विकिपीडिया:विकिपरियोजना अनुवाद सुधार

यह विकिपीडिया परियोजना हिन्दी विकिपीडिया पर अन्य भाषा के विकिपीडियाओं से अनुवाद किये गए लेखों में सुधार करने हेतु है। हमारा उद्देश्य मुख्य रूप से मशीनी अनुवादों को विकिफ़ाई करना, उनमें कड़ियाँ ठीक करना, और उनकी भाषा ठीक करना है। चूँकि अनुवाद किसी भी विषय के लेख का हो सकता है, अतः इस परियोजना का उद्देश्य लेखों में जानकारी का सुधार नहीं है। यहाँ उद्देश्य केवल अनूदित लेखों की जाँच करना और उन्हें विकिपीडिया के अनुरूप बनाना है।

परियोजना के अंतर्गत लेख संपादित करें

परियोजना के अंतर्गत आने वाले लेखों की निम्न सूचियाँ हैं:

  1. विकिपीडिया:अनुवाद सुधार परियोजना/लेखों की सूची
  2. श्रेणी:गूगल परियोजना
  3. सम्पादन फ़िल्टर 63 की लॉग (गूगल अनूदित पृष्ठों के लिये)

जाँच के कार्य संपादित करें

  • अनूदित लेखों में अंग्रेज़ी शब्दों का प्रयोग हटाना
  • जहाँ हिन्दी विकिपीडिया पर लेख हो वहाँ अंग्रेज़ी विकिपीडिया के लेख की कड़ी हटाना
  • अंग्रेज़ी श्रेणियाँ हटाना और उपयुक्त हिन्दी श्रेणियाँ जोड़ना
  • अर्थहीन वाक्यों को तर्कपूर्ण बनाना
  • यदि लेख बहुत बड़ा हो तो उसे विभाजित कर के आसानी से पढ़े जाने वाले छोटे लेख बनाना
  1. सिद्धार्थ घई (वार्ता) 14:35, 24 जनवरी 2012 (UTC)[उत्तर दें]
  2. --Shiju (वार्ता) 14:52, 24 जनवरी 2012 (UTC)[उत्तर दें]
  3. आनन्द विवेक सतपथी 08:39, 29 अप्रैल 2012 (UTC)[उत्तर दें]
  4. --~शर्मा जी वार्तालाप 📥 03:17, 8 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]