अनुराग कश्यप

यह एक वकील‌ है।

अनुराग सिंह कश्यप (जन्म 10 सितम्बर 1962) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं।

अनुराग कश्यप
जन्म अनुराग सिंह कश्यप
10 सितम्बर 1972 (1972-09-10) (आयु 51)
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
पेशा फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता
कार्यकाल 1996–वर्तमान
जीवनसाथी आरती बजाज (वि॰ 2003–09)
बच्चे 1 + 2 from affairs
संबंधी अभिनव कश्यप (भाई)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था।[1][2][3] उनके पिता श्री प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता थे और वाराणसी के पास सोनभद्र जिले में ओबरा ताप विद्युत गृह में कार्यरत थे।[4] उन्होंने ग्रीन स्कूल देहरादून से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की और आठ साल की उम्र में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ने आ गये। गैंग्स ऑफ वासेपुर में दिखाये जाने वाले कुछ स्थान उनके अपने पुराने घर से प्रभावित थे, जहां वे स्वयं अपने माता-पिता, बहन अनुभूति कश्यप और भाई अभिनव कश्यप के साथ रहते थे।[5][6] अभिनव भी एक फिल्म निर्माता हैं, जबकि अनुभूति उनकी अधिकांश फिल्मों में सहायक रहती हैं।[7]

एक वैज्ञानिक बनने की उनकी इच्छा के कारण, कश्यप अपने उच्च अध्ययन के लिए दिल्ली आ गए और हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से प्राणीशास्त्र पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया। उन्होंने 1993 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[8][9][10] वह अंततः एक नुक्‍कड़ नाटक समूह, जन नाट्य मंच में शामिल हो गए; और कई नुक्कड़ नाटकों में भाग लेने लगे।[6][10][11] उसी वर्ष, उनके कुछ दोस्तों ने "भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव" में डी सिका की फ़िल्में देखने के लिए [उसे] आग्रह किया।[5][6][12] दस दिनों में, उन्होंने 55 फिल्में देखीं, और विटोरियो (वित्तोरियो दे सिका) की फिल्म बाइसिकिल थीफ ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया।[10][13]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

अनुराग की पहली शादी फिल्म संपादक आरती बजाज से हुई थी, जिनके साथ उनकी एक बेटी भी है।[14] दोनों ने 2009 में तलाक ले लिया।[15] बाद में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की, जिसे वह पहली बार ऊटी में देव-डी के निर्माण के दौरान मिले थे।[16][17] 2013 में, कश्यप और कोचलिन ने अलग होने की घोषणा की।[18] और मई 2015 में, उन्होंने मुंबई के बांद्रा परिवार अदालत में तलाक ले लिया।[19]

वह गैर सरकारी संगठन, आंगन के बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं, जो भारत के आसपास कमजोर बच्चों की मदद करता है।[20] अपने धार्मिक विचारों के बारे में पूछे जाने पर, कश्यप ने जवाब दिया: "मैं नास्तिक हूं। सिनेमा ही एकमात्र धर्म है जिसे मैं मानता हूं।"[21]

फ़िल्म-निर्देशन एवं निर्माण संपादित करें

आरम्भ में कुछ टेलीविजन सीरियल के लिए लिखने के बाद अनुराग को रामगोपाल वर्मा के अपराध-नाटक फ़िल्म सत्या में सह-लेखन का कार्य मिला। उन्होंने अपने निर्देशन का कार्य फिल्म 'पाँच' से शुरुआत की, जो कि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कारण प्रदर्शित नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने १९९३ मुंबई बम विस्फोट के बारे में हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित एक फिल्म ब्लैक फ्राइडे (2007) का निर्देशन किया। लेकिन इसका प्रदर्शन केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा लंबित किए जाने के कारण 2 साल बाद हो सका; फिर भी 2007 में प्रदर्शित होने के बाद इसे काफी सराहना प्राप्त हुई। इसके बाद अनुराग ने नो स्मोकिंग (2007) बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सुप्रसिद्ध उपन्यास देवदास पर आधारित, परन्तु परंपरागत की अपेक्षा सर्वथा भिन्न एक आधुनिक युगीन स्वरूप प्रदान करते हुए फ़िल्म देव डी (2009) बनाई जिसे काफी व्यवसायिक सफलता प्राप्त हुई। उसके बाद उन्होंने एक राजनीतिक नाटक फिल्म गुलाल (2009) और दैट गर्ल इन यैलो बूट्स (2011) फिल्मों का भी निर्देशन किया। 2012 में आयी उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के भाग १ और भाग २ ने इनके निर्देशन का नया कीर्तिमान बनाया। यह फिल्म न केवल व्यावसायिक रूप से सफल रही, बल्कि समीक्षकों ने भी इसे काफी सराहा।

फ़िल्में संपादित करें

वर्ष फ़िल्म निर्देशक निर्माता कहानी अभिनेता टिप्पणी
1997 कभी कभी (१९९७ टीवी धारावायिक हाँ
1998 सत्या हाँ जीत — सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए स्क्रीन अवार्ड
1999 लास्ट ट्रेन टू महाकाली हाँ हाँ स्टार प्लस पर प्रसारित एक लघु फिल्म
1999 कौन हाँ
1999 शूल हाँ
2000 जंग हाँ
2001 नायक हाँ
2003 पाँच हाँ (अप्रदर्शित)
2004 पैसा वसूल हाँ
2005 वाटर हाँ
2007 ब्लैक फ्राइडे हाँ हाँ
2007 नो स्मोकिंग हाँ
2007 रिटर्न ऑफ़ हनुमान हाँ
2007 फूल एंड फाइनल हाँ
2007 शाकालाका बूम बूम हाँ
2009 लक बाय चांस हाँ
2009 देव-डी हाँ हाँ नामित — फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
नामित — आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
नामित — सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए अप्सरा अवार्ड
नामित — निर्देशन में उपलब्धि के लिए एशिया प्रशांत स्क्रीन पुरस्कार
नामित — सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए आईफा पुरस्कार
2009 गुलाल हाँ हाँ हाँ नामित — सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार
2010 उड़ान हाँ हाँ जीता — सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार
जीता — सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार
जीता — सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए स्क्रीन अवार्ड
नामित — सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार
नामित — सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए आईफा पुरस्कार
2010 आय एम हाँ
2010 मुंबई कटिंग हाँ हाँ
2010 मुस्कुराके देख ज़रा हाँ
2011 दैट गर्ल इन येलो बूट्स हाँ हाँ हाँ
2011 साउंडट्रैक हाँ
2011 शागिर्द हाँ
2011 तेरा क्या होगा जॉनी हाँ
2011 तृष्णा हाँ हाँ 2011 टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रीमियर
2011 माइकल (2011) हाँ
2011 शैतान हाँ
2012 गैंग्स ऑफ वासेपुर - भाग 1 हाँ हाँ 2012 में कान फिल्म समारोह में प्रीमियर
नामित — निर्देशन में उपलब्धि के लिए एशिया प्रशांत स्क्रीन पुरस्कार
नामित - सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार
नामित - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
2012 गैंग्स ऑफ वासेपुर - भाग 2 हाँ हाँ
2012 एय्या हाँ हाँ
2012 चिटगाँव हाँ
2012 लव शव ते चिकन खुराना हाँ
2012 शैतान (संगीत एल्बम) हाँ
2012 ताशेर देश हाँ
2012 शाहिद हाँ 2012 टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विश्व प्रीमियर
2012 पैडलर्स हाँ
2013 द लंच बॉक्स हाँ
2013 लुटेरा हाँ हाँ
2013 अग्लि हाँ हाँ
2013 बॉम्बे वेलवेट हाँ हाँ नाटक फिल्म
2013 बॉम्बे टॉकीज़ हाँ
2013 डब्बा हाँ
2013 मानसून शूटआउट हाँ .
2014 हंसी तो फंसी हाँ हाँ
2015 दोगा हाँ हाँ

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Sonar, Mamta (10 September 2017). "Anurag Kashyap birthday special: The unlucky love life of the renowned filmmaker". The Free Press Journal. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 October 2017.
  2. "Anurag Kashyap turns 41; finds birthday wishes awkward". Daily News and Analysis. 10 September 2013. मूल से 24 October 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 July 2016.
  3. Parul Khanna (5 जुलाई 2013). "Anurag Kashyap, the Godfather". Hindustan Times. मूल से 9 July 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 July 2013.
  4. "Clear light of day". Tehelka. 27 November 2004. मूल से 4 March 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 May 2015.
  5. "Moving beyond art". The Telegraph. 25 January 2009. मूल से 24 July 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 June 2009.
  6. Shoma Chaudhury (7 October 2006). "Catcher in the Rye". Tehelka. मूल से पुरालेखित 16 जुलाई 2015. अभिगमन तिथि 23 June 2010.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  7. Suhani singh (31 May 2013). "Sister Act". India Today. मूल से 18 May 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 April 2015.
  8. Akbar, Irena (14 June 2008). "Why Sica Moved Patna". The Indian Express. अभिगमन तिथि 4 May 2015.
  9. "'Black Friday is based on facts!'". Rediff.com. 5 April 2005. मूल से 3 June 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 May 2015.
  10. Saakshi Juneja (3 January 2007). "Interview Anurag Kashyap (Part 1) : A Man With A Vision". sakhijuneja.com. मूल से 12 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 May 2015.
  11. The 'Pahli Seedi' Anurag Kashyap Interview Archived 20 मार्च 2009 at the वेबैक मशीन, excerpts from the interview (in Hindi) conducted by Pravesh Bhardwaj and Ajay Brahmatmaj
  12. "Anurag Kashyap's Biography". Koimoi. मूल से 18 May 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 May 2015.
  13. Aniruddha Guha (1 February 2009). "Anurag Kashyap is jinxed no more". Daily News and Analysis. मूल से 3 February 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 May 2015.
  14. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; ugly नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  15. "Anurag Kashyap: My life has always been controlled by women". NDTV. 10 May 2013. मूल से 18 May 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 May 2015.
  16. "Anurag kashyap married to kalki". Rediff. 2 May 2011. मूल से 3 April 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 March 2015.
  17. "Anurag Kashyap's girlfriend Kalki". Sify. 24 January 2009. मूल से 22 December 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 May 2015.
  18. "Kashyap & Kalki Separating". Outlook. 13 November 2013. मूल से 27 February 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 March 2015.
  19. Ankur Pathak & Sharmeen Hakim Indorewala (19 May 2015). "Conscious Uncoupling". Mumbai Mirror. मूल से 20 May 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 May 2015.
  20. "Aangan: Advisory Board". मूल से 2 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 May 2015.
  21. "Anurag Kashyap is atheist". Reddit. मूल से 16 June 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 October 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

साक्षात्कार