विकिपीडिया:पृष्ठनाम

(विकिपीडिया:DISPLAYTITLE से अनुप्रेषित)
एक विकिपीडीया लेख का नाम। इस लेख की विकि कड़ी है: Salvo_D'Acquisto, और इसका URL है: http://en.wikipedia.org/wiki/Salvo_D'Acquisto।

विकिपीडिया पर प्रत्येक लेख का एक अद्वितीय नाम (अक्षरों/कैरेक्टर्स की एक श्रेणी या समूह) होता है, जो जो उस लेख के यूआरएल में दिखाई देता है और इसी नाम द्वारा उसे विकिकड़ित (विकिपीडिया में कड़ी के रूप में प्रयुक्त) किया जा सकता है। एक नाम के कई भिन्न रूपों का प्रयोग किया जा सकता है। यूआरएल में वही नाम विशेष रूप से अधोरेखा (अण्डरस्कोर) के साथ प्रयुक्त होता है वहीं, लेख के एकदम ऊपर शीर्षक रूप में बड़ी फ़ॉण्ट में लिखा जाता है। वहां इसमें रिक्त स्थान (स्पेस) का प्रयोग किया जाता है। लेख नाम के विभिन्न रूपों के बारे में ब्यौरे नीचे दिये गए हैं।


नामस्थान एवं आधारनाम संपादित करें

 
विकिपीडिया के वे पृष्ठ जो लेख नहीं हैं, उनके नाम में एक "नामस्थान" पहचानक (identifier) उपसर्ग जोड़ दिया जाता है। लेखों के लिये, "आधारनाम" उनका पूरा पृष्ठनाम होता है।
विकिपीडिया:नामस्थान
मूल नामस्थान वार्त्ता नामस्थान
0 मुख्य वार्त्ता 1
2 सदस्य सदस्य वार्त्ता 3
4 विकिपीडिया विकिपीडिया वार्त्ता 5
6 संचिका संचिका वार्ता 7
8 मीडियाविकि मीडियाविकि वार्त्ता 9
10 साँचा साँचा वार्त्ता 11
12 सहायता सहायता वार्त्ता 13
14 श्रेणी श्रेणी वार्त्ता 15
100 प्रवेशद्वार प्रवेशद्वार वार्त्ता 101
108 पुस्तक पुस्तक वार्त्ता 109
आभासी नामस्थान
-1 विशेष
-2 मीडिया

एक पृष्ठनाम का आरंभ एक नामस्थान उपसर्ग – एक शब्द (स्ट्रिंग, जिसके अंत में कॉलन लगा हो), से हो सकता है। इसे मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर एक पृष्ठ को किसी विशिष्ट नामस्थान में रखने जैसा समझता है। उदाहरण के रूप में इसी पृष्ठ का नाम सहायता नामस्थान है। यदि इसका नाम इनमें से किसी पहचाने हुए उपसर्गों से आरंभ नहीं होता है, तो इसे मुख्य नामस्थान में आया माना जाता है।

अतः एक पूर्ण पृष्ठनाम निम्न में से कोई एक रूप लेता है:

  • आधारनाम यानि BaseName (मुख्य नामस्थान के पृष्ठों के लिये);
  • नामस्थानउपसर्ग:आधारनाम यानि NamespacePrefix:BaseName (किसी अन्य नामस्थान के पृष्ठों के लिये)।

यह पूर्ण पृष्ठनाम जादूई शब्द {{FULLPAGENAME}} द्वारा उत्पन्न किय जा सकता है। आधारनाम (यानि पूर्णनाम बिना किसी नामस्थान उपसर्ग के) को {{PAGENAME}} द्वारा उत्पन्न किया जा सकता है। मुख्य नामस्थान के बाहर के पृष्ठों के लिये शब्द पृष्ठनाम या "page name" कुछ संदेहास्पद या द्विअर्थी हो सकता है, क्योंकि ये पूर्ण पृष्ठनाम को भी इंगित कर सकता है, या मात्र आधार नाम को भी इंगित कर सकता है। ये किसे इंगित करे ये संदर्भ पर निर्भर होता है।

अमान्य पृष्ठनाम संपादित करें

इन सीमाओं व बंधनों से प्रभावित नाम वाले पृष्ठों के सुधार हतु जानकारी के लिये, देखें विकिपीडिया:नामकरण पद्धति(तकनीकी प्रतिबंध).

सामान्यतया, एक पृष्ठनाम एक या अधिक यूनिकोड अक्षरों का कोई समूह होता है, हालांकि ये भी कुछ प्रतिबंधों के अन्तर्गत्त ही होता है। निम्न समूह किसी पृष्ठनाम के रूप में मान्य नहीं हैं:

  • अंग्रेज़ी के आधारनाम जो किसी छोटे अक्षर से आरंभ होते हैं।[1]
  • शिर्षक जिनमें # < > [ ] | { } कैरेक्टर प्रयोग किये जाते हैं (जिनका विकि वाक्यविन्यास में वैसे विशिष्ट अर्थ होता है), अ-मुद्रणीय ASCII कैरेक्टर्स 0–31, "delete" कैरेक्टर 127, या HTML कैरेक्टर कूट जैसे &amp;[2]
  • आधारनाम जो (:) से आरंभ होते हैं।
  • आधार नाम बराबर "." या "..", अथवा आरंभिक "./" या "../", या जिनमें "/./" या "/../", का प्रयोग हुआ हो, या फ़िर "/." या "/.." पर समाप्त होने वाले।
  • आधारनाम जिनकी लम्बाई 255 बाइट्स से अधिक हो। ध्यान रहे कि गैर-ASCII कैरेक्टर्स UTF-8 एन्कोडिंग में चार (४) बाइट्स तक की जगह ले सकते हैं, अतः शिर्षक में प्रयोग किये जाने वाले कुल कैरेक्टर्स की संख्या २५५ से कम भी हो सकती है।
  • ऐसे शीर्षक जो नामस्थान एलियास ( जैसे WP:, WT:, परियोजना:, चित्र:) से आरंभ होते हैं। उदाहरणतः, नाम Project:A-Kon संभव नहीं है।
  • ऐसे शिर्षक जो उन उप्सर्गों से आरंभ होते हैं, जो किसी अन्य परियोजना को इंगित करते हों, इसमें अन्य भाषाओं के विकिपीडिया भी सम्मिलित हैं, जैसे "fr:" (देखें Interwiki linking एवं Interlanguage links)। उदाहरण के लिये, किसी एल्बम "Q: Are We Not Men? A: We Are Devo!" पर यदि लेख बने तो उसका नाम एकदम ऐसा ही नहीं रखा जा सकता है, क्योंकि उपसर्ग "q:" का अर्थ है विकिक्वोट। (इस प्रतिबन्ध में उपसर्ग "w:" एवं "hi:" भी सम्मिलित हैं, जो क्रमशः अंग्रेज़ी एवं हिन्दी विकिपीडिया के लिये प्रयोग किये जाते हैं।[3])
  • ऐसे शीर्षक (विशेषकर अंग्रेज़ी) जो अमानक बड़े केस (कैपिटल) अक्षरों से किसी नामस्थान उपसर्ग से, एलियास एवं अन्तर्विकि/ अन्तर्भाषा उपसर्ग या इनमें से किसी के साथ तथा साथ में कॉलन के पूर्व या पश्चात अण्डरस्कोर आरंभ हो रहे हों। उदाहरणार्थ कोई ऐसा शीर्षक संभव नहीं है जो "सहायता:", "HELP:", "HeLp:", "Help :" or "Help:_" आदि से आरंभ होता हो।
  • किसी नामस्थान से आरंभ होने वाले शीर्षक जिनमें कॉलन के उपरांत कुछ भी न हो।
  • रिक्त स्थान (अण्डरस्कोर) से आरंभ या अंत होने वाले या दो या अधिक लगातार रिक्त स्थान (अण्डरस्कोर) प्रयोग होने वाले शीर्षक।


ध्यान दें कि आभासी नामस्थान उपसर्ग मीडिया: एवं विशेष: से आरंभ होने वाले पृष्ठ शीर्षक बनाना (मात्र) संपादकों के लिये ये संभव नहीं है।

समस्यात्मक नाम संपादित करें

किसी मानक नामस्थान उपसर्ग से आरंभ होने वाले शीर्षक वाला ज्ञानकोश लेख बनाना भी कभी-कभार वांछित हो सकता है, जैसे विकिपीडिया: एक रोमांचक कार्य या वार्त्ता: रहस्य बुरे होते हैं। ऐसा तकनीकी रूप से संभव है (हालांकि कॉलन उपरांत रिक्तस्थान DISPLAYTITLE द्वारा डाला जा सकता है, जैसा कि नीचे दिया गया है); तथापि लेख गलत नामस्थान में पहुंच जायेगा और खोज एवं अन्य क्रियात्मकतापूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप करेगा। ऐसी स्थिति में नामकरण मार्गदर्शिका इसे नामस्थान के भीतर ही किसी अन्य वैकल्पिक शीर्षक को अनुप्रेषित करने का अनुमोदन करती है।

नामस्थान में एक अग्र बटा चिह्न (फ़ॉर्वर्ड स्लैश) ( / ) नामस्थान में विशेष क्रियात्मकता उपलब्ध कराती है, जिसके अन्तर्गत्त उपपृष्ठ सुविधा सक्षम हो जाती हैं। ये सुविधा विकिपीडिया के मुख्यनामस्थान के अन्तर्गत्त सक्रिय नहीं है, अतः शीर्षक में अग्र बटा चिह्न कोई विशिष्ट प्रभाव नहीं करता है (हालांकि ये इससे जुड़े वार्त्ता पृष्ठों के स्वभाव में बदलाव अवश्य ला सकता है, क्योंकि वार्ता स्थान में उपपृष्ठ सक्षम होते हैं)।

प्रदर्शित शीर्षक बदलाव संपादित करें

किसी पृष्ठ के शिरोपरि स्थान पर प्रदर्शित शीर्षक की प्रदर्शन शैली में कुछ बदलाव संभव हैं। इसे जादूई शब्द DISPLAYTITLE के प्रयोग द्वारा किया जा सकता है। वर्तमान सॉफ़्टवेयर विन्यास (कॉन्फ़िगरेशन) के अन्तर्गत्त, केवल सीमित बदलाव ही संभव हैं। साथ ही ये भी महत्त्वपूर्ण है कि प्रदर्शित शीर्षक तब भी केवल पृष्ठ के मूल शीर्षक को ही इंगित करे (यानि यदि प्रदर्शित शीर्षक को नकल कर किसी विकिकड़ी में दिया जाये, तो वह कड़ी मूल पृष्ठ पर ही जुड़े)। इसका अर्थ है कि DISPLAYTITLE का प्रयोग केवल उन शिर्षकों के लिये किया जा सकता है जहाँ, प्रथम अक्षर को (अंग्रेज़ी के) निचले केस के अक्षर से बदला जाये, आरंभ में कॉलन का प्रयोग करना हो, रिक्त स्थान (स्पेस) को अण्डरस्कोर) से बदलना हो, नामस्थान उपसर्ग के बाद एक रिक्तस्थान छोड़ना हो या फ़ॉर्मैटिंग (तिरछे या मोटे अक्षर का प्रयोग) करनी हो।

DISPLAYTITLE केल इये सिन्टैक्स इस प्रकार से है {{DISPLAYTITLE:वांछित शीर्षक}}। हालांकि इसे प्रायः एक साँचे के द्वारा लागु किया जाता है। इसके लिये अभी उपलब्ध साँचे हैं: {{निचले केस का शीर्षक }}, जिसे eBay एवं iPod जैसे शीर्षकों के लिये प्रयोग किया जाता है, एवं {{तिरछा शीर्षक}}, जिसे किसी प्रजाति या उपजाति आदि के नाम हेतु प्रयोग किया जाता है। ये दोनों ही साँचे क्सी भी स्थान पर कार्य सिद्ध करते हैं, चाहे इन्हें विकिपाठ के अंदर भि प्रयोग किया गया हो, हालांकि इन्हें लेख पाठ में सबसे पहले ही प्रयोग करना श्रेयस्कर होगा। अंग्रेज़ी विकि समुदाय की सम्मति के अनुसार डिस्प्ले टाइटल का प्रयोग तिरछे पाठ हेतु करना केवल जीवों पर लिखे लेखों हेतु वैज्ञानिक नाम दर्शाने के लिये प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा इसे अन्य मीडिया सामग्री या किसी अन्य स्थान पर प्रयोग नहीं किया जाना चाहिये। [4]

वर्णक्रमानुसार संपादित करें

जहाँ लेख शीर्षक प्रणाली द्वारा वर्णक्रमानुसार रख दिये जाते हैं (जैसे कि विशेष:AllPages एवं श्रेणी पृष्ठों पर), ASCII-आधारित क्रम का प्रयोग किया जाता है बजाय पूर्णतया वर्णक्रमा अनुसार करने के। इसके ब्यौरे हेतु देखें Help:Alphabetical order

रिक्तस्थान, अण्डरस्कोर एवं कैरैक्टर कोडिंग संपादित करें

पृष्ठनामों में एक रिक्तस्थान (ब्लैंक स्पेस) एक अण्डरस्कोर के बराबर होता है। बड़े फ़ फ़ॉण्ट शीर्षक में पृष्ठ के सर्वोपरि दिखाई देता है, जबकि उसी पृष्ठ के यूआरएल में उस स्थान पर अण्डरस्कोर दिखाई देता है। विकिकड़ियों में रिक्तस्थान या अण्डरस्कोर, किसी को भी प्रयोग किया जा सकता है। (अधिकांशतः लेख स्थान में रिक्तस्थान का प्रयोग ही वरीय रहता है)

कैरेक्टर कूट, जैसे %41 (यह "A" का कूट है) एवं %C3%80 (यह "À" का कूट है), को पृष्ठनामों में उनके समकक्ष अक्षरों जैसे देखा जाता है। ऐसे कूट यूआरएल में सामान्यतया अधिकांश गैर-अल्फ़ान्यूमेरिक या गैर-ASCII कैरेक्टर्स के लिये प्रयोग किये जाते हैं। (हालांकि कई बार कैरेक्टर्स स्वयं भी यही कार्य कर देते हैं, किन्तु यह ब्राउज़र पर निर्भर करता है)

कूट कड़ी लेबल में अपने समकक्ष कैरेक्टर्स में बदल जाते हैं: [[%41]] एवं %C3%80 बदल कर A एवं À बन जाते हैं। बाद वाले पृष्ठ का यूआरएल होगा http://en.wikipedia.org/wiki/%C3%80। इस बारे में विवाद/चर्चा की जा सकती है कि पृष्ठ का "असल" नाम %C3%80 होगा या À, किन्तु किसी भी स्थिति में इन नामों के पृथक पृष्ठ नहीं बनाये जा सकते हैं।

कुछ स्थितियों में (जैसे कि साँचों के लिये), यह आवश्यक होगा कि किसी वैरियेबल द्वारा दिखाये गए पृष्ठनाम को यूआरएल में प्रयोगनीय रूप में परिवर्तित किया जाये: रिक्तस्थान की जगह अण्डरस्कोर एवं विशेष कैरेक्टर हेतु % कूट। ऐसा नीचे दिये जादूई शब्दों के प्रयोग द्वारा किया जा सकता है(पूर्ण ब्यौरे हेतु, देखें जादूई शब्द)

  • कुछ वैरियेबल जिनमें अतिरिक्त "E" से अंत होता हो (PAGENAMEE, NAMESPACEE, इत्यादि) यूआरएल-एन्कोडेड रूप देते हैं। उदाहरणार्थ देखें, इस पृष्ठ के लिये, {{FULLPAGENAMEE}} देगा %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE:%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE
  • किसी विशेष पृष्ठ के लिये रिलेटिव एवं पूर्ण यूआरएल बनाने हेतु localurl एवं fullurl फ़ंक्शंस का प्रयोग भी किया जा सकता है। Fullurl का प्रयोग अन्तर्विकि संदर्भों के लिये भी किया जा सकता है, किन्तु ये किसी भिन्न $wgScript वाली परियोजना के पृष्ठ के लिये काम नहीं भी कर सकते हैं)।

यदि पृष्ठनाम वैरियेबल्स को localurl/fullurl फ़ंक्शंस के भीतर प्रयोग किया गया हो, तब प्रथम पैरामीटर में (जहां वे किसी भी प्रकार से एन्कोड किये जायेंगे) मानक वैरियेबल्स का प्रयोग किया जाना चाहिये ({{PAGENAME}} इत्यादि), किन्तु दूसरे पैरामीटर में "EE" वैरियेबल्स ({{PAGENAMEE}} इत्यादि) में यदि उपस्थित हो तो प्रयोग नहीं हो सकता है। उदाहरणार्थ:

  • {{fullurl:Special:Allpages|namespace=12&from={{PAGENAMEE}}}} यहां देगा:

//hi.wikipedia.org/w/index.php?title=%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7:Allpages&namespace=12&from=%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE

  • {{fullurl:Special:Allpages/{{PAGENAME}}|namespace=12}} यहां देगा:

//hi.wikipedia.org/w/index.php?title=%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7:Allpages/%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE&namespace=12

गलत:

  • {{fullurl:Special:Allpages|namespace=12&from={{PAGENAME}}}} यहां देगा:

//hi.wikipedia.org/w/index.php?title=%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7:Allpages&namespace=12&from=पृष्ठनाम (गलत कड़ी)

  • {{fullurl:Special:Allpages/{{PAGENAMEE}}|namespace=12}} यहां देगा:

//hi.wikipedia.org/w/index.php?title=%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7:Allpages/%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE&namespace=12

  1. यह सभी परियोजनाओं में लागु नहीं है, उदाहरणतः विक्षनरी में लघु अक्षर अनुमत हैं। यह सेटिंग $wgCapitalLinks के प्रयोग द्वारा कन्फ़िगर की जाती हैं। ध्यान दें कि अंग्रेज़ी के लेखनाम निचले वर्ण में मात्र दिखाये जा सकते हैं, और इसके लिये DISPLAYTITLE अथवा {{lowercase title}} साँचे का प्रयोग किया जाता है।
  2. ध्यान दें कि जमा चिह्न + का पृष्ठ शीर्षक में प्रयोग अनुमत है, हालांकि मीडियाविकि के डीफ़ॉल्ट सेट-अप में अनुमत नहीं है। इसको $wgLegalTitleChars के मान को स्थानीय सेटिंग्स में LocalSettings.php फ़ाइल में बदलाव कर प्रयोग किया जा सकता है।
  3. यह स्वयं-संदर्भ प्रतिबंध सभी परियोजनाओं पर लागु नहीं होता है, जैसे कि विकिक्वोट "Q:" से आरंभ होने वाले शीर्षकों का प्रयोग अनुमत करता है।
  4. तिरछे पाठ के प्रयोग को जीवों पर लिखे लेखों के अलावा अन्य लेख शीर्षक प्रयोग मान्यता पर चर्चा हेतु देखें w:Template talk:Italic title#RFC: क्या इसे प्रयोग किया जाना चाहिये? (अंग्रेज़ी विकि)

इन्हें भी देखें संपादित करें