अकोला

महाराष्ट्र का एक शहर, भारत

अकोला (Akola) भारत के महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र में एक नगर है। यह अकोला ज़िले का मुख्यालय भी है और मोर्णा नदी के किनारे बसा हुआ है।[1][2]

अकोला
Akola
{{{type}}}
अकोला दुर्ग, मन्दिर व घासभूमि
अकोला is located in महाराष्ट्र
अकोला
अकोला
महाराष्ट्र में स्थिति
निर्देशांक: 20°42′N 77°00′E / 20.7°N 77.0°E / 20.7; 77.0निर्देशांक: 20°42′N 77°00′E / 20.7°N 77.0°E / 20.7; 77.0
देश भारत
प्रान्तमहाराष्ट्र
ज़िलाअकोला ज़िला
शासन
 • प्रणालीमहापौर परिषद
 • सभाअकोला नगर निगम
 • महापौरअर्चना मसने
 • नगर आयुक्तसंजय कापडणीस
क्षेत्र60 किमी2 (20 वर्गमील)
ऊँचाई286 मी (938 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल4,25,817
भाषा
 • प्रचलितमराठी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड444001, 444002, 444003, 444004, 444005, 444006, 444007, 444104, 444109, 444302
दूरभाष कोड0724
वाहन पंजीकरणMH-30
साक्षरता92%
वेबसाइटakola.gov.in

विवरण संपादित करें

अकोला ज़िले के कातेपुर्णा अभयारण्य में दुर्लभ चौसिंगा हिरन पाए जाते हैं। अकोला जिल्ला कपास के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है, इसीलिए इसे "कॉटन सिटी" कहा जाता है।

उद्योग और व्यापार संपादित करें

ताप्ती नदी घाटी क्षेत्र में स्थित व महत्त्वपूर्ण सड़क तथा रेल जंक्शन वाला अकोला एक वाणिज्यिक केन्द्र है। जहाँ मुख्यत: कपास का व्यापार होता है। यहाँ वस्त्र तथा वनस्पति तेल उद्योग भी स्थापित हैं, पूर्व में अनेक स्थानीय मुस्लिम राज्यों ने इसे बारी-बारी से अपने राज्य में शामिल किया।

कृषि और खनिज संपादित करें

कपास, ज्वार और मूंगफली आसपास के क्षेत्रों में उगाई जाने वाली प्रमुख फ़सले हैं। इस क्षेत्र के उद्योग कृषि आधारित हैं। जिनमें कपास ओटना और गांठ बनाना, तेल प्रसंस्करण तथा बीड़ी निर्माण उद्योग महत्वपूर्ण हैं। पारस में एक ताप विद्युत गृह भी है।

शिक्षण संस्थान संपादित करें

अकोला एक महत्वपूर्ण शैक्षिक केंद्र है और यहाँ अमरावती विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालय हैं, जिनमें अकोला कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी अकोला इंजीनियरिंग कॉलेज और राधा देवी गोयनका कॉलेज शामिल हैं। शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व डॉक्टर पंजाब राव देशमुख कृषि विद्यापीठ भी यहीं स्थित है।

जनसंख्या संपादित करें

अकोला ज़िले की कुल जनंसख्या 2018 की जनगणना के अनुसार 16, 29, 305है।

चित्रदीर्घा संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the वेबैक मशीन," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458