विकिपीडिया वार्ता:वरिष्ठ संपादक अधिकार हेतु निवेदन

यह पृष्ठ विकिपीडिया:वरिष्ठ संपादक अधिकार हेतु निवेदन पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

नियमावली में बदलाव और सुझाव संपादित करें

नमस्ते विकि दोस्तों, मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूँ कि ये नियमावली बनने के समय मैं विकिपीडिया पर सक्रिय नहीं था अतः ढ़ंग से समीक्षा नहीं कर पाया। अब मैं कुछ बिन्दु लिख रहा हूँ। वर्तमान नीतियों को पूर्णतः हटाकर नवीन नीतियों का सुझाव दे रहा हूँ। कृपया अपनी प्रतिक्रिया दें:

  1. सदस्य ने कम से कम ५ सफल सुझाव "मुखपृष्ठ समाचार" के लिए दिये हैं। यहाँ सफल एवं असफल नामांकनों का अनुपात १ से कम नहीं होना चाहिए।
  2. सदस्य ने कम से कम ५ सफल सुझाव "क्या आप जानते हैं?" के लिए दिये हैं। यहाँ सफल एवं असफल नामांकनों का अनुपात १ से कम नहीं होना चाहिए।
  3. सदस्य ने कम से कम ५ सफल सुझाव "मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र" के लिए दिये हैं। यहाँ सफल एवं असफल नामांकनों का अनुपात १ से कम नहीं होना चाहिए।
  4. सदस्य ने कम से कम एक लेख में पर्याप्त बदलाव किये हैं तथा लेख को निर्वाचित लेख बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  5. प्रबन्धकों की अनुपस्थिति के कारण असफल नामांकनों को असफल नामांकन नहीं माना जायेगा।

कृपया तार्किक टिप्पणियों के साथ समर्थन एवं विरोध करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:41, 25 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें

टिप्पणी भाग १ संपादित करें

ये नियम आवकार्य है लेकिन:-
  • समाचार की तुलना में 'क्या आप जानते है' विभाग के लिए सुज़ाव आसानी से नहीं मिलते अपितु इनकी संख्या ५ से कम करने की जरुरत है।
  • पुरने नियम बहुमत से एवं लंबी चर्चा के बाद लिए गये थे अत: उन्हे हटाना नहीं चाहिए।
  • याद रखें की ये अधिकार के साथ केवल मुखपृष्ठ ही नहीं दूसरे सुरक्षित साँचे और मीडियाविकि पृष्ठो को छोड्कर सभी प्रबंधक स्तर पर सुरक्षित किए गये पृष्ठो को संपादित करने का अधिकार भी मिल जाता है अपितु सदस्य केवल ५-५ सफळ सुज़ाव करदें इतना पर्याप्त नहीं है। सदस्य को सांचे की जानकारी एवं संपादन का पर्याप्त अनुभव भी होना चाहिए।
  • किस हालत में सदस्य का ये अधिकार वापस लिया जाता है ये विषय पर भी चर्चा होनी चाहिए।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 07:40, 26 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें
@YmKavishwar: आपके सुझावों के लिए धन्यवाद। सदस्यों की चर्चा के अनुरूप इनपर उचित फैसला लिया जायेगा। संख्या कम की जा सकती है। जो सदस्य एक निर्वाचित लेख बनाता है उसके सम्पादनों की संख्या स्वतः ही २००-३०० से उपर चली जाती है। क्योंकि निर्वाचित लेख बनाना कोई छोटा खेल नहीं है। इसके अतिरिक्त निर्वाचित लेख के लिये नामांकन और उसमें प्रयुक्त ज्ञानसन्दूक एवं अन्य उपयोगों में साँचों के सम्पादन का थोड़ा बहुत ज्ञान हो ही जाता है। "मीडियाविकि" पृष्ठों का उपयोग धीरे-धीरे केन्द्रिकृत होता जा रहा है अतः उसमें हमें अधिक परेशानी लेने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अभी तक इनका बहुत महत्त्व है। सदस्य को अधिकारमुक्त करने की प्रक्रिया, नियमावली के सम्पूर्ण रूप से बन जाने के बाद बना दी जायेगी क्योंकि सामान्यतः किसी को पदमुक्त करने की बात तब आती है जब उचित अधिकार वाला सदस्य गलती करता है। अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया:अपनी नाक में मटर मत डाल लेना पढें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:56, 26 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: नोट :- आपके सुझावों में यहाँ केवल और केवल निजी राय अनुसार सुधार किये गए हैं। ये सुधार किसी के निजी ज्ञान/विवेक/बुद्धि का पूर्णतः विरोध नहीं करते। यह केवल प्रारंभिक सुधार हैं , संभवतः यह सटीक या उपयुक्त न हों; अतः इन सुधारों को पूर्णतः ख़ारिज भी किया जा सकता है:

  1. सदस्य ने कम से कम ५ सफल सुझाव(इन्हें 5 से बढ़ा कर 10 किया जाना चाहिए और सफल में वे समाचार सुझाव भी मने जाएँ जिन्हें सही होते हुए [अर्थात : सदस्य द्वारा समाचार नामांकन की समयसीमा में नामांकन करने के बाद] भी बसी हो जाने के कारण, या प्रबंधकों या अन्य कार्य प्रभारियों द्वारा अनुपस्थित होने या इन्ही की अपनी किसी निजी वजह से अपडेट न किया गया हो। साथ ही उन सुझावों को भी सम्मलित किया जाये जो प्रारम्भ में [क्योंकि सदस्य को समाचार के विषयों का उतना ज्ञान नहीं था] किसी सदस्य द्वारा प्रस्तावित किये गए 5 सुझावों में हों "पर क्या आप जानते हैं?" या किसी और जगह प्रबंधकों या कार्यप्रभारियों द्वारा स्थानांतरित करे गए हों तथा वे लेख भी सम्मलित होंगे जो इनमें से किसी के लिये नहीं चुने गए पर सदस्य में उन लेख/लेखों को कम से कम 30% से 50% तक सुधार हो / उपयुक्त सामग्री जोड़ी हो। ) "मुखपृष्ठ समाचार" के लिए दिये हैं। यहाँ सफल एवं असफल नामांकनों का अनुपात १ से कम नहीं होना चाहिए।(ऊपर की कंडीशन्स बदल देने पर मुझे नहीं लगता इसकी आवश्यकता पड़ेगी।)
  2. सदस्य ने कम से कम ५ (अगर शीघ्र किये गए[2 हफ़्तों के अंदर] हो तो 3 अन्यथा 5)सफल सुझाव "क्या आप जानते हैं?" के लिए दिये हैं। (यहाँ पर समाचार उम्मीदवार से जो आये हैं, वे भी गिने जाएँ।) व सफल एवं असफल नामांकनों का अनुपात १ से कम नहीं होना चाहिए।(ऊपर वाला ही कारण)
  3. सदस्य ने कम से कम ५ सफल सुझाव "मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र" के लिए दिये हैं।(इसका और विस्तार करें व इस विषय पर अन्य टर्म्स और कंडीशन्स जोड़ कर स्पष्ट करें। जैस: उसका निर्वाचित चित्र उसके द्वारा अपलोड किया गया हो या कॉमन्स से लिया गया हो, इसके अतिरिक्त इसे वैकल्पिक भी रखा जा सकता है। जैसे :क्या आप जानते हैं? या निर्वाचित चित्र में से कोई एक ) यहाँ सफल एवं असफल नामांकनों का अनुपात १ से कम नहीं होना चाहिए।
  4. सदस्य ने कम से कम एक लेख में पर्याप्त(यहाँ पर्याप्त को परिभाषित करें) बदलाव किये हैं तथा लेख को निर्वाचित लेख बनाने में(यह आवश्यक नहीं की वह निर्वाचित हुआ हो पर सदस्य में [आपके अनुसार "पर्याप्त" [जो अभी अपरिभाषित है] योगदान किये हों) महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  5.   समर्थन प्रबन्धकों की अनुपस्थिति के कारण असफल नामांकनों को असफल नामांकन नहीं माना जायेगा।

--- चक्रपाणी  वार्ता  13:23, 27 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें

@चक्रपाणी: आपके सुझाव सकारात्मक हैं और मुझे खुशी हुई है। आप अपने सुझावों के अनुसार नये नियम लिख सकते हो और उनपर चर्चा हो सकती है। कुछ टिप्पणियाँ और उत्तर निम्नलिखित हैं:
  • मैं ये तो नहीं कह सकता कि प्रबन्धक हर नामांकन की समीक्षा कर ही देते हैं लेकिन कई बार ये देखा है कि प्रबन्धक की समीक्षा में समाचार की समीक्षा कर दी जाती है लेकिन नामांकनकर्त्ता ही उस समीक्षा को नहीं देखता और बाद में समाचार बासी हो जाता है। आप वर्तमान नामांकनों को देख सकते हो। इसी तरह क्या आप जानते हैं में भी आजतक मैंने सबकी समीक्षा की है लेकिन मैं जो नामांकन करता हूँ उनकी समीक्षा शायद ही कोई करता है।
  • निर्वाचित चित्र अपलोड करना आवश्यक नहीं है। नामांकन ही काफी है, हाँ किसी भी चित्र को नामांकित करने का अर्थ उसकी आवश्यकताओं को पूर्ण करने का कार्य भी सम्बंधित नामांकनकर्त्ता द्वारा ही किया जायेगा।
  • हाँ, आपका 'पर्याप्त' के बारे में आपका कहना ठीक है। लेकिन निर्वाचित लेख बनाना किसी भी अकेले सदस्य के लिए आसान नहीं होता। अतः ४०% कार्य को भी मैं पर्याप्त कहूँगा। इस ४०% कार्य के लिए आवश्यक नहीं की सदस्य ने लेख की शुरुआत की हो। यह भी आवश्यक नहीं की लेख की अधिकतर सामग्री सम्बंधित सदस्य ने डाली हो। यदि किसी सदस्य ने उस सामग्री को व्यवस्थित किया है अथवा सभी सन्दर्भों को सुधारा है तो भी वो पर्याप्त सम्पादन किया हुआ सदस्य माना जायेगा। इसके अतिरिक्त यदि लेख निर्वाचित नहीं हुआ है तो इन सम्पादनों को नहीं गिना जायेगा। हाँ, यदि लेख के नामांकन के १५ दिन तक किसी ने कोई समीक्षा नहीं की हो तो इस शर्त में छूट का प्रावधान रखा जा सकता है। एक लेख को निर्वाचित होने में एक माह का समय लगना एक साधारण बात है। सामान्यतः एक माह से अधिक समय लगता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 22:37, 27 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें
सुझाव स्वीकृत या अस्वीकृत होना ज्ञानार्जन प्रक्रिया का एक अंग है। मेरे विचार से सफल सुझावों का अनुभव पर्याप्त है, असफल सुझावों के अनुपात समानुपात की शर्त ना भी रखी जाए तो काम चल सकता है। प्रक्रियाओं को जहाँ तक संभव हो जटिलताओं से मुक्त रखना चाहिए, एसा मेरा विचार है। धन्यवाद। --मनोज खुराना 12:23, 28 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें
@Manojkhurana: अनुपात का प्रस्ताव रखना केवल इसलिए उचित है कि सदस्य अपनी योग्यता सिद्ध करने के लिए बेहुदा सुझाव न दें। अन्यथा, हमारे यहाँ अधिकतर सुझाव सफल ही होते हैं। बहुत ही कम सुझाव हैं जिन्हें अस्वीकृत किया जाता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:07, 6 मई 2016 (UTC)उत्तर दें
परियोजना पृष्ठ "वरिष्ठ संपादक अधिकार हेतु निवेदन" पर वापस जाएँ