अनिल कपूर

भारतीय फिल्म अभिनेता

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं।[1]

अनिल कपूर

सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया में 24 जुलाई 2009 को सेन डिएगो कोमिक कोन में अनिल कपूर
व्यवसाय अभिनेता, निर्माता
पति या पत्नी(रों) सुनीता कपूर
(1984 – वर्तमान)
माता पिता सुरिन्द्र कपूर (पिता)
निर्मल (माँ)
बच्चे सोनम कपूर
रिया कपूर
हर्षवर्धन कपूर

फिल्मी सफर संपादित करें

अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फ़िल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की। 'हम पाँच' (1980) और 'शक्ति' (1982) के रूप में कुछ मामूली भूमिकाओं के बाद उन्हें 1983 में 'वो सात दिन' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका मिली जिसमें उन्होंने एक उत्कृष्ट एवं स्वाभाविक प्रदर्शन किया। कपूर ने बाद में टॉलीवुड में अभिनय करने की कोशिश की और तेलुगू फ़िल्म 'वम्सावृक्षं' और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फ़िल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' (१९८३) की। इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा की 'मशाल' में एक बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अभिनय कौशल दिखाया। 'मेरी जंग' (1985) जैसी फ़िल्म में न्याय के लिए लड़ रहे एक नाराज युवा वकील की भूमिका की जिसने उन्हें एक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। इसके अलावा अनिल कपूर ने 'कर्मा', 'मिस्टर इंडिया', 'तेज़ाब', 'राम लखन' जैसी फ़िल्में कीं जिन्होंने उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

अनिल कपूर जाने माने फ़िल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के बेटे हैं। उनका जन्म तिलक नगर मुंबई में हुआ। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। 1984 में उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं जिनका नाम हर्षवर्धन कपूर, रिया कपूर तथा सोनम कपूर हैं।

प्रमुख फिल्में संपादित करें

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
२०१७ मुबारकाँ करतार सिंह बाजवा
२०१५ वेलकम बैक (फ़िल्म) मजनू भाई
२०१५ दिल धड़कने दो कमल मेहरा
२०१३ महाभारत 3 डी फिल्म कर्ण (वॉयस ओवर)
२०१३ शूटआउट एट वडाला इंस्पेक्टर अफाक भांगड़ा
२०१३ रेस 2 इंस्पेक्टर रॉबर्ट डी 'कोस्टा
२०१२ तेज़ अधिकारी अर्जुन खन्ना
२०१० नो प्रौब्लम इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह
2००९ वांटेड
2००९ Shortcut: The Con is on
२००८ युवराज
२००८ स्लमडॉग करोड़पती प्रेम कुमार
२००८ टशन
२००७ यहाँ के हम सिकन्दर
२००७ सलाम-ए-इश्क़ विनय मल्होत्रा
२००७ वैलकम मजनू भाई
२००७ माई नेम इज़ एंथोनी गोंज़ालेज़
२००६ डरना जरूरी है करन चोपड़ा
२००६ नकशा कथा कहने वाला
२००५ नो एन्ट्री किशन
२००५ बेवफा आदित्य साहनी
२००५ माइ वाइफ़्स मर्डर रवि पटवर्धन
२००५ चॉकलेट
२००४ मुसाफ़िर लकी
२००३ कैलकटा मेल अविनाश
२००३ अरमान डॉक्टर आकाश सिन्हा
२००२ रिश्ते सूरज सिंह
२००२ बधाई हो बधाई राजा
२००२ ओम जय जगदीश ओम बत्रा
२००१ नायक शिवाजी राव
२००१ लज्जा राजू
२००० हमारा दिल आपके पास है अविनाश
२००० पुकार
२००० बुलन्दी
२००० कारोबार राजीव सिन्हा
१९९९ ताल विक्रांत कपूर
१९९९ हम आपके दिल में रहते हैं विजय
१९९९ बीवी नं॰ 1 डॉक्टर लखन
१९९९ मन राज
१९९८ झूठ बोले कौआ काटे शंकर शर्मा ('रामानुज')
१९९८ घरवाली बाहरवाली अरुण वर्मा
१९९८ कभी ना कभी
१९९७ दीवाना मस्ताना राजकुमार
१९९७ जुदाई राज वर्मा
१९९७ विरासत शक्ति ठाकुर
१९९६ मिस्टर बेचारा आनन्द वर्मा
१९९६ लोफर रवि कुमार
१९९६ राजकुमार राजकुमार
१९९५ त्रिमूर्ति
१९९४ लाड़ला रवि
१९९४ अंदाज़ अजय कुमार सक्सेना
१९९४ मिस्टर आज़ाद आज़ाद
१९९३ रूप की रानी चोरों का राजा
१९९३ 1942: अ लव स्टोरी नरेन्द्र सिंह
१९९३ गुरुदेव
१९९२ बेटा राजू
१९९२ ज़िन्दगी एक जुआ हैरी
१९९२ हमला शिव
१९९२ हीर राँझा राँझा
१९९२ आसमान से गिरा
१९९२ अपराधी शिव
१९९२ खेल अरुण
१९९१ लम्हे कुंवर वीरेन्द्र सिंह
१९९१ बेनाम बादशाह दीपक
१९९१ जमाई राजा राजा
१९९१ जिगरवाला अमर सिंह
१९९१ प्रतिकार कृष्णा श्रीवास्तव
१९९० घर हो तो ऐसा अमर कुमार
१९९० आवारगी आज़ाद
१९९० जीवन एक संघर्ष करन कुमार
१९९० अम्बा
१९९० किशन कन्हैया किशन और कन्हैया (दोहरी भूमिका)
१९८९ अभिमन्यु
१९८९ ईश्वर ईश्वरचन्द्र
१९८९ काला बाज़ार
१९८९ परिन्दा किशन
१९८९ जोशीले करन
१९८९ आग से खेलेंगे जॉनी
१९८९ राम लखन लखन
१९८९ रखवाला
१९८८ तेज़ाब मुन्ना
१९८८ विजय
१९८८ राम अवतार अवतार
१९८८ इन्तकाम
१९८८ कसम
१९८८ सोने पे सुहागा
१९८७ ठिकाना
१९८७ मिस्टर इण्डिया अरुण वर्मा
१९८७ हिफ़ाज़त
१९८७ इतिहास विजय
१९८६ चमेली की शादी चरनदास
१९८६ कहाँ कहाँ से गुज़र
१९८६ प्यार किया है प्यार करेंगे आनन्द
१९८६ आप के साथ विमल
१९८६ इंसाफ़ की आवाज़ रवि कुमार
१९८६ जाँबाज़ अमर सिंह
१९८६ प्यार का सिंदूर
१९८६ कर्मा जॉनी/ग्यानेश्वर
१९८५ मोहब्बत शेखर
१९८५ साहेब
१९८५ युद्ध
१९८५ मेरी जंग अरुण वर्मा
१९८४ लैला कुमार देशराज सिंह
१९८४ अंदर बाहर राजा
१९८४ मशाल राजा
१९८४ लव मैरिज राजेश (राजू)
१९८३ हीरो
१९८३ वो सात दिन प्रेम प्रताप
१९८३ पल्लवी अनु पल्लवी
१९८३ रचना
१९८० हम पाँच लघु पात्र
१९८० वंश वृक्षं तेलुगु फ़िल्म
१९८० एक बार कहो
१९७९ हमारे तुम्हारे विपिन

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार संपादित करें

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार संपादित करें

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "अनिल कपूर ने किया खुलासा, 7 साल कई फ्लॉप फिल्मों के बाद इस फिल्म ने बदल दी थी जिंदगी". एनडीटीवी इंडिया. २ सितम्बर २०१९. मूल से 12 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १२ अक्टूबर २०१९.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें