ब्लॉग में विषय वस्तु को देखकर और उसे उपयुक्त समझकर सन्दर्भ के रूप में प्रयुक्त किया गया।

आशा है कि आप सभी सुधी जन हमारे कथन से संतुष्ट होंगे तथापि अन्य प्रश्नों का स्वागत है।-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 16:00, 26 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Teacher1943: जी, नमस्ते। विकिपीडिया और हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने में आपका योगदान सराहनीय है किन्तु विकिपीडिया में विश्वसनीयता को बनाये रखने के लिये कुछ नीतियाँ हैं जो न केवल आपको, मुझे और सभी सदस्यों को बाध्य है।
  • विकिपीडिया में ब्लॉग की कड़ी सन्दर्भ के रुप में मान्य नहीं है। इसका कारण स्पष्ट है कि ब्लॉग कोई भी लिख सकता है, वहाँ कुछ भी लिखा जा सकता है, इसलिये ब्लॉग विकिपीडिया में सन्दर्भ के रुप में मान्य नहीं है। हाँ ब्लॉग में पाठ में किसी अन्य सन्दर्भ के साथ लिखा गया हो तो मूल सन्दर्भ का उपयोग कर सकते हैं।
  • ये ब्लॉग आपका खुद का है ये बात ब्लॉग देखने से स्पष्ट हो गई है। विकि नीति के अनुसार ये साफ़ प्रचार की श्रेणी में आता है। इसी कारण स जी और जयप्रकाश जी (पुनरीक्षको) ने आपको समझाया था।

उम्मीद है आप समझदार और वरिष्ठ सदस्य है इसलिये समझदारी दिखाकर इस बात में सहयोग देंगे। आगे से ऐसा नहीं करेंगे और जहाँ भी आपने अपने ब्लॉग की कड़ी सन्दर्भ या बाहरी कड़ी के रुप में जोड़ी है उसे भी हटा देंगे। धन्यवाद सह।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 16:36, 26 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ब्लॉग केवल जीवित व्यक्ति के लेख में विकिपीडिया में सन्दर्भ मान्य नहीं है। अन्य लेखों में ब्लॉग को सन्दर्भ के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है कृपया ध्यान से पढ़ें -->https://en.wikipedia.org/wiki/Wikipedia:Blogs_as_sources-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 03
31, 30 जून 2017 (UTC)
  • जिन ब्लॉगों को सोर्स के रूप में स्तेमाल किया गया वे सभी ब्लॉग पुस्तकों पर आधारित हैं सभी ५०० वर्षों के पूर्व के ख्याति प्राप्त कवि हैं पुस्तकें विकिपीडिया में विश्वसनीय स्वतंत्र स्रोत हैं अतः सभी ब्लॉग उल्लेखनीय श्रेणी में आते हैं -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 15:29, 30 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

प्रचार श्रेणी जिस ब्लॉग में ब्लॉगर अपने निजी जीवन के बारे में ,अपने परिवार के बारे में ,अपने उत्पाद के बारे में ,अपने व्यसाय के बारे में विवरण प्रस्तुत करता है वह ब्लॉग प्रचार की श्रेणी में आता है -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 09:36, 1 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

  • ब्लॉग

ब्लॉग और अन्य वेब में कोई अंतर नहीं है केवल कलेवर में अंतर है ब्लॉग प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होते है अतः ब्लॉग प्रिंट मीडिया के भी अंग हैं अर्थात ब्लॉगर जर्नलिस्ट की श्रेणी में आते हैं जो ब्लॉग पुस्तकों, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्र्रीय मीडिया,शोध ,अविष्कार आदि पर आधारित होते हैं वे उच्च श्रेणी के ब्लॉग हैं. ब्लॉग में ब्लॉगर का नाम एवं उसकी योग्यता का उल्लेख अवश्य होना चाहिए। -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 10:00, 1 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Teacher1943: जी, नमस्ते। हिन्दी विकिपीडिया में ब्लॉग सन्दर्भ के रुप में मान्य नहीं है। इस विषय में आप ये और ये चर्चा पढ़ सकते हैं। ब्लॉग न केवल सन्दर्भ किन्तु बाहरी कड़ियाँ के रुप में भी मान्य नहीं है। ब्लॉग का वृतांत किसी पुस्तक पर आधारित हो तो उसी पुस्तक का सन्दर्भ के रुप में प्रयोग किया जा सकता है। स्वप्रकाशित ब्लॉग की कड़ियाँ लेख में अत्याधिक बार जोड़ना स्वप्रचार की श्रेणी में आता है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:39, 1 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Definition of a source

The word "source" when citing sources on Wikipedia has three related meanings:

  • The piece of work itself (the article, book)
  • The creator of the work (the writer, journalist)
  • The publisher of the work (for example, Random House or Cambridge University Press)
Any of the three can affect reliability. Reliable sources may be published materials with a reliable publication process, authors who are regarded as authoritative in relation to the subject, or both. These qualifications should be demonstrable to other people.

@Teacher1943: जी,

  • अपने ब्लॉग को विकिपीडिया में सन्दर्भ या बाहरी कड़ी के रूप में डालना साफ प्रचार कहलाता है।
  • किसी भी ब्लॉग की कड़ी को भी लगातार कई सारे लेखों में डालना भी इसी श्रेणी में आता है।
  • विश्वसनीय स्रोत उसे ही कहा जाता है, जिसे कोई भी ऐसे ही बना या संपादित न कर सके, इस कारण ब्लॉग जैसे ब्लॉगस्पॉट, सामाजिक मीडिया जैसे फेसबूक, आदि के किसी भी जानकारी को सही नहीं माना जाता है। यदि कोई ऐसा पन्ना हो, जिस :फेसबूक के कर्मचारी ही संपादित कर सकते हैं तो उसे विश्वसनीय मान सकते हैं, क्योंकि फेसबूक उल्लेखनीय वेबसाइट है।
ब्लॉगस्पॉट, फेसबूक, ट्विटर और विकिपीडिया भी विश्वसनीय स्रोत के रूप में उपयोग नहीं आते हैं। क्योंकि इसमें कोई भी लिख सकता है। यदि आप सन्दर्भ देना ही चाहते हैं तो उन पुस्तकों को ही स्रोत के रूप में दे सकते हैं, जहाँ से आपने जानकारी को अपने ब्लॉग में लिखा है।
कृपया इस बात को भी समझें कि "ब्लॉगस्पॉट" एक गूगल द्वारा दिया जाने वाला सेवा है, जिससे आप "ब्लॉग" बना सकते हैं। ब्लॉगस्पॉट के ब्लॉग को विश्वसनीय नहीं माना जाता है, जबकि कई ब्लॉग समाचार प्रकाशन के कार्य करते हैं और उन्हें विश्वसनीय सन्दर्भ के रूप में उपयोग किया भी जाता है।
यदि आपको फिर भी लग रहा हो कि ब्लॉगस्पॉट से बने ब्लॉग को विश्वसनीय सन्दर्भ मानना चाहिए तो आप अंग्रेजी विकि में पूछ सकते हैं कि "क्या ब्लॉगस्पॉट से बने किसी ब्लॉग को विश्वसनीय सन्दर्भ माना जा सकता है?"-- (वार्ता) 17:30, 1 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
  • ब्लॉगों को कोई भी सम्पादित नहीं कर सकता। कृपया संदर्भित ब्लॉगों के कवियों से सम्बंधित लेखों में उनकी कविता के छन्द जोड़ कर लेख का विस्तार करने में सहयोग करें।
  • अभी तक कृष्ण भक्त कवियों से सम्बंधित बने हिंदी विकी में लेखों का स्तर विश्वविद्यालयों के लिए उपयोगी नहीं है। हम हिंदी विकी में हिंदी साहित्य के उच्च स्तरीय लेखों के लिखने और उनके विस्तार में सहयोग कर रहे है
  • ऐसा लगता है की आप लोग तकनीकी शब्द को उछालकर लेख की उल्लेखनीयता पर बिना विचार किये स्रोत पर प्रकाश डाल रहे है।
  • हिंदी साहित्य से सम्बंधित लेखो की गुणवत्ता का उचित मूल्याङ्कन केवल हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले ही कर सकते हैं
  • यहाँ पर हम एक एक उदहारण प्रस्तुत करना कहते हैं :

जायसी की गणना हिंदी के महाकवियों में की जाती है लेकिन चेचक से उनका चेहरा विकृत था और एक आँख भी रोशनी रहित। अकबर ने इनकी कविता की प्रशंसा सुनकर इन्हें अपने दरबार में बुलाया और जैसे ही जायसी दरबार में पहुंचे अकबर जायसी के चेहरे को देखकर मुस्कराने लगे.. इस पर जायसी ने कहा :

मो को हँससि कि कोहरहिं

यह कहकर वे दरबार से बहार चले गए-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 03:46, 2 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Teacher1943: जी,
  • यहाँ ब्लॉग को कोई भी लिख सकता हैं का मतलब है कि कोई भी ब्लॉग लिखता हैं और अपने ब्लॉग में कुछ भी लिख सकता है इसलिए ब्लॉग संदर्भ के रूप में मान्य नहीं है। आपका ब्लॉग आप वैसे भी यहाँ सन्दर्भ के रूप में नहीं ड़ाल सकते क्योंकि ये आपका स्वप्रकाशित स्त्रोत है। आपने ब्लॉग में जिन सन्दर्भो का उपयोग किया है उसका उपयोग विकिपीडिया में भी कर सकते हैं।
  • आर्टिकल सन्दर्भ के रूप में मान्य हो सकता है किन्तु ब्लॉग का आर्टिकल नहीं। ब्लॉग में कोई कुछ भी लिख सकता है। लेख का लेखक नामांकित हो, प्रकाशक भी नामांकित हो और विश्वसनीयता को ध्यान में रखा जाता है।
  • विकिपीडिया में लेखों की गुणवत्ता साहित्यिक दृष्टि से नहीं किन्तु ज्ञानकोशीय दृष्टि से निर्धारित होती है। साहित्यिक समीक्षा वाले आपके कुछ लेख ज्ञानकोशीय दृष्टि से संदिग्ध है।

अंतिम बात हिन्दी विकिपीडिया में ब्लॉग की कड़ियाँ सन्दर्भ के रूप में मान्य नहीं है अतः वार्तालाप आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। मैं मेरी और से चर्चा समाप्त करता हूँ। आप से अनुरोध है कि अब आगे कोई टिप्पणी न करें। आपका सहयोग वाँछित।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 04:22, 2 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Improved search in deleted pages archive

कृपया अपनी भाषा में अनुवादित करने में सहायता करें

During Wikimedia Hackathon 2016, the Discovery team worked on one of the items on the 2015 community wishlist, namely enabling searching the archive of deleted pages. This feature is now ready for production deployment, and will be enabled on all wikis, except Wikidata.

Right now, the feature is behind a feature flag - to use it on your wiki, please go to the Special:Undelete page, and add &fuzzy=1 to the URL, like this: https://test.wikipedia.org/w/index.php?title=Special%3AUndelete&fuzzy=1. Then search for the pages you're interested in. There should be more results than before, due to using ElasticSearch indexing (via the CirrusSearch extension).

We plan to enable this improved search by default on all wikis soon (around August 1, 2017). If you have any objections to this - please raise them with the Discovery team via email or on this announcement's discussion page. Like most Mediawiki configuration parameters, the functionality can be configured per wiki. Once the improved search becomes the default, you can still access the old mode using &fuzzy=0 in the URL, like this: https://test.wikipedia.org/w/index.php?title=Special%3AUndelete&fuzzy=0

Please note that since Special:Undelete is an admin-only feature, this search capability is also only accessible to wiki admins.

धन्यवाद! CKoerner (WMF) (talk) 18:40, 25 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: कृपया ध्यान दें। सदस्य बार बार अपने सदस्य पृष्ठ में प्रचार पाठ जोड़ रहे थे। उनके पृष्ठ से बार बार इस सामग्री को हटाया गया था और सदस्य को सूचित करने पर और चेतावनी देने के बाद भी रुक नहीं रहे हैं। इस पृष्ठ के अलावा सदस्य का योगदान नगण्य है। कृपया उन्हें प्रतिबंधित करें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:50, 26 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

बर्बरता

लेख कुशवाहा तथा काछी (कुशवाह) जाति पर सदस्य PRAMOD KUMAR VIDYARTHI आक्रामक रूप से प्रचारक, काल्पनिक व बिना स्रोतों की सामग्री संपादित कर रहे हैं। निर्देशों व चेतावनी आदि से भी उनको कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। प्रबन्धक गण कृपया तथाकथित बर्बरता को रोक कर लेखों के मौलिक सिद्ध रूप कि रक्षा करें। सादर धन्यवाद।--Mahensingha (वार्ता) 12:42, 4 अगस्त 2017 (UTC)[उत्तर दें]

धमकी

प्रबंधकगण कृपया मुझे मेरे वार्ता पृष्ठ पर उक्त सदस्य द्वारा दी जा रही धमकी पर भी दृष्टि डालें व उचित समाधान करें।--Mahensingha (वार्ता) 20:04, 4 अगस्त 2017 (UTC)[उत्तर दें]

पुनरीक्षण का अधिकार हटाने के लिये

नमस्ते प्रबन्धक गण! व्यक्तिगत कारणों से मैं अब हि.वि पर पुनरीक्षण का दायित्व वहन करने में असमर्थ हूँ। अतः बिना किसी कारण इस अधिकार को रखना उचित न समझते हुए, ये निवेदन कर रहा हूँ। कृपया मेरी लेखा से पुनरीक्षण का अधिकार समाप्त करें। अस्तु। ॐNehalDaveND 13:56, 18 अगस्त 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@NehalDaveND: कृपया पुनर्विचार करें और तदनुसार सूचित करें। --SM7--बातचीत-- 14:41, 17 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
पुनर्विचार अर्थात् मैंने जो विचार किया है, वो आपके सम्मुख प्रस्थापित करता हूँ इस में यदि आपको लगे कि मुझे अभी भी पुनर्विचार की आवश्यकता है, तो स्वदोष का उन्मूलन करने के लिये सज्ज हूँ। सर्वप्रथम तो आप वार्ता:2017 अमरनाथ यात्रा हमला इस वार्ता पृष्ठ की चर्चा देखें, जिसमें पीयूषजी ने बिना तर्क दिये तार्किक रूप से सही लिख कर विवाद को जन्म दिया है। यदि हिन्दी विकिपीडिया में मैं हिन्दी शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकता, तो हिन्दी विकिपीडिया में सम्पादन का क्या लाभ? मैं ये नहीं कह रहा हूँ कि हमला शब्द अनुचित है, परन्तु इससे आक्रमण शब्द अनुचित नहीं हो जाता। यदि मेरे लिये हमला शब्द अनुचित होता, तो मैं अन्य पृष्ठो के शीर्षक में प्रयुक्त उस शब्द के परिवर्तन का प्रयास करता। अतः मेरे व्यवहार से ही ये स्पष्ट है कि मैं उस शब्द का विरोधी नहीं हूँ।
90 प्रतिशत जनसमुदाय अमुक शब्द का उपयोग करते हैं, तो उनको जैसे अमुक शब्द प्रयोग करने का अधिकार है, वैसे ही 10 प्रतिशत लोग जो समानार्थी अन्य शब्द उपयोग करते हैं उनको भी होना चाहिए। उसमें अधिकतर लोग आज कल इस शब्द का प्रयोग कर रहे हैं, तो वो 10 प्रतिशत लोग भी वही शब्द उपयोग करें ये आदेश नहीं दिया जा सकता। यहाँ वही हुआ है। जैसे कोई भी समाचारवाहिनी, कार्यक्रम या साक्षात्कार आप देखें। वहाँ मेरे को, हमारे को मैंने ये करा जैसे शब्दों का 80 प्रतिशत उपयोग होता है। यदि भविष्य में इन शब्दों का उचित रूप में स्वीकार कर लिया जाए, तो मुझे, हमें, मैंने किया इत्यादि शब्द अनुचित नहीं हो जाते। यद्यपि अधिकतर लोग 'मेरे को' बोल रहे हों, परन्तु जो 'मुझे' बोल रहे हैं उन्हें ये नहीं कहा जा सकता कि सब लोग 'मेरे को' बोलतें है, तो तुम वहीं करो।
जब तर्क नहीं होते, तो स्वतन्त्र और मुक्त नीति की बात होती है। तर्क ये दिया जाता है कि, वो लेख तुमने बनाया, तो तुम्हारा नहीं हो जाता। उसे यहाँ कोई भी परिवर्तित कर सकता है। उसी तर्क के आधार पर जब मैं कहता हूँ कि 2013 सांबा-हीरानगर आतंकी हमला इस शीर्षक में परिवर्तन कर मैं आक्रमण शब्द जोड़ देना चाहता हूँ, तो वो विकि कार्यों में विघ्न उत्पन्न होने का कार्य हो जाता है।
वार्ता:2017 अमरनाथ यात्रा हमला इस चर्चा के समय मेरे सम्मुख कुछ तथ्य आये। तो जैसे कहा गया कि ये तथ्य नहीं है, या ये होना चाहिये, वो सब मैंने अन्तर्भूत किया(जो उचित था, वो परिवर्तन किया)। जहाँ ये मार्गदर्शन मिला कि केवल भारतीय समाचार वाहिनीयों को आधार बनाकर नहीं लिखना चाहिये, तो मैंने अन्य देश के भी समाचारपत्रों का सन्दर्भ, जो उनके द्वारा संकेत दिया गया, उसके आधार पर ही निष्पक्ष लिखा। सब सन्दर्भ सहित लिखा था। फिर भी दुर्व्यवहार जो मेरे साथ हुआ, वो आपके सम्मुख है। मैंने वो सब अन्तर्भूत किया, जो मुझे कहा गया। फिर भी पक्षपात् हुआ तो मेरे साथ ही।
एक पक्ष में कहा जाता है कि, चर्चा करो। चर्चा करने से समाधान अवश्य मिलेगा। वहीँ पक्षान्तर में बिना चर्चा के ही निर्णय कर देना या परिवर्तन कर देना, ये कितना उचित है? जो घटनाक्रम चला उससे ये स्पष्ट हो गया कि, हिन्दी विकिपीडिया पर हिन्दी शब्दों का उपयोग ही निषद्ध है। आप उन्हीं शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं, जो प्रबन्धक/कों ने पढ़ें है, या उनके द्वारा प्रयोग के योग्य हैं। न्यूनतया जिन शब्दों का प्रयोग होता है, वो वर्जित ही है। (केवल उसको घोषित नहीं किया गया है।) इस सार को प्राप्त कर मैंने हि.वि में अपना स्थान कहीं अनुभव नहीं किया। मैं हिन्दी लिखना चाहता हूँ। परन्तु हिन्दी शब्द यदि हि.वि पर "हिन्दी नहीं है", तो मेरा किया सम्पादन व्यर्थ ही होता है। प्रयोजनमनुद्दिश्य न मन्दोऽपि प्रवर्तते ॥ अर्थात् व्यर्थ कार्य तो मूर्ख भी नहीं करते हैं ऐसा मैंने सुना है। सन्दर्भ
मैंने हो सका उतनी सहायता ही की है। कुछ दोष हुआ तो उसे स्वीकार और पुनः न करने के लिये संकल्प भी लिया। जो विकि की नीति को नहीं समझते और विवाद के भोग बन जाते हैं, उनकी सहायता करने के लिये सर्वदा तत्पर रहा। क्योंकि मुझे भी किसी अन्य ने यदि सिखाया न होता, तो मैं विकिपीडिया पर नीति अनुकूल कार्य नहीं कर पाता। (उन सभी के प्रति मैं कृतज्ञ हूँ।) मुझे विश्वास था कि, चर्चा करने से समाधान सम्भव है, परन्तु जब चर्चा ही न कर साक्षात् निर्णय सुनाया जाये, तो चर्चा में "भाग लो" ये नीति वाला व्यक्ति भी "भाग लो" की नीति अपना लेता है। मैं भी वहीं कर रहा हूँ। मेरे पूर्व भी विकिपीडिया था और मेरे पश्चात् भी रहेगा। ग्लानि यही होगी कि स्वयं कुछ कर न सकें। जिन्होंने सिखाया उनको प्रत्युपहार न दे सके। (मैंने तर्क दिये हैं, अतः इसे भावकुता के रूप में न स्वीकारा जाये, ये आशा) अस्तु। ॐNehalDaveND 07:21, 18 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मैं इस विषय में आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूँ और नैतिक समर्थन करता हूँ। इसका हल पुनरीक्षण अधिकार छोडकर हिन्दी विकि का त्याग करना नहीं हो सकता। जहाँ तक मैं आपको जानता हूँ, आप दिला के अच्छे और सच्चे हैं। छोटी छोटी बातों में भी बुरा मान लेते हैं और त्याग कर देते हैं। हमारा निर्णय ही तय करता है कि हम लंबी रेस के खिलाड़ी है या नहीं। गीता भी हमें प्राप्त कर्म का त्याग करना नहीं सिखाती। समस्या है तो रणभूमि छोडकर भाग जाने का आपका निर्णय अर्जुन की भांति ही लग रहा है। इस तरह आप ध्येय तक नहीं पहुँच पाएंगे।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:45, 18 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@NehalDaveND: जी, यह सूचनापट मात्र है। आपने दायित्व हटाने हेतु लिखा था, उसे अभी भी वैसे ही मानें या नहीं क्योंकि यह लगभग 20 दिन पुराना है? आपने अपने पुनर्विचार में जो बिंदु गिनाये उनपर आप सभी की राय चाहते हैं तो पहले यह कार्य किसी आम चर्चा में संपन्न करें (इस पृष्ठ पर नहीं) और उसके बाद अपना निर्णय सूचित करें। --SM7--बातचीत-- 10:59, 18 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7: आप से इसी प्रकार के मार्गदर्शन की अपेक्षा थी। इस चर्चा को मैं चौपाल पर स्थापित करने जा रहा हूँ। परन्तु अनुभव ये कहता है कि कोई चर्चा में आगे नहीं आयेगा, जैसे क्राइस्त की समस्या के लिये कोई नहीं आगे आया था। उदाहरण के लिये निर्वाचित लेख की समीक्षा करने का विषय है। एक प्रबन्धक निर्वाचित लेख की समीक्षा के लिये अन्यों का आह्वाहन करता है, परन्तु महिनों तक कोई उपस्थित नहीं होता। परन्तु जैसे ही मेरे जैसा व्यक्ति निद्राधीन तन्त्र को जागृत करने के लिये कुछ कहता है, तो जागृत करने की पद्धति पर चर्चा होती है, निर्वाचित लेख की समीक्षा के लिये नहीं। ॐNehalDaveND 03:25, 19 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Sockpuppet

कृपया सदस्य:Harrywood vicky kadian को block करे और उनके सभी योगदान हटा दे; जैसे कि विक्की कादियान (अभिनेता) और विक्की कादियान। ये रिपोर्ट देखे en:Wikipedia:Sockpuppet investigations/Vhacker Vicky kadian/ArchiveDharmadhyaksha (वार्ता) 05:04, 7 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

किया गया। साथ ही उनकी हिन्दी विकि पर सक्रिय कठपुतली Biokl Klyana (वार्ता योगदान) को भी ब्लॉक किया गया।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 16:08, 7 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

साइटनोटिस प्रसिद्ध करने हेतु अनुरोध

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी विकिपीडिया पर प्रथमबार लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हिन्दी विकिपीडिया पर ज्यादा से ज्यादा नए लेख बनाने का है। प्रतियोगिता की जानकारी वि:हिन्दी दिवस पर उपलब्ध है। प्रतियोगिता में ज्यादा सदस्य जुड़े इस हेतु प्रतियोगिता पृष्ठ की कड़ी के साथ साइटनोटिस प्रसिद्ध करने के लिए आयोजक मंडल की और से प्रबंधको से सादर अनुरोध है। ये प्रतियोगिता शरू होने से पूर्व जल्द या आज से ही दिखायी जाए।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 04:35, 10 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कई उल्लंघन

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी:

  • Prateektomar (वार्ता योगदान) द्वारा सिर्फ एक ही कड़ी डालने का कार्य किया जा रहा था। उन्हें समझाया जा रहा था तो वो बहुत आक्रामक हो गए। उसके हफ्ते भर बाद वो फिर कड़ी जोड़ने लगे। उन्हें ब्लॉक किया गया तो वो ऐसी चीजे लिख रहे। इनके वार्ता पर पन्ने सम्पादित करने का अधिकार ले लिया जाए।
  • RNews1 (वार्ता योगदान) इसी नाम की वेबसाइट का प्रचार कर रहे हैं। नाम नियमावली के अनुरूप नहीं। अपनी वेबसाइट से सामग्री पेस्ट करके, अपने लिंक भी डाल रहे हैं।
  • जाट (वार्ता योगदान) मनोज की कठपुतली है। देखें। कुछ सार्थक योगदान करके फिर अपने प्रचार में लग गए हैं।

साथ ही कोई वशीकरण के नाम से फोन नम्बर सहित कई खातें बना रहा हैं। इसपर भी ध्यान दिये जाने की जरूरत है।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 09:12, 17 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

इन्हें सीधे -सीधे ३ माह के लिये प्रतिबन्धित किया जाये, उससे कम तो कुछ नहीं। ये कार्य स्वयं हिन्दुस्थानवासी जी भी सम्पन्न कर सकते हैं। हाम मेरी पूर्ण सहमति है। किन्तु एक बार फिर से इन्हें ये चेतावनी दी जा सकती है कि यदि आप निम्न कार्य इसी समय से रोक दें तो प्रतिबन्ध से बच सकते हैं। यहाम रहना है तो अनुशासन व नियमों के अन्दर रहकर कार्य करना होगा।आशीष भटनागरवार्ता 12:15, 17 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
  • Prateektomar (वार्ता योगदान) का अपने वार्ता पन्ने पे संपादन का अधिकार समाप्त किया गया और अवरोध की अवधि बढ़ाई गयी। जाट (वार्ता योगदान) को अवरोधित किया गया। RNews1 (वार्ता योगदान) को उनके वार्ता पन्ने पर स्पष्ट रूप से लिखें कि स्पैम न रुकने की दशा में उन्हें अवरोधित कर दिया जाएगा।
  • वशीकरण वाले बाबा को, यदि पुनः कोई खाता/पन्ना बनाते हैं, तुरंत अवरोधित करें और पृष्ठ हटा दें (नामांकन की मेरे विचार से आवश्यकता नहीं होनी चाहिए)। --SM7--बातचीत-- 14:34, 17 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कठपुतली आरोप के संदर्भ में

प्रबंधकगण, सदस्य:अनुनाद सिंह द्वारा चौपाल पर चल रही वार्ता में मेरे खाते और सदस्य:स के खाते पर एक अन्य पुराने सदस्य के कठपुतली होने का संदेह व्यक्त किया गया है (देखें: 1 और 2)। कारण के रूप में सदस्य ने विचारों, भाषा और शैली में समानता होना बताया है और विकिपीडिया पर किसी प्रकार के "लभ जिहाद" की संज्ञा दी है। तटस्थ प्रबंधकों से उचित कार्रवाई हेतु अनुरोध है। कार्रवाई के दौरान कृपया निम्नलिखित बिन्दुओं को मेरे द्वारा की जाने वाली माँगों के रूप ध्यातव्य रखें:

  • कृपया उक्त तीनों खातों द्वारा अब तक हुए संपादनों की जाँच करें और सदस्य द्वारा बताये गए कारणों की वैधता सुनिश्चित करें।
  • "लभ जिहाद" के बारे में सदस्य से पूछा जाय कि यह किस तरह का आरोप है और इसका क्या आधार है?
  • कृपया जाँच के बाद मेटा पर आवश्यकतानुसार चेकयूजर करवायें अथवा सदस्य को स्पष्ट चेतावनी दें कि केवल मन की बात सुन के निराधार आरोप लगाने और किसी को निंदित करने के लिए कठपुतली होने का आरोप भविष्य में न लगायें।
  • बजाय लीपापोती और मान-मनौवल के प्रयास करने के, स्पष्ट और साफ-साफ़ कार्रवाई करें।
  • आरोप लगाने वाले सदस्य के विशाल योगदानों का हवाला देते हुए, कृपया यह न कहें कि सदस्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने से पहले हम उनके स्तर तक पहुँचे या आधी विकिपीडिया तथाकथित सदस्य की बनायी हुई है; योगदानों की विपुलता के चलते सदस्य को कोई ख़ास क़िस्म की इम्यूनिटी अथवा विशेषाधिकार नहीं प्राप्त है कि उन्हें किसी सदस्य पर मनगढ़ंत आरोप लगाने और उसे इस तरीके से निन्दित करने तथा अन्य सदस्यों के मन में संदेह पैदा करने की छूट दी जाय।
  • इस अनुरोध/चर्चा विशेष सन्दर्भ में मुझसे अन्य कोई प्रश्न पूछने अथवा स्पष्टीकरण हेतु प्रबंधक मेरे वार्ता पन्ने पे लिखें।

प्रार्थी --SM7--बातचीत-- 19:23, 26 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

यह प्रार्थनापत्र है या 'जजमेन्ट की ड्राफ्ट कॉपी' ? प्रबन्धकों के लिये सूचना है या 'प्रबन्धकों के लिए कमाण्ड' ? --अनुनाद सिंह (वार्ता) 04:39, 28 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@अनुनाद सिंह: उपरोक्त विचारों को न ही तो 'जजमेन्ट की ड्राफ्ट कॉपी' कहा जा सकता और न ही 'प्रबन्धकों के लिए कमाण्ड'। हाँ, आपसे इतना अनुरोध है कि विवाद को खत्म करो। यदि आपको कठपुतली जाँच करवानी हो तो कहीं भी चर्चा के बीच में ऐसे प्रश्नात्मक रूप से लिखने के स्थान पर प्रबन्धक सूचनापट पर लिखें। उस चर्चा के अनुसार आगे मॅटा पर कठपुतली जाँच होगी। ऐसे हर कहीं चर्चा में कठपुतली की बात कहने पर कई बार सदस्य (SM7 जी जैसे निष्पक्ष और गुणवता में सुधार करने वाले योगदानकर्ता) बुरा मान जाते हैं। उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की पुनर्रावर्त्ति नहीं की जो पूर्व में आपके साथ हुई थी। उनकी तटस्थता ही है कि उन्होंने यहाँ प्रबन्धकों से चर्चा के लिए इसे रखा। मैं आपके इन विचारों से सहमत हूँ कि हमें तकनीकी शब्दावली आयोग के शब्दों को काम में लेना चाहिये और नये सदस्यों को प्रोत्साहन देना चाहिये (SM7 जी और स जी, यह कार्य भी बहुत करते हैं) लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि पुराने हो चुके सदस्यों को किसी भी तरह से गालियाँ देकर निकाल दें। आपसे अनुरोध करता हूँ कि इस मुद्दे को अपने स्तर पर सुलझायें। इसको तूल देने से कोई लाभ नहीं है। यदि समस्या कोई और है तो कृपया चर्चा के लिए आगे आयें। कभी समय निकालकर हम हैंग-आउट पर चर्चा कर सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:24, 28 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी, मुझे पता है कि आप विद्वान हैं, सदा हिन्दी विकी के हित की चिन्ता करते हैं। इसी लिये चाहते हैं कि विवाद शीघ्र समाप्त हो। आपके सदाशयता का सम्मान करता हूँ। मैं अन्य प्रबन्धकों के सामने धर्मसंकट की स्थिति नहीं लाना चाहता। कुछ दिन मैं प्रतीक्षा करूँगा और देखूँगा कि आरोपित लोग स्वयं की कठपुतली जाँच के लिये आगे आते हैं या नहीं। मेरा विचार है कि किसी पर कठपुतली का संदेह किया जाय तो उसे किसी प्रकार की 'बेइज्जत' क्यों लगनी चाहिये? विकिपीडिया ने कठपुतली को यदि गलत माना है तो उसके विवेक पर प्रश्नचिह्न क्यों लगाया जाय? कुछ समय प्रतीक्षा करने के बाद मैं निर्णय लूँगा कि मेरे स्तर पर इस समस्या का क्या करना चाहिये।अनुनाद सिंह (वार्ता) 13:39, 28 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@अनुनाद सिंह: मुझे नहीं लगता कि साथी प्रबन्धकों को कठपुतली जाँच से कोई ऐतराज है लेकिन चर्चा किसी और मुद्दे पर चल रही थी और वहाँ पर आपने कठपुतली जाँच की बात कहकर मूल चर्चा को ही बदल दिया। यदि आपको ऐसा लग रहा था तो पहले ही यहाँ जाँच के लिए लिखना चाहिए था। अन्यथा जाँच के लिए आप भी मॅटा पर लेकर जा सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:52, 29 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कठपुतली से प्रचार किया जाना

मनोज नाम के एक व्यक्ति जो अपने आप को अभिनेता मानते हैं, ने कई खातें बनाकर विकिपीडिया का दुरुपयोग किया है। स्थानांतरण और पृष्ठ निर्माण कर कई उल्लंघन किये है। अभी भी खातें लगातर बना रहे हैं। एक जैस चौहान भी इनके साथ मिले हुए है लेकिन वो अब शायद नए खातें नहीं बनाते। मनोज के अवरोधित और पुष्टिकृत खातों की सूची:-

और नया अवतार:-

एक और व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह "शिव कुमार" नामक व्यक्ति का प्रचार कर रहे हैं। कई खातें जिससे इनके उपर लेख बनाया गया:-

इनकी भी जाँच काराई जाएगी। ये सब सूचना के लिये लिखा जा रहा।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 16:46, 2 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: आप मॅटा पर जाँच के लिए रखने के पश्चात् भी यहाँ सूचना डाल सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:58, 2 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जी संजीव जी। मैंने जाँच के लिये मेटा पर लिख दिया है। आपका धन्यवाद।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 17:05, 2 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]


गोपनीयता नीति

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी:विकिपीडिया:गोपनीयता नीति के अनुसार ये अवतरण पुरी तरह से हटाने चाहिए ताकी इतिहास मे भी ना दिख सके। एसे सबके मोबाइल नंबर सार्वजनिक नही कर सकते। Dharmadhyaksha (वार्ता) 04:59, 10 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

 Y पूर्ण हुआ --SM7--बातचीत-- 18:39, 14 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]


क्षमा याचना सदस्य का



पृष्ठ हटाने के कारणों की सूची

नमस्ते, पिछले कुछ दिनों से मुझे पन्ने हटाते समय "ड्राप डाउन" सूची में "अन्य" अनुभाग में लिखे कारण नहीं दिख रहे। ये कारण निम्नवत हैं:

*अन्य कारण
** अश्लील सामग्री वाला लेख
** इसी नाम का इससे श्रेष्ठ पृष्ठ बनाया गया
** लेखक का अनुरोध
** हटाए गए अथवा अनुपस्थित पृष्ठ का वार्ता पृष्ठ
** हटाए गए पृष्ठ का हहेच चर्चा पृष्ठ जो आवश्यक नहीं

इन्हें हर नामस्थान के पन्ने पर दिखना चाहिए (जैसे पहले दिखते थे)। क्या यह केवल मेरे साथ ही है अथवा सभी प्रबंधकों को यह समस्या हो रही?--SM7--बातचीत-- 18:06, 19 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7 जी: मुझे भी नहीं दिखाई दे रहे। हालांकि सम्बंधित विकिमीडिया पृष्ठ पर दिखाई दे रहे हैं। deletereason-dropdown में भी कहीं कोई समस्या नहीं दिखाई दे रही। लेकिन अभी साधारणतः देखने से समस्या का कारण समझ नहीं आ रहा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:34, 21 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7 जी: ये समस्या सम्पात कर दी गयी है। यहाँ "अन्य कारण" प्राथमिक नाम के साथ अस्तव्यस्त हो रहा था।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:51, 12 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी: मैंने देखा, अब यह ठीक से कार्य कर रहा है। बहुत-बहुत धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 12:14, 12 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

उपकरण के पुराने कोड़ के कारण समस्या

यथादृश्य संपादिका मे कुछ समस्या आ रही थी जिस कारण पंकज जी ने https://phabricator.wikimedia.org/T177814 ने बनाया था। वहाँ Aklapper जी ने निम्न टिप्पणी की है।

Alright, I'd guess that someone on Hindi Wikipedia has to fix https://hi.wikipedia.org/wiki/मीडियाविकि:Gadget-defaultsummaries.js which has not been modified since 2014. While the original version of that code has received changes since 2014: https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=MediaWIki:Gadget-defaultsummaries.js&action=history

This is on-wiki code, so the community on the wiki is responsible for their code. Hence this problem is not handled in Phabricator and I am closing this task as invalid.

Note: There is no good reason why to copy code and then not maintain that copy of your code and then see your unmaintained copy of code break at some point. 
Hindi Wikipedia community please take a look at https://www.mediawiki.org/wiki/ResourceLoader/Migration_guide_(users)#Keep_gadgets_central - thanks! :)

प्रबन्धक पुराने हो चुके कोड को सही कर दे। अन्यथा आगे चलकर और भी समस्या आ सकती है।--जयप्रकाश >>> वार्ता 10:32, 20 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे लगता है, डिफॉल्टसमरीज़ उपकरण को पूरा ही नए तरीके से निर्मित किया जाना चाहिए। इसमें कौन से संपादन सारांशों को स्थान देना है तय कर लें तो उन्हें नए कोड के साथ लागू कर दिया जाए। इसके लिए उपकरण के वार्ता पन्ने पर सुझाव दे सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 18:05, 8 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
इसे अद्यतन कर दिया गया है। कोई और उपकरण (गैजेट) पुराना पड़ चुका हो और काम नहीं कर रहा हो (या किसी और गैजेट या सुविधा के साथ समस्या उत्पन्न कर रहा हो) कृपया यहाँ सूचित करें। धन्यवाद --SM7--बातचीत-- 18:30, 11 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
User:SM7 जी शायद और भी उपकरण काम नहीं कर रहे या उनमे कुछ खराबी है निम्न त्रुटि देखे।
TypeError: Argument 2 of Node.replaceChild is not an object.[Learn More]  load.php:766:892
TypeError: side_col is null[Learn More]                                   load.php:815:62

side_col मे कुछ खराबी है जो मीडियाविकि:Gadget-recentchangesbox.js मे परिभाषित है। और हमे सभी उपकरणो को अद्यतन करना चाहिए क्यूकी आज नहीं तो एक माह बाद वह कही न कही से टूट ही जाएंगे। धन्यवाद-जयप्रकाश >>> वार्ता 11:50, 14 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

 Y पूर्ण हुआ जयप्रकाश जी, इसे अद्यतन कर दिया गया है। कृपया त्रुटियाँ और गैजेट का उपयोग जाँच लें। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 20:52, 26 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

प्रचार हेतू सदस्यनाम

नमस्ते! कई सदस्यनाम एसे है उनके प्रचार का पता चलता है। विकिपीडिया:सदस्यनाम नीति के अनुसार एसे नाम होने नही चाहिए। EnWp पे एसे नामों की शिकायत के लिए en:Wikipedia:Usernames for administrator attention है। यहां पर भी विकिपीडिया:Usernames for administrator attention बना है जो विकिपीडिया:प्रबन्धक ध्यान के लिए सदस्यनाम पर पुनर्प्रेषित कर सकते है और उपयोग में लाना शुरू कर सकते है। विकिपीडिया:Twinkle/doc के ARV के उपयोग से यहा रिपोर्ट करना आसान होगा।
फिलहाल के लिए इन सदस्योंको प्रतिबंधीत करे।

-Dharmadhyaksha (वार्ता) 05:02, 8 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे लगता है कि सदस्य नाम में ऐसा फिल्टर लगा देना चाहिये जो 100000 से बड़ी संख्या आने पर उस नाम से खाता न बनने दे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:41, 8 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: खाता बनाने से रोकने वाले फ़िल्टर से आपका क्या आशय है?--SM7--बातचीत-- 18:12, 8 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: कही आपका अर्थ MediaWiki:Usernameblacklist तो नहीं है। यदि हाँ तो [2] के अनुसार यह सब अब केवल मेटा से हो करेगे।--जयप्रकाश >>> वार्ता 23:34, 8 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7 और Jayprakash12345: मेरा आशय ऐसे फिल्टर से ही है जो इन खातों के निर्माण पर रोक लगा सके। हिन्दी विकिपीडिया पर फिल्टर सम्पादन मेरे लिये काम नहीं करता अतः मॅटा पर जाना ही पड़ेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:10, 9 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार और SM7: जी, एक बार meta:Talk:Title blacklist#Proposed additions देख ले।--जयप्रकाश >>> वार्ता 04:37, 10 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नई AWB अनुमतियों की समीक्षा

हाल में Suyash.dwivedi जी और Swapnil.Karambelkar जी को जयपुर कार्यशाला के प्रशिक्षण के बाद उपकरण के प्रयोग की अनुमति दी गयी थी। साथी प्रबंधक, संजीव कुमार जी एवं Anamdas जी से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त दोनों सदस्यों के अब तक के AWB द्वारा किये गये संपादनो की समीक्षा करें और बतायें कि इस अनुमति को जारी रखा जाय अथवा नहीं। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 18:42, 8 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

यहाँ पर समय पर आग्रह करने के लिए धन्यवाद। मेरा मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में मुख्य खाते से सम्पादन AWB से अनुमत नहीं होने चाहियें। हाँ, दोनों साथी सदस्यों के सम्पादनों की मैंने सुक्ष्म जाँच नहीं की है अतः मैं अभी इस बात की सहमति नहीं दे सकता कि उनको बॉट अधिकार मिलना चाहिये अथवा नहीं, जैसा कि मैंने उनके वार्ता पृष्ठ पर अनुरोध किया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:20, 9 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
सूक्ष्म या स्थूल, कृपया दोनों लोग जाँच करके बतायें। --SM7--बातचीत-- 18:17, 11 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Module:प्रयोगपृष्ठ

आज मेंने कुछ प्रयोगो हेतु Module:प्रयोगपृष्ठ को बनाया है क्या हम इसे एक प्रयोगपृष्ठ की तरह रख सके है। जैसा साँचे मे होता है। अगर नहीं तो इसे हटा दे।--जयप्रकाश >>> वार्ता 17:59, 11 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Jayprakash12345 जी, इसके लिए कृपया Module:प्रयोगस्थल देखें। --SM7--बातचीत-- 18:15, 11 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
User:SM7 धन्यवाद--जयप्रकाश >>> वार्ता 18:18, 11 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Support and Safety training modules

कृपया अपनी भाषा में अनुवादित करने में सहायता करें

Hey everyone - I am sorry for writing in English. I'm writing about the Support and Safety training modules, which have been mostly translated into Hindi. They are actually almost completely translated now. We are hoping to make them more accessible now that they are usable to more people. If you know of good places on the Hindi projects to link these resources, please do! (We also welcome any continued translation help if you see any issues with what we already have – we'd love your help over on Meta-Wiki.) JSutherland (WMF) (वार्ता) 00:56, 13 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

साँचा:Convert

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी:सुरक्षा-सीढ़ी होने के कारण मै {{Convert}} को संपादित नहीं कर पा रहा हु। क्रपा {{My sandbox/Jayprakash12345}} से साँचा कॉपी करके डाल दे। मेंने इसे लुआ आधारित कर दिया है। वर्तमान मे हिन्दी विकि पर उपलब्ध सभी साँचो का समावेश इसमे कर दिया है इसे स्थापित करने के बाद निम्नलिखित संदेश चोपल पर डाल दे।

== साँचा:Convert को लुआ आधारित करना ==
साँचा:Convert को लुआ आधारित कर दिया गया है। हालांकि इसका पूरा अनुवाद नहीं हुआ है। लेकिन वर्तमान मे हिन्दी विकिपीडिया पर उपलब्ध सभी साँचो का इसमे समावेश कर दिया गया है। तो अभी के लिए किसी भी प्रकार की पूर्ण अनुवाद की जरूरत नहीं है। यदि किसी भी साँचा:Convert से संबन्धित लेख मे कोई त्रुटि दिखे तो मेरे वार्ता पेज कर सूचित कर दे। कुछ अनुवाद को [[सदस्य:Jayprakash12345/प्रयोगपृष्ठ]] पर देखा जा सकता है। धन्यवाद-<span style="background:#444;padding:2px;font-size:12px">[[User:Jayprakash12345|<span style="color:#fff">जयप्रकाश</span>]]<span style="color:#FC0;letter-spacing:-2px"> >>> </span>[[User talk:Jayprakash12345|<span style="color:#fff">वार्ता</span>]]</span> 19:55, 26 दिसम्बर 2017 (UTC)

धन्यवाद--जयप्रकाश >>> वार्ता 19:55, 26 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

 Y पूर्ण हुआ जयप्रकाश जी, आपके प्रयोगपृष्ठ पर उदाहरणों को देखते हुए इसे अद्यतन कर दिया गया है। कृपया त्रुटियों की जाँच करें। चौपाल पर सन्देश लिखना शायद आप भूल गए। --SM7--बातचीत-- 20:50, 26 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

SM7 जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद--जयप्रकाश >>> वार्ता 02:06, 27 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी:श्रेणी:समूहिक पेज हटाने हेतु नामांकन में मेंने सभी पुराने साँचो को हटाने हेतु नामांकित कर दिया है। आप इन्हे एक बार देखकर हटा दे। श्रेणी को मेंने AWB से जोड़ा है तो आज 200 के करीब सम्पादन हो गए है इसके लिए माफी। धन्यवाद-जयप्रकाश >>> वार्ता
श्रेणी:समूहिक पेज हटाने हेतु नामांकन के सभी उपसाँचे हटाने लायक ही लग रहे हैं, मैं इन्हें बॉट से हटा रहा हूँ। फिर भी किसी को कहीं कुछ भी उपयुक्त लगे तो पुनः स्थापित किये जा सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:15, 27 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे लगता है, विशेष:उपसर्ग_अनुसार_पृष्ठ/साँचा:Convert/ पर दिखाई देने वाले पृष्ठों में "साँचा:Convert/doc" और "साँचा:Convert/sandboxlua" (वैसे आवश्यकता नहीं है, लेकिन प्रयोगपृष्ठ के तौर पर) को छोड़कर सभी को हटा देना चाहिए। आप लोगों की सहमति हो तो ये काम भी आरम्भ कर दूँ। उपर उल्लिखित श्रेणी को खाली कर दिया गया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:19, 27 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

┌────────────────┘
संजीव कुमार जी, अग्रेजी विकि पर भी Convert/list of units/* वाले पेज है यह सभी प्रलेखन के लिए है अंत इन्हे हटाने की जरूरत नहीं लगती। हाँ पुननिर्देशित को जरूर हटा देना चाहिए। बाकी आप देख ले Convert/list of units जैसों को रखने मे कोई बुराई नहीं है।--जयप्रकाश >>> वार्ता 17:25, 27 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया उदहारण के लिए साँचा:Convert/list of units/energy/short list देखें, इसे वर्तमान रूप में तो नहीं रखा जा सकता। सुधारने का मतलब है पुराने हट चुके साँचों का प्रयोग हटाना और अनुवाद करना। इससे बेहतर है इसे हटा ही दिया जाए। यदि प्रलेखन के लिए आवश्यकता लगती है तो नए रूप को अंग्रेजी से लेकर अनूदित कर लेंगे। अतः इन्हें फिलहाल हटा देना ही उचित है। --SM7--बातचीत-- 17:41, 27 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कुछ और समस्यायें

मैंने कुछ निम्नलिखित कोशिशें की, लेकिन परिणाम त्रुटिपूर्ण रहे:

  • {{convert|7|मी|किमी}}
  • {{convert|7|मी|कि॰मी}}
  • {{convert|7|मी|किमी॰}}
  • {{convert|7|मी|कि॰मी॰}}
  • {{convert|7|मी|किलोमीटर}}
  • {{convert|7|कि॰मी॰|मी}}
  • {{convert|7|कि॰मी|मी}}
  • {{convert|7|किमी॰|मी}}
  • {{convert|7|किमी|मी}}

इसी तरह से अन्य देवनागरी मात्रकों पर काम नहीं करेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:40, 27 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

पुराने वाले में यह भी काम करता था क्या? --SM7--बातचीत-- 19:19, 27 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे याद नहीं है लेकिन करना चाहिए। इसको समझने के लिए कुछ उदाहरण लिख रहा हूँ, शायद काम को पूर्ण करने में सहायक निकलें:
  • {{convert|7|हेक्टेयर|वर्ग.मील}} → 7 हेक्टेयर (0.027 वर्ग मील)
  • {{convert|7|मी|मील}} → 7 मीटर (0.0043 मील)
  • {{convert|7|फीट|मील}} → 7 फीट (0.0013 मील)
उपरोक्त उदाहरणों को देखने से लगता है कि यह ज्यादा मुश्किल नहीं है। हाँ मोड्यूल थोड़ा भारी जरूर हो सकता है। जिसका अन्य विकल्प यह है कि एक और मोड्यूल निर्मित कर लिया जाये जिसमें केवल नागरी रूपान्तरण शामिल हों।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:39, 27 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार और SM7: जी, ऊपर जो अपने किमी के उदाहरण दिये है। वो पहले के साँचे मे नहीं थे। जो कुछ देवनागरी के थोड़े बहुत थे उन्हे मेंने Module:Convert/data मे -- Extra rule for Hindi -- बनाकर डाल दिये थे। हाँ यह मुश्किल नहीं है। Module:Convert/extra मे आप अलग से टार्गेट सेट कर सकते है। बात यह नहीं है कि यह होगा या नहीं। बात यह कि यह एक समुन्द्र की तरह है जितना आगे बढ़ते जाएंगे। उतना ही तल से दूर होते जाएंगे।--जयप्रकाश >>> वार्ता 04:30, 28 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

लेकिन कुछ मूल इकाइयों को तो ऐसे जोड़ना चाहिये। मुझे इनसे अधिक समस्या नहीं है लेकिन जब शुरुआत में मैं साँचे बनाना सीख रहा था तब ऐसी इकाइयों को नागरी में नहीं बदल पाने पर मुझे बहुत समस्या होती थी। कुछ सदस्य ऐसे भी हो सकते हैं जो इनकी नागरी में समझ रखते हैं लेकिन अंग्रेज़ी में नहीं। अतः मूल इकाइयाँ (SI units) तो हों तो ही अच्छा है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:27, 28 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]