विनोद दुआ (११ मार्च १९५४ - ४ दिसम्बर २०२१) भारत के हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे। वे दूरदर्शन और न्‍यू देहली टेलीविजन लिमिटेड के समाचार चैनल (एन.डी.टी.वी इंडिया) के प्रमुख प्रस्तुतकर्ता एवं समाचार वाचक रहे। हजारों घंटों प्रसारण के अनुभवी, विनोद दुआ एक एंकर, राजनीतिक टिप्पणीकार, चुनाव विश्लेषक, निर्माता और निर्देशक थे। उन्हें 2008 में भारत सरकार द्वारा पत्रकारिता के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।[2]

विनोद दुआ
जन्म विनोद दुआ
11 मार्च 1954
नई दिल्ली
मृत्यु 4 दिसम्बर 2021(2021-12-04) (उम्र 67)
शिक्षा अंग्रेजी में स्नातकोत्तर (M.A.)
व्यवसाय पत्रकार
जीवनसाथी पद्मावती
बच्चे दो बेटियाँ; बकुल एवं मल्लिका[1]

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

विनोद दुआ का बचपन दिल्ली के शरणार्थी शिविरों में बीता। उनका परिवार 1947 में भारत की आजादी के बाद डेरा इस्माइल खान से स्थानांतरित हो गया। उन्होंने हंसराज कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्‍नातक की उपाधि प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से साहित्य में अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त की । इसके बाद उन्‍होंने इलेक्‍ट्रॉनिक पत्रकारिता में अपना कैरियर शुरू किया। विनोद दुआ द्वारा किये गए प्रमुख कार्यक्रमों में 'युवजन', 'आपके लिए', 'जनवाणी', 'चक्रव्‍यूह', 'परख', 'चुनाव चुनौती', 'जायका इंडिया का', 'जन गण मन की बात' आदि प्रमुख हैं। [3][4]

विवाद संपादित करें

डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर निष्ठा जैन ने मीटू मुहिम के तहत एक फेसबुक पोस्ट में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।[5]

पुरस्कार संपादित करें

  • 1996 में पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित बीडी गोयनका पुरस्कार द्वारा सम्मानित पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार।[6][7]
  • 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।[8]
  • डी लिट. 2016 में आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर से "ऑनोरिस कौसा"।
  • रेडइंक अवार्ड 2017 (पत्रकारिता में जीवनपर्यंत योगदान के लिए)।[9]

मृत्यु संपादित करें

लिवर संबंधी लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 4 दिसम्बर 2021 को उनका निधन हो गया।[10][11]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. एक मुलाक़ात- विनोद दुआ के साथ[मृत कड़ियाँ]
  2. "The Tribune, Chandigarh, India - Main News". The Tribune (Chandigarh). मूल से 28 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 August 2016.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2018.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2018.
  5. "फिल्ममेकर निष्ठा जैन ने विनोद दुआ पर लगाए यौन शोषण के आरोप". Navbharat Times. अभिगमन तिथि 4 दिसम्बर 2021.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2018.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2018.
  8. "NDTV.com: Barkha Dutt, Vinod Dua get the Padma Shri". मूल से 28 जनवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2018.
  9. https://www.thehindu.com/news/national/redink-award-for-vinod-dua/article18724575.ece
  10. "Veteran journalist Vinod Dua dies at 67". Press Trust Of India.
  11. "Veteran Journalist Vinod Dua Passes Away". The Wire (India). अभिगमन तिथि 2021-12-04.