अल हम्रा (स्पेनी: Alhambra, अरबी: الحمرا‎, मतलब "लाल वाला") स्पेन के ग्रानादा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक महल और दुर्ग है। यह पश्चिमी इस्लामी स्थापत्य और वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। यह मूल रूप में 889 में एक छोटे किले के तौर पर बनाया गया था पर इसका कोई ख्याल न रखा गया। फिर 11वीं सदी के मध्य में ग्रानादा एमिरात के मूर मूल के आमिर महंमद बिन अल-अहमार ने इसका मौजूदा महिल और दीवारें बनवाई। 1333 में ग्रानादा के सुल्तान यूसफ पहिले ने इसको शाही महिल में तब्दील कर दिया। [1]

अल हम्रा
स्थानीय नाम
अरबी: الحمراء
स्थानग्रानादा, आंदालूसीआ, स्पेन
निर्माण9वीं सदी
प्राधिकरणसंस्कृतिक मंत्रालय
आधिकारिक नाम अल हम्रा, जन्नत अल अरीफ़ और अल बाज़ीन, ग्रानादा
प्रकार संस्कृतिक
मानदंड i, iii, iv
मनोनीत 1984 (8th session)
1994 (18th session – Extension)
संदर्भ सं. 314
State Party स्पेन
क्षेत्र Europe
आधिकारिक नाम ला अल हम्रा
प्रकार Real property
मानदंड Currently listed as a monumento (Bien de Interés Cultural)
मनोनीत 10 फरवरी 1870
संदर्भ सं. (R.I.) – 51 – 0000009 – 00000
अल हम्रा is located in स्पेन
अल हम्रा
स्पेन में अल हम्रा का स्थान
अल हम्रा का महल और क़िला

मूरी ग्रानडा शहर की सीमा पर डारौ नदी के किनारे पहाड़ी पर यह राजभवन बना हुआ है। इस 'कालअत अल हमरा' अर्थात् लाल किले को यूसफ़ (१३५४) और मोहम्मद पंचम (१३३४-१३९१) ने बनवाया था। अब इस समय पुराने दुर्ग की भारी दीवारें और बुर्जे ही बच रही हैं। इसके परे 'अलहंब्रा आल्ता' (दरबारियों का निवासस्थान) है। दीवारें लाल ईटों की बनी हैं और उनपर ऊँची ऊँची बुर्जियाँ हैं। महल के चारों ओर परकोटा दौड़ता है। चार्ल्स पंचम ने अपना राजभवन बनाने के विचार से मूर नरेशों का राजमहल नष्ट कर दिया था, किन्तु उसका राजभवन कभी बन न सका। इसकी सजावट में गाढ़े और भड़कीले रंगों का उपयोग किया गया है। इसका सौंदर्य विशेषकर उस समय प्रकट होता है जब सूर्यरश्मियां मूरी स्तंभों और मेहराबों से छन छनकर दीवारों पर पड़ती हैं।

इसके आकर्षण के केंद्र दो आयताकार आंगन हैं। यसुफ़ का बनवाया हुआ १३५ फुट बड़ा अलबोको मत्स्यपूर्ण तड़ाग है। इसके एक ओर एँबाज़ादोरेज़ (दूतभवन) है जहाँ ३० वर्ग फुट ऊँचा सिंहासन बना हुआ है। इसका गुंबज ५० फुट ऊँचा है। दूसरा आंगन 'केसरी गृह' के नाम से प्रसिद्ध है। इसे मोहम्म्द पंचम ने बनवाया था। इसमें एक १६ फुट फुट ऊँचा फव्वारा सिंह के मुख से बहता रहता है। यह आंगन के मध्य बारह श्वेत सिंहों के सहारे टिका हुआ अस्वस्तम का पात्र है। इनकी दीवारों पर नीचे से पाँच फुट ऊँचे तक पीले रंग की विभिझ प्रकार की टाइलें लगी हुई हैं। फर्श संगमरमर का है। इसके एक ओर स्थित 'अमेंसेर्राजेस' नामक एक वर्गाकार कमरे की ऊँची गुंबज नीली, लाल, सुनहरी और भूरे रंग की है। इसके सामने 'साला-लास-रोस हरमानस' (दो बहनों का हाल) है। इसमें भी सुंदर फव्वारा और गुंबज है।

१८१२ में नेपोलियन के समय जब फ्रांस की सेना ने स्पेन पर आक्रमण किया, इसकी बुर्जे उड़ा दी गईं। १८२१ के भूकंप से भी इसको भारी हानि पहुँची। १८२८ में इसके पुननिर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ और इटली के प्रसिद्ध शिल्पी कानट्रेरास, उसके पुत्र राफेल पौत्रे और प्रपौत्र मरिआए ने तीन पीढ़ियों में पूरा किया।

मिडिया संपादित करें

चित्रावली संपादित करें

विडिओ संपादित करें

अल हम्रा (2010)

आगे पढ़ें संपादित करें

  • Jacobs, Michael; Fernández, Francisco (2009), Alhambra, Frances Lincoln, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7112-2518-3
  • Fernández Puertas, Antonio (1997), The Alhambra. Vol 1: From the Ninth Century to Yusuf I (1354), Saqi Books, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-86356-466-6
  • Fernández Puertas, Antonio (1998), The Alhambra. Vol 2: (1354–1391), Saqi Books, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-86356-467-4
  • Fernández Puertas, Antonio (1999), The Alhambra. Vol 3: From 1391 to the Present Day, Saqi Books, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-86356-589-2
  • Grabar, Oleg. The Alhambra. Massachusetts: Harvard University Press, 1978.
  • Jacobs, Michael and Francisco Fernandez. Alhambra. New York: Rizzoli International Publications, 2000.
  • Lowney, Chris. A Vanished World: Medieval Spain’s Golden Age of Enlightenment. New York: Simon and Schuster, Inc., 2005.
  • Menocal, Maria, Rosa. The Ornament of the World. Boston: Little, Brown and Company, 2002.
  • Read, Jan. The Moors in Spain and Portugal. London: Faber and Faber, 1974.
  • D. Fairchild Ruggles, “Alhambra,” in Encyclopaedia of Islam, third edition. Leiden: E. J. Brill, 2008.
  • D. Fairchild Ruggles, Gardens, Landscape, and Vision in the Palaces of Islamic Spain, Philadelphia: Pennsylvania State University Press, 2000.
  • D. Fairchild Ruggles, “The Gardens of the Alhambra and the Concept of the Garden in Islamic Spain,” in Al-Andalus: The Arts of Islamic Spain, ed. Jerrilynn Dodds. New York: Metropolitan Museum, 1992, pp. 162–71.
  • D. Fairchild Ruggles, Islamic Gardens and Landscapes, University of Pennsylvania Press, 2008.
  • Steves, Rick (2004). Spain and Portugal 2004, pp. 204–205. Avalon Travel Publishing. ISBN 1-56691-529-5.
  • lexicorient.com
  • Stewart, Desmond. The Alhambra. Newsweek Publishing, 1974. ISBN 0-88225-088-4.
  • The World Heritage. Istanbul and Cordoba, Vol. #15. Film Ideas, 2008. ISBN 1-57557-715-1.

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "The Alhambra - historical introduction". मूल से 23 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2013.

बाहरी स्रोत संपादित करें