आइज़नहावर सुरंग (अंग्रेज़ी: Eisenhower Tunnel), या आधिकारिक रूप से आइज़नहावर-जॉनसन स्मारक सुरंग (अंग्रेज़ी: Eisenhower–Johnson Memorial Tunnel) दो-नलीय, चार-लेन वाली लगभग 80 किमी लम्बी एक सुरंग है जो अमेरिका के कॉलोराडो राज्य के डॅनवर नगर में स्थित है। इण्टरस्टेट 70 इस सुरंग से होकर गुजरता है। 3,401 मीटर की ऊँचाई पर रॉकी पर्वतों में स्थित यह सुरंग विश्व की सबसे ऊँचाई वाली वाहन सुरंग है। यह सुरंग सबसे लम्बी पर्वतीय सुरंग है और इण्टरस्टेट महामार्ग प्रणाली का सर्वोच्च बिन्दू है। इण्टरस्टेट महामार्ग प्रणाली के सबसे अन्तिम प्रमुख भागों में से एक यह सुरंग 1979 पूरी में बन कर तैयार हुई थी। पश्चिम-मार्गी सुरंग का नाम अमेरिका के चौतीसवें राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइज़नहावर के नाम पर है, और पूर्व-मार्गी सुरंग का नाम ऐड्विन सी. जॉनसन, एक राज्यपाल और अमेरिकी सिनेटर थे, के नाम पर पड़ा है जिन्होंने इण्टरस्टेट महामार्ग के कॉलोराडो के आर-आर बनाने की वकालत की थी।

आइज़नहावर-जॉनसन स्मारक सुरंग
आइज़नहावर सुरंग
अवलोकन
स्थानडॅनवर, कॉलोराडो से लगभग 80 किमी
निर्देशांक39°40′43″N 105°55′12″W / 39.6785°N 105.92°W / 39.6785; -105.92निर्देशांक: 39°40′43″N 105°55′12″W / 39.6785°N 105.92°W / 39.6785; -105.92
मार्गI-70 (इण्टरस्टेट 70)
संचालन
संचालककॉलोराडो परिवहन विभाग
विशेषतादो-नलीय सुरंग
प्रतिदिन वाहन32,260 वाहन (2007)
तकनीकी
लम्बाई2.72 किमी पश्चिम-मार्गी
2.73 किमी पूर्व-मार्गी
अधिकतम ऊँचाई3,401 मीटर
पश्चिमी प्रवेशद्वार
न्यूनतम ऊँचाई3,357 मीटर
पूर्वी प्रवेशद्वार
सुरंग निकासी4.24 मीटर
चौड़ाई12.2 मीटर प्रत्येक
ग्रेड1.64%

चित्र दीर्घा संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें