विकिपीडिया:विकिपीडियन

जो लोग विकिपीडिया को संपादित कर रहे हैं, उन्हें विकिपीडियन कहते हैं।

कोई भी विकिपीडियन बन सकता -- आप भी केवल किसी लेख के शीर्ष पर संपादित करें कड़ी पर क्लिक करें।

जनसांख्यिकीय

नामित सदस्यों की संख्या 90 लाख से अधिक है (हिन्दी विकिपीडिया पर 8,09,562) है, आप पूर्ण उपयोगकर्ता सूची देख सकते हैं अथवा इस पर खोज कर सकते हैं। अधिकांश सदस्य नियमित योगदानकर्ता नहीं हैं। अपेक्षाकृत अधिक संख्या में अपंजीकृत उपयोगकर्ता भी योगदान करते हैं। अधिक सांख्यिकीय जानकारी के लिए विकिपीडिया आंकड़े देखें।

विकिपीडियनों की विविधता उनके बारे में स्पष्ट टिप्पणी न कर पाने के लिए बाध्य करती है। विकिपीडियनों के बारे में जानकारी उन सदस्यों के सदस्य पृष्ठों पर उपलब्ध है जिन्होंने इसे बनाया है।

नामकरण

यह प्रस्तावित किया गया है कि विकिपीडिस्ट अधिक उपयुक्त नाम रहेगा, चूंकि एक एनसाक्लोपीडिया में योगदान देने वाले को एनसाइक्लोपीडिस्ट कहा जाता है। "विकिपीडिया", हालांकि, यह एक समुदाय का भाग होने का भाव देता है। इस लिए, विकिपीडियन वे लोग होते हैं, जो विकिपीडिया समुदाय का निर्माण करते हैं।

योगदान शैली

कुछ विकिपीडियन नए सदस्यों का स्वागत करते हैं, कुछ योग्य सदस्यों को पुरस्कार देते हैं। कुछ नए चित्र अपलोड करते हैं; कुछ इतिहास संबंधित लेखों पर कार्य करते हैं; कुछ व्याकरण सुधार करते हैं; तथा कुछ बुरे परिवर्तनों को पूर्ववत करते हैं। कई इन सब कार्यों को करते हैं। दुर्भाग्यवश, कुछ गलत अद्यतन करते हैं, जिससे दूसरों को अधिक कार्य करना पड़ता है। वे सब विकिपीडियन , जो बुरे परिवर्तन नहीं करते, विकिपीडिया के लिए मूल्यवान हैं।

इसके अतिरिक्त, कुछ विकिपीडियन लेखों को लिख कर तथा उनका संपादन करके योगदान देते हैं, तथा कुछ विकिपीडिया के प्रबंधन का कार्य करते हैं।

इन्हें भी देखें