विकिपीडिया:विकिपरियोजना भाषित लेख

भाषित लेख विकिपरियोजना (Spoken Wikipedia WikiProject) का उद्देश्य विकिपिडिया के लेखों के भाषित रूप (वाचित रूप) का निर्माण करना है जिन्हें सुनकर समझा जा सके।

भाषित लेख कैसे बनाएँ संपादित करें

  1. कोई लेख चुनें,
  2. उसे रेकार्ड करें,
  3. रेकार्ड किए गए विकिपिडिया पर अपलोड करें,
  4. लेखों में इसे सम्मिलित करें,
  5. इसे भाषित लेखों में शामिल करें।

भाषित लेखों का निर्माण उपयोगी होगा। इसके अनेक लाभ हैं-

  • ये लेख उनके लिए बहुत लाभदायक होंगे जो हिन्दी समझते हैं किन्तु पढ़ना नहीं जानते। (अशिक्षित एवं निरक्षर लोग)
  • भाषित लेखों को अन्य काम करते हुए भी सुना जा सकता है। इसे चलते-फिरते या घर के काम करते हुए भी सुना जा सकता है।
  • जिनको देखने में समस्या हो वे इसका लाभ उठा सकते हैं। यह काम 'स्क्रीन रीडर' से भी किया जा सकता है किन्तु वे उतने साफ नहीं होंगे जितना आदमी की आवाज। यह बात विज्ञान, गणित,

प्रौद्योगिकी आदि से सम्बन्धित लेखों पर विशेष रूप से लागू होती है क्योंकि यहाँ कम प्रचलित शब्दों एवं प्रतीकों का अधिक प्रयोग किया जाता है।

  • ये लेख हिन्दी भाषा सीखने के लिए विशेष रूप से उपयोगी होंगे।
  • कुछ लोग पढ़कर सीखने के बजाय सुनकर अधिक आसानी से सीख पाते हैं। भाषिक लेख उन लोगों के लिए विशेष महत्व के हैं।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें