विकिपीडिया वार्ता:अंकों की लिपि

Latest comment: 6 वर्ष पहले by Capankajsmilyo in topic अंकों की लिपि

इस विषय में चौपाल पर हुई चर्चा के अंश सन्दर्भ हेतु:

अंकों की लिपि संपादित करें

इस बारे में पहले कई बार चर्चा हो चुकी हैं, और या तो निर्णय हुए हैं कि देवनागरी अंक ही रखे जायें (पुरालेख देखे जा सकते हैं) या अधिकतम, साँचों के गणितीय आकलन में प्रयोग हेतु रोमल लिपि की बाध्यता के चलते केवल वहां मात्र रोमन अंकों के प्रयोग जारी रखने की बात तय हुई थी। इसके अलावा यदि किसी को देवनागरी अंकों के प्रयोग में समस्या हो तो वह:

  • पठन में जालस्थल के सबसे ऊपर अंक परिवर्तक सन्दूक का प्रयोग कर सकते हैं एवं
  • सम्पादन में रोमन लिपि का प्रयोग कर सकते हैं (जिसे बाद में कोई संभव हो तो देवनागरी लिपि में बदल दे)
किन्तु देवनागरी लिपि में बने लेखों आदि को रोमन में बदलने का तो सदा ही विरोध हुआ है। इस बारे में हाल के परिवर्तन में देखा कि श्रेणी:२०१७ को श्रेणी:2017 पर पुनर्प्रेषित किया गया है। इसका कारण समझ नहीं आया। कर्त्ता कृपया बतायें जिससे भविष्य के लिये भूल सुधार की नीति निर्धारित की जा सके। अन्यथा उसे वापिस कर देने की कृपा करें। साभार: आशीष भटनागरवार्ता 05:28, 25 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें
ये कारण मुझे भी समझ नहीं आया कि श्रेणी २०१७ को हटाकर 2017 पे क्यों अनुप्रेषित कर दी गई। मैं भी कारण जानना चाहूँगा।--आर्यावर्त (वार्ता) 06:07, 25 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें

क्या यह प्रश्न, उक्त संपादन कर्ता के वार्ता पृष्ठ पर नहीं पूछा जाना चाहिए था? इसे चौपाल पर पूछने का क्या अभिप्राय है? वर्षों के लिए बाकी या ज़्यादातर श्रेणियाँ किस लिपि में बनी हैं, श्रेणी:2017 पहले से अनामदास जी द्वारा निर्मित थी जिस पर दुहराव वाली श्रेणी श्रेणी:२०१७ को अनुप्रेषित किया गया है, बिलकुल वैसे ही जैसे श्रेणी:१९८१ को श्रेणी:1981 पर अनुप्रेषित किया गया है। अंको पर हुई चर्चाओं का स्मरण किया जा जा रहा है और यह नहीं देखा जा रहा कि श्रेणियाँ बनी किस रूप में हैं और उनसे एकरूपता करना इतना नागवार गुजर रहा कि सीधे चौपाल पर सदस्य से प्रश्न किया जा रहा। क्या प्रबंधक और भावी प्रबंधक यह विस्मरण कर बैठे हैं कि चर्चा का सामान्य तरीका क्या है? अथवा अंकों पर पुनः नया विवाद करने का प्रयास है यह? --SM7--बातचीत-- 07:41, 25 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें

यदि यह किसी को इतना ही बुरा लगा तो पहले तो बिना किसी शर्त क्षमा चाहूंगा।
तदोपरांत कृपया यह ध्यान दें कि सदस्य का नाम मैंने सीधे सम्बोधन में नहीं लिखा है, अर्थात यह किसी सदस्य विशेष से नहीं इस कार्य के कर्ता से है।(कृपया ध्यान दें, अन्यथा सीधे नाम भी लिखा जा सकता था और उस स्थिति में यह सन्देश सीधे सदस्य के वार्ता पृष्थ पर पूछा जाता।
अंकों के प्रयोग के बारे में निर्णय बहुत पहले ही हो चुके हैं, इसे कोई पुनः विवाद खड़ा करना माने तो यह उस व्यक्तिविशेष की भूल या स्वयं विवाद खड़ा करना ही कहूंगा।
श्रेणी:2017 बनाये जाने से पूर्व ही श्रेणी:२०१७ अस्तित्व में थी। अनामदास जी ने क्यों बनायी, भूल से बनायी, अनजाने में बनायी, ये तो वे ही जाने, किन्तु यदि एक श्रेणी को दूसरे पर पुनर्प्रेषित ही करना था तो सीधा नियम होना चाहिये: देवनागरी लिपि को प्राथमिकता। ऐसा मेरा मानना है, हाँ यदि किसी को देवनागरी लिपि से आपत्ति है तो अलग बात है। यह हिन्दी विकिपीडिया है और हिन्दी की लिपि देवनागरी है - इसमें किसी को कोई संशय नहीं होना चाहिये। साँचों आदि में गणना या आकलन हेतु हम फिल्हाल अंग्रेज़ी लिपि के अंक लिखने के बाध्य हैं, अतः उन कार्यों हेतु प्रयोगनीय हैं, किसी नये सदस्य द्वारा अंकों हेतु रोमन लिपि का प्रयोग चलेगा, अधिकतम किसी के द्वारा नया लेख या अपनापाठ डालने हेतु रोमन अंकों का प्रयोग भी मान सकते हैं, किन्तु देवनागरी लिपि में बने बनाये पृष्थ या लेख को रोमन लिपि को स्थानांतरित करना तो (वह भी हिन्दी भाषी सदस्य के द्वारा) समझ में नहीं आता। और इसका समर्थन तो बिल्कुल भी नहीं। फिर भी यदि इस बारे में सर्व सम्मति है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं।
पूर्व में ज्यादातर श्रेणियाँ किस लिपि में बनी हैं, इससे क्या फ़र्क पड़ता है। पूर्व में बहुत कुछ कमियाँ व खराबियाँ रही हैं, व होंगी; जिन्हें समय के साथ साथ हम सुधारते जा रहे हैं। तब उलटे मुढ़ना तो समझ नहीं आता।
यदि वर्षों को रोमन लिपि में ही रखना है तो एक बार में नीति-नियम बनाकर उसे सदा के लिये निश्चित कर लें। रोमन या देवनागरी -- जिससे सभी के लिये यह मान्य हो और उसी नीति का पालन आगे तक किया जाए। कम से कम श्रेणी के लिये तो कोई गणितीय आकलन वाली समस्या भी नहीं दिखाई देती है।
इस बारे में मेरी निजी राय अर्थ नहीं रखती, समुदाय को क्या मान्य है - यही निर्णय लिया जाये और फ़्रेम कर नियम बना लिया जाये। चाहे मतदान करा लिया जाए और सर्व सम्मति प्राप्त की जाये। वैसे इस बारे में पहले भी लम्बी चर्चाएं हो चुकी हैं। आशीष भटनागरवार्ता 13:36, 25 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें
यहाँ बहुत से लोगों का ये स्वभाव बन चुका है कि, जो उनके लिये अनुचित है, वो किसी के लिये भी उचित नहीं होना चाहिये। यदि ऐसा कोई करता है, तो किसी भी प्रकार उसके शब्दों में या किसी अन्य प्रकार से उसे प्रताडित या उत्पीडित करना आरम्भ हो जाता है। जब तर्क नहीं दे पाते, तो मुझे उचित लगा कह कर या मुझे ज्ञात नहीं था कह कर, (जब तक व्यक्ति कोई क्षति न कर दे), तब तक उस चर्चा को निलम्बित कर दिया जाता है और फिर क्षति को आधार बना कर "उलटा चोर कोतवाल को डाँटे" वाली स्थिति का निर्माण कर विजय प्राप्त कर ली जाती है। परन्तु मेरा निवेदन है कि, इस सन्दर्भ में यथाशीघ्र मतदान हो और इस समस्या का स्पष्ट निराकरण आये। जो लोग प्रबन्धक हो कर या सब के चहिते बनकर मनमानी करते हैं, उनको सन्देश देना चाहिये कि समुदाय से विकिपीडिया चलता है, उनके व्यक्तिगत विरोध से नहीं। प्रबन्धक को भी सन्दर्भ और तथ्यों सहित कारण बताकर अपनी प्रवृत्तियाँ करनी चाहिए। मैं अमुक का विरोधी हूँ, तो मैंने कर दिया ऐसे प्रबन्धकों को यथाशीघ्र पदभ्रष्ट करने से ही विकि-समुदाय का विकास होगा। अन्यथा इनके अनुकूल जो नहीं, वो कभी यहाँ कार्य नहीं कर पायेगा। अस्तु। ॐNehalDaveND 16:41, 26 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें
हिन्दी विकि पर देवनागरी अंकों के यथासम्भव अधिकाधिक उपयोग का पुनः समर्थन करता हूँ। अब ढिलमुल और अस्पष्ट नीति छोड़ी जाय।-- अनुनाद सिंह (वार्ता) 13:55, 27 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें
सम्भवतः ये चौपाल पे इसलिए आया है कि ये कार्य न केवल एक व्यक्ति विशेष से जुड़ा है लेकिन पूरे समुदाय से जुड़ा हुआ है। न केवल श्रेणी पुनरप्रेषित करने वालें को, अरबी अंको में ये और दूसरी अनेक श्रेणी बनाने वालें और भविष्य में बनाना चाहने वालें लोगों को भी संदेश मिलता है। आशीष जी का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशान बनाना कभी भी नहीं हो सकता। ये उनके स्वभाव में ही नहीं है। वे न केवल विकि के आरंभ काल के प्रबंधक है, प्रशासक भी रहे हैं। अंको के लिए विकि के आरंभ से जो चर्चा होती रही है उनके साक्षी है और चर्चाओं का परिणाम उन्होंने लिखा ही है।

मेरा ये मानना है कि हिन्दी में देवनागरी में अंक लिखने, अरबी को देवनागरी में परिवर्तित करने, देवनागरी में श्रेणी बनाने के लिए चर्चा करने की आवश्यकता कब से हो गई कि हम यहाँ अंको की समस्या के ऊपर बात कर रहे हैं? देवनागरी में हिन्दी लिखी जाती है और डिफॉल्ट रूप से ही अंक भी लिपि के साथ स्थापित ही है। देवनागरी में अंक लिखने, बदलने के लिए कोई भी किसी को रोक नहीं सकता। समस्या गणना के साँचों में देवनागरी अंको के काम न करने की थी और इसी कारण साँचों में अरबी अंक आवश्यक हो तो उपयोग करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। वैसे उनका समाधान भी मिल गया है और फैब पर इसलिए नहीं हो रहा है कि समुदाय एकमत नहीं है। दूसरी समस्या ये थी कि कुछ लोग देवनागरी अंक पढ़ नहीं पाते, पाठशाला में अरबी अंकों की आदत है। ऐसे लोगों के लिए पढ़ने हेतु अंक परिवर्तक है। लिखने के लिए भले ही अरबी में लिख ले; बाद में कोई उसे देवनागरी में बदल लेगा या तो ऐसे ही रहे। आधिकारिक तौर पर अरबी अंक लागू कराने का प्रयास हुआ था जो हंमेशा विफल रहा है।

यहाँ श्रेणी २०१७ को 2017 पर निर्देशित की गई है और पुनर्निर्देशन का मतलब ये होता है कि किसी भी लेख में २०१७ लगी हो तो उसे हटाकर 2017 लगा दें। ऐसा करने के लिए कोई मान्य कारण अभी तक की चर्चा में सामने नहीं आया है।--आर्यावर्त (वार्ता) 16:29, 27 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें

मुझे अन्तिम उपाय मतदान लग रहा है, अतः कृपया नीति निर्माण करवा कर मतदान ही आरम्भ करना चाहिये। मेरा विश्वास है कि, सदस्य:सजी और नवीन प्रबन्धक सदस्य:आर्यावर्तजी मिल कर यदि नीति बनाने का प्रयास करें और फलीभूत साक्षात् मतदान आरम्भ हो तो बिना कलह समाधान सम्भव है। नीति के लिये अन्य सदस्य भी योगदान कर सकते हैं, परन्तु ये दोनों सदस्य विशेष रूप से सम्मिलित हो ये मेरा मत है। ॐNehalDaveND 16:54, 27 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें
इसे राजनीति नहीं कहना कोई। ॐNehalDaveND 06:38, 28 फ़रवरी 2018 (UTC)उत्तर दें
चर्चा को सार्थक बनाने के लिए कृपया विकिपीडिया:अंकों की लिपि Capankajsmilyo (वार्ता) 03:07, 4 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
परियोजना पृष्ठ "अंकों की लिपि" पर वापस जाएँ