अंकित राजपूत

भारतीय क्रिकेटर

अंकित सिंह राजपूत (जन्म ०४ दिसंबर १९९३ को राजपूत परिवार में हुआ था) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी हैं [1] जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। [2] ये एक दाहिने हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं जिन्होंने २०१२-१३ रणजी ट्रॉफी के दौरान अपनी शुरुआत की थी। इन्होंने उस सत्र में १८ मैचों में ३१ विकेट लिए थे। इसके बाद इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हस्ताक्षर किया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने रिकी पोंटिंग को अपने पहले ही ओवर में आउट कर दिया था। इसके बाद ६ फरवरी २०१६ को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें खरीद लिया था।[3]

अंकित राजपूत
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम अंकित सिंह राजपूत
जन्म 4 दिसम्बर 1993 (1993-12-04) (आयु 30)
कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से
भूमिका गेंदबाज
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2012/13–वर्तमान उत्तर प्रदेश
2013 चेन्नई सुपर किंग्स
2016–2017 कोलकाता नाइट राइडर्स (शर्ट नंबर 03)
2018-वर्तमान किंग्स इलेवन पंजाब (शर्ट नंबर 3)
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता प्रथम श्रेणी लिस्ट ए टी२०
मैच 74 15 32
रन बनाये 78 13 14
औसत बल्लेबाजी 3.12 3.25 7
शतक/अर्धशतक 0/0 0/0 -/-
उच्च स्कोर 31 5 7
गेंद किया 5424 708 644
विकेट 241 18 41
औसत गेंदबाजी 29.64 27.83 19.09
एक पारी में ५ विकेट 5 0 1
मैच में १० विकेट 1 n/a n/a
श्रेष्ठ गेंदबाजी 6/68 3/32 5/20
कैच/स्टम्प 6/– 2/– 2/-
स्रोत : क्रिकइन्फो, 09 April 2017

इसके बाद जनवरी २०१८ में, उन्हें २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने ३ करोड़ में खरीदा।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Ankit Rajpoot – Cricinfo". मूल से 23 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अप्रैल 2018.
  2. "Ranji Trophy, 2012/13 – Uttar Pradesh / Records / Batting and bowling averages". मूल से 12 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अप्रैल 2018.
  3. Kolkata Knight Riders Welcome Ankit Rajpoot
  4. "List of sold and unsold players". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 28 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 January 2018.