हिंदी विकिपीडिया पर अपनी कड़ी महनत से योगदान करने के लिए विकि-सदस्यों को विकिरत्न से पुरुस्कृत किया जायेगा। इसकी प्रेरणा अंग्रेजी विकिपीडिया के बार्नस्टार और भारत रत्न से मिली है और इसीलिए इसका चित्र भारत रत्न से मेल खाता है. हालाँकि भारत रत्न एक उच्चतम पुरस्कार है, हमारा मानना है कि विकिपीडिया पर योगदान करने वाले सदस्य विकिपीडिया के रत्नों के सामान हैं. अगर आप किसी को विकिरत्नों से पुरुस्कृत करना चाहते है तो उनके योगदान के अनुरूप चित्र को उनके संवाद पृष्ठ पर डाल दे. अगर आपको लगता है कि कोई सदस्य इस पुरूस्कार के लायक है तो उनहे बिना हिचक के पुरुस्कृत करें.

किसी भी सदस्य को विकिरत्न देते समय कारण स्पस्ट करना न भूले. विकिरत्न अभी हिंदी विकिपीडिया में नया है इसीलिए चुनिन्दा किस्म के ही विकिरत्न मौजूद है. अगर आप को लगता है की कोई विकिरत्न मौजूद नहीं है तो बेहिचक खुद का एक विकिरत्न तैयार करके नीचे सूची में जोड़ दे. नया विकिरत्न बनाते समय केवल एक बात का ज़रूर ध्यान रखें कि उसका चित्र मूल विकिरत्न से प्रेरित होना चाहिए. इस प्रकार हम विकिरत्नों की मौलिकता और व्यक्तित्व को बरक़रार रख पाएंगे. एक नयी विकिपरियोजना