विकिपीडिया:कठपुतली

(विकिपीडिया:Sockpuppet से अनुप्रेषित)

कठपुतली या अय्यार वह सदस्य खाता है जिसे कोई सदस्य अपने नितान्त निजी स्वार्थ के लिए और विकिपीडिया के नियमों का उल्लंघन करने के लिए बनाता है। साधारणतया कोई भी सदस्य एक से ज्यादा खाता बना सकता है परन्तु उसे इन खातों की जानकारी अपने मुख्य खाते व सभी द्वितीयक खातों पर देनी चाहिए। विभिन्न खातों का दुरपयोग विकिपीडिया समुदाय के विश्वास का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। ऐसा होने पर सभी प्रभावित खाते और इन खातों के पीछे के सदस्य को विकिपीडिया से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

वैकल्पिक खातों का अनुचित प्रयोग संपादित करें

विकिपीडिया पर द्वितीयक खातों का प्रयोग अगर निम्नलिखित के लिए हो तो इन खातों और इनके चालक को प्रतिबन्धित किया जा सकता है:

  • निर्वाचन में अपने समर्थन में सदस्य संख्या बढाने के लिए। इसमें हटाने हेतु चर्चा, निर्वाचित विषय वस्तु नामांकन, आदि शामिल हैं।
  • किसी प्रतिबन्धित सदस्य का दूसरा खाता।
  • दूसरे सदस्यों पर व्यक्तिगत हमला या अवैध/अनुचित टिप्पणियाँ करने के लिए बनाया गया खाता।
  • किसी प्रस्ताव या चर्चा के दौरान अपने गुप्त खाते से भाग लेना।

कठपुतली खातों से निपटना संपादित करें

अगर किसी सदस्य को किसी/किन्ही खाते/खातों पर कठपुतली होनी का शक है तो इन खातों से निपटने के उसके पास दो रास्ते हैं:

  1. इसकी सूचना प्रबंधक सूचनापट पर या किसी भी प्रबंधक के वार्ता पृष्ठ पर दे।
  2. मेटा विकि पर चॅकयूज़र से संदिग्ध खातों की जाँच के लिए निवेदन करे।

चेक युजर परिणाम सफल घोषित करना संपादित करें

चेक युजर परिणाम के बाद यदि आरोपित खातों की तकनीकी जानकारी जैसे आई पी पते, ब्राउजर इत्यादि समान पाये जाते है तो उसे और पुष्ट करने के लिये प्रबन्धक निम्न संदर्भ और जाँच सकते है-

  1. जैसे खातों की एकदम से सक्रियता
  2. समान समय पर संपादन एवं सक्रियता
  3. समान लेखन त्रुटियाँ
  4. समान लेखन रुचि
  5. अन्य वैध कारण।
  6. इसके अलावा metasockpuppetry (सामूहिक खाते) अर्थात एक दम से विकि पर नये खाते बनाकर गुटबाजी करना या अपना पक्ष मजबूत करवाना इत्यादि भी इसी श्रेणी में आयेगा और उन खातों को भी कठपुतली नीति के तहत अवरोधित किया जा सकता है।

प्रबंधक भी केवल चॅकयूज़र की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कारवाई कर सकते हैं। इस बीच अगर कठपुतली खातों से बर्बता ज़ारी रहें तो उन्हें चेतावनी दें। अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो तो निम्न मामलों में बिना चॅकयूज़र की रिपोर्ट के भी कारवाई की जा सकती हैं:

  • केवल बर्बता के लिए ही प्रयोग में लाएँ गए खाते।
  • किसी खाते के योगदान में से मुख्य भाग बर्बता के लिए इस्तेमाल किया गया हो तथा अन्य सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया हो।

यहाँ बर्बता से अभिप्राय लेखों में की गई बर्बता या अन्य सदस्यों पर किए गए व्यक्ति हमलों से है। चॅकयूज़र की रिपोर्ट अगर खातों के कठपुतली होने की पुष्टि करती है तो सभी प्रभावित खातों को मुख्य खाते सहित तुरंत प्रतिबंधित कर दिया जाए।

इन्हें भी देखें संपादित करें