अमन वर्मा भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं।[1][2]

अमन वर्मा
जन्म 11 अक्टूबर 1971 (1971-10-11) (आयु 52)
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 1987 - वर्तमान
ऊंचाई 5 फीट 7 इंच (1.70 मी॰)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अभिनय संपादित करें

इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत "पचपन खम्बे लाल दीवार" मीता वशिष्ठ के साथ 1987 में शुरू की थी। उसके बाद यह फिल्मों में भी काम करने लगे। संघर्ष नामक 1999 में प्रदर्शित फिल्म में यह सहायक किरदार के रूप में कार्य किया। इसके बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अनुपम कपाड़िया का किरदार 4 वर्षों तक निभाया। उसके बाद वर्ष 2002 में यह कहता है दिल में आदित्य प्रताप सिंह का किरदार निभाया। जिसके लिए उन्हें भारतीय टेली पुरस्कार मुख्य किरदार में श्रेष्ठ अभिनेता 2003 में मिला।

वर्ष 2003 में अमन ने फिल्म प्राण जाये पर शान न जाये में रिंकी खन्ना के साथ मुख्य किरदार निभाया। इसके बाद यह कोई है में भी मुख्य किरदार में नजर आए। एक वर्ष पश्चात यह बाग़बान में सहायक किरदार निभाया। जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य किरदार में थे। 2001 से 2004 तक यह स्टार प्लस के कार्यक्रम खुलजा सिम सिम में प्रस्तोता थे। इसके बाद यह स्टार प्लस के कुमकुम धारावाहिक में काम किया।

अपने प्रस्तोता के कार्य में अच्छी पकड़ होने के कारण यह कई अन्य कार्यक्रम और फिल्मों में भी प्रस्तोता बने। यह जान-ए-मन (2006) फिल्म में एक हास्य किरदार ज़ुबिन का भी किरदार निभाया था। उसी वर्ष यह विरासत नामक धारावाहिक में एक नकारात्मक किरदार में भी कार्य किया।

यह तीन बहुरानियाँ में सुमीत नामक एक किरदार निभा रहे थे, जो कई वर्षो से कोमा में होता है और उसे नहीं पता होता है कि उसके बच्चे मर चुके हैं। यह इसके बाद इस जंगल से मुझे बचाओ के पहले संस्करण में प्रतिभागी बने थे। इसके बाद यह सोनी के धारावाहिक "बेताब दिल की तमन्ना" में मुख्य किरदार निभा रहे थे। वर्मा लाइफ ओके के शो हम ने ली है- शपथ को एसीपी दलेर कुमार के रूप में भी देखा गया था। उन्होंने भारतीय रियलिटी श्रृंखला बिग बॉस के नौवें सीज़न में भी भाग लिया।[3] वह बिग बॉस में एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में उभरे लेकिन वे सफल ना हो पाए।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. http://www.expressindia.com/news/fullstory.php?newsid=47739 Aman Verma's 'casting couch' court date
  2. http://timesofindia.indiatimes.com/india/Aman-Verma-verifies-in-the-sting-case/articleshow/1088906.cms Aman Verma verifies in the sting case
  3. "कौन हैं बिग बॉस 9 की वो जोड़ियां जो इस बार घर में मचाएंगी 'डबल ट्रबल'". NDTVIndia (हिन्दी भाषा में). ३० मार्च २०२०. मूल से 18 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०२ अप्रैल २०२०. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)