डॉ॰ अशोक चक्रधर (जन्म ८ फ़रवरी सन् १९५१) हिंदी के विद्वान, कवि एवं लेखक है।[2] हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट प्रतिभा के कारण प्रसिद्ध वे कविता की वाचिक परंपरा का विकास करने वाले प्रमुख विद्वानों में से भी एक है। टेलीफ़िल्म लेखक-निर्देशक, वृत्तचित्र लेखक निर्देशक, धारावाहिक लेखक, निर्देशक, अभिनेता, नाटककर्मी, कलाकार तथा मीडिया कर्मी के रूप में निरंतर कार्यरत अशोक चक्रधर जामिया मिलिया इस्लामिया में हिंदी व पत्रकारिता विभाग में प्रोफेसर के पद से सेवा निवृत्त होने के बाद केन्द्रीय हिंदी संस्थान[3] तथा हिन्दी अकादमी, दिल्ली[4] के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।[5]

अशोक चक्रधर
जन्म 8 फ़रवरी 1951
खुर्जा
नागरिकता भारत Edit this on Wikidata
पेशा लेखक, कवि, शैक्षणिक व्यक्ती[1] Edit this on Wikidata
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
http://chakradhar.in/ Edit this on Wikidata

जीवन परिचय संपादित करें

अशोक चक्रधर जी का जन्म ८ फ़रवरी, सन १९५१ में खु्र्जा (उत्तर प्रदेश) के अहीरपाड़ा मौहल्ले में हुआ। उनके पिताजी डॉ॰_राधेश्याम_'प्रगल्भ'' अध्यापक, कवि, बाल साहित्यकार और संपादक थे।[6] उन्होंने 'बालमेला' पत्रिका का संपादन भी किया। उनकी माता कुसुम प्रगल्भ गृहिणी थीं। बचपन से ही विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने में उनकी रुचि थी। बचपन से ही उन्हें अपने कवि पिता का साहित्यिक मार्गदर्शन मिला और उनके कवि-मित्रों की गोष्ठियों के माध्यम से उन्हें कविता लेखन की अनौपचारिक शिक्षा मिली। सन १९६० में उन्होंने रक्षामंत्री 'कृष्णा मेनन' को अपनी पहली कविता सुनाई।

सन १९६२ में सोहन लाल द्विवेदी की अध्यक्षता में अपने पिता द्वारा आयोजित एक कवि सम्मेलन अशोक चक्रधर ने अपने मंचीय जीवन की पहली कविता पढ़कर पं.सोहनलाल द्विवेदी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। साहित्यिक अभिरुचि के साथ-साथ अपनी पढ़ाई के प्रति भी अशोक चक्रधर काफ़ी सतर्क रहे। सन् १९७० में उन्होंने बी. ए. प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण किया। 1968 में वे मथुरा में आकाशवाणी केन्द्र में ऑडिशंड आर्टिस्ट के रूप में चुने गए। 1972 में उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में एम. लिट्. में प्रवेश लिया। इसी बीच 1972 में उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में प्रध्यापक पद पर नियुक्त मिल गई। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में इन दिनों अनेक गुणात्मक परिवर्तन हुए। उनकी पहली पुस्तक मैकमिलन से 'मुक्तिबोध की काव्य प्रक्रिया' 1975 में प्रकाशित हुई। जोधपुर विश्वविद्यालय ने इस पुस्तक को युवा लेखन द्वारा लिखी गई वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार दिया। 1975 में उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्राध्यापक के पद पर कार्य प्रारंभ किया, जहाँ वे २००८ तक कार्यरत रहे। उन्होंने प्रौढ़ एवं नवसाक्षरों के लिए विपुल लेखन, नाटक, अनुवाद, कई चर्चित धारावाहिकों, वृत्त चित्रों का लेखन निर्देशन करने के अलावा कंप्यूटर में हिंदी के प्रयोग को लेकर भी महत्वपूर्ण काम किया है।[4]

वे जननाट्य मंच के संस्थापक सदस्य भी हैं। इनका नाटक बंदरिया चली ससुराल नाटक का नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा द्वारा मंचन हो चुका है। इसके निर्देशक श्री राकेश शर्मा तथा रंगमंडल, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय है। और श्री रंजीत कपूर के नाटक 'आदर्श हिन्दू होटल' एवं 'शॉर्टकट' के लिए गीत लेखन भी इन्होंने किया। अशोक चक्रधर ने हिन्दी के विकास में कम्प्यूटर की भूमिका विषयक शताधिक पावर-पाइंट प्रस्तुतियां की हैं और ये हिन्दी सलाहकार समिति, ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार तथा हिमाचल कला संस्कृति और भाषा अकादमी, हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला के भूतपूर्व सदस्य रह चुके हैं। वे साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए विश्व भ्रमण करते रहे हैं।

प्रकाशित कृतियाँ संपादित करें

कविता संग्रह- बूढ़े बच्चे, सो तो है, भोले भाले, तमाशा, चुटपुटकुले, हंसो और मर जाओ, देश धन्या पंच कन्या, ए जी सुनिए, इसलिये बौड़म जी इसलिये, खिड़कियाँ, बोल-गप्पे, जाने क्या टपके, चुनी चुनाई, सोची समझी, जो करे सो जोकर, मसलाराम,

फिल्म एवं दूरदर्शन संपादित करें

महत्त्वपूर्ण दूरदर्शन कार्यक्रम- नई सुबह की ओर, रेनबो फैण्टेसी, कृति में चमत्कृत, हिन्दी धागा प्रेम का, अपना उत्सव, भारत महोत्सव।

अभिनय- अशोक चक्रधर ने डीडी-1 के धारावाहिक बोल बसंतो तथा सोनी एंटरटेनमेंट चैनल (भारत) के धारावाहिक छोटी सी आशा में अभिनय किया है।

फिल्म निर्माण- जीत गई छन्नो, मास्टर दीपचंद (प्रौढ़ शिक्षा निदेशालय, भारत सरकार), झूमे बाला झूमे बाली (दिल्ली दूरदर्शन केन्द्र), गुलाबड़ी (दिल्ली महानिदेशालय), हाय मुसद्दी, तीन नजारे (ई टी एंड टी, भारत सरकार) बिटिया (एन एफ डी सी, भारत सरकार)

वृत्तचित्र / लेखन-निर्देशन- विकास की लकीरे (सैण्डिट, नई दिल्ली), पंगु गिरि लंघै, गोरा हट जा (फ़िल्म्स डिवीज़न, भारत सरकार), हर बच्चा हो कक्षा पाँच (दूरदर्शन निदेशालय, भारत सरकार), इस ओर है छतेरा (जामिया मिलिया इस्लामिया)।

धारावाहिक लेखन / प्रस्तुति कहकहे, पर्दा उठता है (दिल्ली दूरदर्शन केन्द्र), वंश (आर.के. फ़िल्म्स, मुम्बई), अलबेला सुरमेला, फुलझड़ी ऐक्सप्रैस (सी. पी. सी. दूरदर्शन केन्द्र, नई दिल्ली), बात इसलिये बताई (एन. डी. टी. वी), पोल टॉप टैन, न्यूजी काउंट डाउन (ज़ी इंडिया), चुनाव चालीसा (सहारा समय), वाह वाह (सब टीवी), चुनाव चकल्लस, बजय व्यंग्य (सहारा राष्ट्रीय), चले आओ चक्रधर चमन में (दूरदर्शन)। वृत्तचित्र लेखन- बहू भी बेटी होती है (फ़िल्म्स डिवीज़न, भारत सरकार), जंगल की लय ताल, साड़ियों में लिपटी सदियाँ, साथ-साथ चलें, ये है चारा, ग्रामोदय, ज्ञान का उजाला, वत्सी नाव, रयूमेटिक हृदय होग, घैंघा पाडुराना, एड्रमौंटी टापू, छोटा नागपुर जल और थल, लोकोत्सव, नगर विकास (सैण्डिट, नई दिल्ली)।

अंतर्राष्ट्रीय समारोह सहभागिता संपादित करें

अशोक चक्रधर जी ने साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, सोवियत संघ, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, नेपाल, युनाइटेड अरब अमीरात, जर्मनी, इटली, फिलिस्तीन, इज़राइल, ओमान, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो, कनाडा, हॉलैण्ड, सूरीनाम, रूस, केन्या ईस्ट अफ्रीका, उज़्बेकिस्तान, जापान, पाकिस्तान आदि की यात्राएँ की हैं।

वर्ष समारोह स्थान
1987 भारत महोत्सव सोवियत संघ
1987 महात्मा गांधी संस्थान, हिन्दी संगोष्ठी मॉरिशस
1993 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, हिन्दी संगोष्ठी ऑस्टिन, अमेरिका
1993 हिन्दी उर्दू कविता संगोष्ठी, ख़लीज़ टाइम्स मस्कट, ओमान
1994 'हरिवंशराय बच्चन पीठ', समारोह मैनचैस्टर, यू.के.
1997 नेपाल हिन्दी सम्मेलन काठमांडू, नेपाल
1999 छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन लंदन
2000 हिन्दी अधिवेशन, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, बोस्टन, अमेरिका
2000 हिन्दी और कम्प्यूटर गोष्ठी सिडनी विश्वविद्यालय, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
2001 कम्प्यूटर में हिन्दी की संभावनाएं सैराक्यूज़ विश्वविद्यालय, सैराक्यूज़
2002 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन त्रिनिदाद टोबेगो
2003 भारत और पाकिस्तान की लोकप्रिय कविता संगोष्ठी दुबई
2003 सातवां विश्व हिन्दी सम्मेलन सूरीनाम
2003 राना वार्षिक अधिवेशन न्यूयार्क
2003 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन डैलस, अमेरिका
2003 हिन्दी शिक्षण संगोष्ठी यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सस, अमेरिका
2004 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन न्यू जर्सी, अमेरिका
2004 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन, हिन्दी टाइम्स कनाडा
2005 भारतीय विद्या भवन आस्ट्रेलिया
2006 पत्रकार सम्मेलन दुबई
2006 मॉस्को विश्वविद्यालय एवं नेहरू केन्द्र मॉस्को
2006 हिन्दी समिति केन्या (पूर्वी अफ्रीका)
2006 टोक्यो विश्वविद्यालय टोक्यो
2006 भारतीय विद्या भवन ऑस्ट्रेलिया
2007 क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन भारतीय दूतावास, मॉस्को
2007 आठवां विश्व हिन्दी सम्मेलन न्यूयार्क
2008 मध्य एशिया भारत संबंध संगोष्ठी ताशकंद (उज़्बेकिस्तान)
2009 क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन भारतीय दूतावास, मस्कट, ओमान

पुरस्कार और सम्मान संपादित करें

क्रमांक वर्ष पुरस्कार / सम्मान
(1) 1975 मुक्तिबोध की काव्यप्रक्रिया - वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक (किसी युवा लेखक द्वारा रचित), जोधपुर वि.वि., राजस्थान
(2) 1980 'ठिठोली पुरस्कार', दिल्ली
(3) 1983 'हास्य-रत्न' उपाधि 'काका हाथरसी हास्य पुरस्कार'
(4) 1983 आकाशवाणी पुरस्कार 'प्रौढ़ बच्चे' सर्वश्रेष्ठ आकाशवाणी रूपक लेखन-निर्देशन पुरस्कार, दिल्ली
(5) 1985 'टी.ओ.वाई.पी. अवार्ड', (टैन आउटस्टैंडिंग यंग परसन ऑफ इंडिया), जेसीज़ क्लब, बम्बई
(6) 1986 'समाज रत्न' उपाधि साथी संगठन, दिल्ली
(7) 1988 'पं.जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय एकता अवार्ड', गीतांजलि, लखनऊ
(8) 1989 'मनहर पुरस्कार', साहित्य कला मंच, बम्बई।
(9) 1991 धारावाहिक 'ढाई आखर' लेखन-निर्देशन के लिए भूतपूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह द्वारा सम्मानित
(10) 1991 'बाल साहित्य पुरस्कार', हिन्दी अकादमी, दिल्ली
(11) 1991 'पंगु गिरि लंघै' सर्वश्रेष्ठ विकलांग आधारित फ़िल्म, लेखन-निर्देशन-निर्माण, राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव, भारत सरकार
(12) 1992 'कैरियर अवार्ड', विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली
(13) 1992 'आल राउण्ड पर्सनैलिटी', दिल्ली
(14) 1992 'आउटस्टैंडिंग परसन अवार्ड' रोटरी क्लब, दिल्ली
(15) 1992 'टेपा पुरस्कार', उज्जैन
(16) 1993 'राष्ट्रीय सद्भाव कवि' सम्मान, जागृति मंच, दिल्ली
(17) 1994 'राष्ट्रभाषा समृद्धि सम्मान', साई दास कला अकादमी, दिल्ली
(18) 1995 'कीर्तिमान पुरस्कार', मैहर
(19) 1995 'ये हैं ब्रज के गौरव' सम्मान, मथुरा
(20) 1995 राष्ट्रपति डॉ॰ शंकरदयाल शर्मा द्वारा राष्ट्रपति भवन में काव्य पाठ के लिए सम्मानित
(20) 1996 'रोज़ अवार्ड' रोज़ फाइन आर्ट्स क्लब, दिल्ली
(21) 1996 'काका हाथरसी सम्मान', हिन्दी अकादमी, दिल्ली
(22) 1997 'हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड', लखनऊ, राज्यपाल, उ.प्र. द्वारा सम्मानित
(23) 1997 'दिल्ली के गौरव' सम्मान, दिल्ली सरकार
(24) 1997 'राष्ट्रीय पर्यावरण सेवा सम्मान', षष्ठम्‌ विश्व पर्यावरण महासम्मेलन, दिल्ली
(25) 1998 'सुमन सम्मान', भारती परिषद एवं निराला शिक्षा निधि उन्नाव, उत्तर प्रदेश
(26) 1998 'सद्भावना पुरस्कार', आल इंडिया ज्ञानी ज़ैल सिंह मैमोरियल सोसाइटी, दिल्ली, भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ॰ शंकरदयाल शर्मा द्वारा प्रदत्त
(27) 1999 'चौपाल सम्मान', मद्रास
(28) 1999 'काव्य-गौरव पुरस्कार', सागर, मध्य प्रदेश
(29) 1999 'डॉ॰ मंशाउर्रहमान मंशा सम्मान', नागपुर
(30) 1999 व्यंग्य विधा के यशस्वी हस्ताक्षर, हिन्दी परिषद, खरगौन (म.प्र.)
(31) 2000 'काव्य-कलश सारस्वत सम्मान', संस्कृति सुरभि, कासगंज
(32) 2000 'स्वर्णपत्र' सम्मान, एज्युकेशन अकादमी, कोटा
(33) 2000 'निरालाश्री पुरस्कार', साहित्य प्रेमी मंडल, दिल्ली
(34) 2000 'आशीर्वाद पुरस्कार', आशीर्वाद साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थान, मुंबई
(35) 2000 'व्यंग्य-रसराज', भारतीय भाषा एवं साहित्य परिषद्, पश्चिमी उपर शाखा, गजरौला
(36) 2000 'प्रियदर्शिनी अवार्ड', ऑल इंडिया नेशनल यूनिटी कांफ्रैंस, नई दिल्ली
(37) 2001 'कीर्तिमान संगीत सम्मान', सम्मान में बाबा अलाउद्दीन ख़ाँ साहब द्वारा बनाया हुआ दुर्लभ वाद्य-सितार-बैंजो (सितार और सरोद का सम्मिश्रण) मैहर (म.प्र.)
(38) 2001 'नोएडा अट्टहास सम्मान', माध्यम साहित्यिक संस्थान, लखनऊ
(39) 2001 'राजभाषा सम्मान', भारतीय स्टेट बैंक, प्रधान कार्यालय, भोपाल (म.प्र.)
(40) 2001 'बैस्ट हिन्दी पोएट सर सैयद नेशनल अवार्ड-2001', महफ़िल-ए-सनम, एवाने ग़ालिब, नई दिल्ली
(41) 2002 'प्रकाशवीर शास्त्री पुरस्कार-2002', 'कल्पांत', नई दिल्ली
(42) 2002 'डायनैमिक एचीवमेंट अवार्ड-2002', डायनैमिक पब्लिकेशंस, नई दिल्ली
(43) 2002 'ट्रिनिडाड हिन्दी शिखर सम्मान-21 मई 2002', भारतीय विद्या संस्थान, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो
(44) 2002 'दिल्ली रतन', ऑल इंडिया कॉन्फ्रैंस ऑफ़ इंटैलेक्चुअल्स, नई दिल्ली
(45) 2003 'व्यंग्यश्री', बदायूं महोत्सव, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री विष्णुकांत शास्त्री द्वारा प्रदत्त
(46) 2003 'काका बिहारी शिखर सम्मान', गुलाबबाग, पूर्णिया
(47) 2003 'अट्टहास शिखर-सम्मान', लखनऊ, उत्तर प्रदेश
(48) 2004 'हिन्दी सम्मेलन सम्मान', हिन्दी टाइम्स, टोरंटो, कनाडा
(49) 2004 ‘सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन’, ब्रमेलिया-गोरे-माल्टन, कनाडा सरकार, कनाडा
(50) 2004 'सरस्वती सम्मान', नई दिल्ली
(51) 2004 'भास्कर अवार्ड', भारत निर्माण, नई दिल्ली
(52) 2005 'हिन्दी सेवा सम्मान', प्रवासी भारतीय सम्मेलन, अक्षरम‌, हिन्दी भवन, नई दिल्ली
(53) 2005 'कैफ़ी आज़मी अवार्ड', कैफ़ी आज़मी मैमोरियल सोसाइटी, नई दिल्ली
(54) 2005 ‘जीवनमल नाहटा मैमोरियल अवार्ड’, जीवनमल नाहटा ट्रस्ट, नई दिल्ली
(55) 2006 ‘बलवीर सिंह रंग सम्मान’, रंग महोत्सव, एटा
(56) 2006 ‘माधव ज्योति सम्मान’, माधव ज्योति परिवार, होशंगाबाद
(57) 2007 ‘साहित्य शिरोमणि’, उपाधि, अखिल विश्व हिन्दी समिति, न्यूयार्क
(58) 2008 माइक्रोसॉफ्ट एमवीपी अवार्ड, (मोस्ट वैल्युएबल प्रोफेशनल) माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी अमेरिका का सम्मान, ‘माइक्रोसॉफ़्ट ऑफिस पब्लिशर’ के हिन्दी भाषा में प्रथम व्यापक उपयोग के लिए
(59) 2008 ‘उपलब्धि 2007’, मंचीय कवि पीठ का सर्वोच्च सम्मान, लखनऊ
(60) 2008 ‘स्वामी मेघ श्याम स्मृति सम्मान’, ब्रज संस्कृति-काव्य एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान, वृन्दावन
(61) 2008 ‘राजीव गांधी साहित्य सृजन सम्मान ’, प्रवासी संसार, तीन मूर्ति भवन, नई दिल्ली
(62) 2008 ‘फेस अवार्ड : सर्वश्रेष्ठ कवि 2007’, कमानी सभागार, फेस फाउंडेशन, नई दिल्ली
(63) 2008 ‘क़लम सम्मान’, क़लम संस्थान, कामटी, महाराष्ट्र
(64) 2008 ‘ब्रज संस्कृति’ काव्य एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु स्वामी मेघश्याम शर्मा स्मृति सम्मान
(65) 2009 ‘अमृत कलश सम्मान’ अमृत कलश, इलाहाबाद
(66) 2009 ’डिश्टिंगिश्ड सर्विस अवार्ड’ हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया
(67) 2009 माइक्रोसॉफ्ट एमवीपी अवार्ड, (मोस्ट वैल्युएबल प्रोफेशनल) माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी अमेरिका का सम्मान, ‘माइक्रोसॉफ़्ट ऑफिस’ में हिन्दी भाषा के अनुप्रयोगों के लिए
(68) 2010 माइक्रोसॉफ्ट एमवीपी अवार्ड, (मोस्ट वैल्युएबल प्रोफेशनल) माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी अमेरिका का सम्मान, ‘माइक्रोसॉफ़्ट ऑफिस’ में हिन्दी भाषा के अनुप्रयोगों के लिए
(69) 2010 ‘ग्राफिक एरा काव्य गौरव सम्मान’ एक लाख रुपए की राशि, ग्राफिक एरा वि.विद्यालय, देहरादून
(70) 2010 'साहित्य शिरोमणि' भारतीय परिषद उन्नाव
(71) 2010 'शान-ए-हिन्द' अवार्ड, स्वर धरोहर, दिल्ली
(72) 2010 ‘ऑक्टेव सम्मान’ नॉर्थ सैंट्रल जोन सांस्कृतिक केन्द्र, इलाहाबाद

प्रसिद्ध व्यक्तियों के विचार संपादित करें

काव्य संकलन
क्रम नाम प्रकाशन सन
1- बूढ़े बच्चे प्रौढ़ शिक्षा निदेशालय, भारत सरकार 1979
2- सो तो है प्रलेक प्रकाशन, नई दिल्ली, 1983
3- भोले भाले हिन्दी साहित्य निकेतन 1984
4- तमाशा हिन्दी साहित्य निकेतन 1986
5- चुटपुटकुले डायमण्ड पब्लिकेशंस, नई दिल्ली 1988
6- हंसो और मर जाओ हिन्दी साहित्य निकेतन 1990
7- देश धन्या पंच कन्या प्राची प्रकाशन, नई दिल्ली 1997
8- ए जी सुनिए डायमण्ड पब्लिकेशंस, नई दिल्ली 1997
9- इसलिए बौड़म जी इसलिए डायमण्ड पब्लिकेशंस, नई दिल्ली 1997
10- खिड़कियां डायमण्ड पब्लिकेशंस, नई दिल्ली 2001
11- बोल-गप्पे डायमण्ड पब्लिकेशंस, नई दिल्ली 2001
12- जाने क्या टपके डायमण्ड पब्लिकेशंस, नई दिल्ली, 2001
13- चुनी चुनाई प्रतिभा प्रतिष्ठान, नई दिल्ली 2002
14- सोची समझी प्रतिभा प्रतिष्ठान, नई दिल्ली 2002
15- जो करे सो जोकर डायमण्ड पब्लिकेशंस, नई दिल्ली 2007
16- मसलाराम पेंगुइन प्रकाशन
अशोक की कहन में बड़ी शक्ति है और यह हमारी भाषा की, हमारे देश की और हमारी जनता की शक्ति है।

पद्मश्री शरद जोशी

'चक्रधर' चक्र घुमाया
हास्य-व्यंग्य के रंग में, करें करारी चोट, कविसम्मेलन-मंच पर, 'घुमा दिया लंगोट'।
घुमा दिया लंगोट, न झुककर देखा नीचे, आगे थे जो 'काका' छूट गए वे पीछे।
सभी चकित रह गए 'चक्रधर' चक्र घुमाया, अल्प समय में, अल्प आयु में नाम कमाया।

—पद्मश्री काका हाथरसी

वो कल्पना-प्रभात हैं है जिसके काव्य में असर
जो है प्रकाश सा प्रखर जो शब्द-शब्द है प्रखर
वो है 'अशोक चक्रधर'।

माया गोविन्द

बहुमुखी प्रतिभा के धनी, शब्दों के जादूगर अशोक चक्रधर का कृतित्व अपने-आपमें एक करिश्मा है।

हुल्लड़ मुरादाबादी

अंग्रेज़ी में एक कहावत है 'जैक ऑफ़ ऑल, मास्टर ऑफ़ नन'। अशोक चक्रधर मंचीय काव्य-जगत में एकमात्र ऐसा नाम है, जिसने इस कहावत को झूठा साबित करके दिखा दिया है।

वह 'जैक ऑफ़ ऑल' भी हैं तथा 'मास्टर ऑफ़ ऑल' भी हैं।

—हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा

जैसे शायरी ज़िंदगी के होठों की हल्की सी मुस्कान है, उसी तरह शायरी के होठों पर जो हल्की सी मुस्कान है, उसका नाम 'अशोक चक्रधर' है।

जावेद अख़्तर

हर अंजुमन में वो आली जनाब होता है, गुलों के बीच महकता गुलाब होता है।
जो लाजवाब समझते हैं खुद को ऐ 'अल्हड़', अशोक चक्रधर उनका जवाब होता है।

अल्हड़ बीकानेरी

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  2. बचपन एक समंदर,666 (प्रतिनिधि बाल कविताएँ),. 252, नया आवास विकास, सहारनपुर (उ०प्र०) २४७००१: नीरजा स्मृति बाल साहित्य न्यास. 2009. पृ॰ 518. नामालूम प्राचल |lastt= की उपेक्षा की गयी (मदद); |firstlast= missing |lastlast= in first (मदद); |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)सीएस1 रखरखाव: स्थान (link)
  3. [1] Archived 2012-10-13 at the वेबैक मशीन केन्द्रीय हिंदी संस्थान
  4. [2] Archived 2013-10-29 at the वेबैक मशीन देशबंधु समाचार पत्र
  5. "पद्म पुरस्कारों की घोषणा". नवभारत टाईम्स. 25 जनवरी 2013. मूल से 2 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2014.
  6. [3] Archived 2016-01-17 at the वेबैक मशीन मधुमती राजस्थान साहित्य अकादमी की पत्रिका

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें