आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

The world's one of the toughest

आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JEE) की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिये की जाती है। इसमें गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र होते हैं। [1] यह परीक्षा बहुत ही कठिन मानी जाती है एवं इसके लिये तैयारी कराने के लिये पूरे भारत में जगह-जगह 'प्रशिक्षण संस्थान' खुल गये हैं। [2]

परीक्षा योजना संपादित करें

अप्रैल 2013 से ही आईआईटी प्रवेश परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की जाने लगी है। एक है मेन और दूसरा एडवांस। आईआईटी के लिए आवेदन करने वाले बच्चे पहले मेन के लिए आवेदन देते हैं और इसमें सफल होने वाले आगे जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों में से केवल शीर्ष 2,20,000 ही एडवांस परीक्षा में बैठने की पात्रता रखते हैं। यह परीक्षा मुख्य परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद होती है। जेईई एडवांस के जरिये आईआईटी में दाखिले के लिए किसी छात्र को अपने कक्षा 12 बोर्ड में भी शीर्ष 20 फीसदी में शामिल होना जरूरी है। वर्ष 2012 तक कक्षा 12 में 60 फीसदी अंक हासिल करने वाला बच्चा आईआईटी में दाखिले का पात्र होता था। देश में कुल 32 बोर्ड हैं और उनका परीक्षा तथा मूल्यांकन का तरीका भी अलग-अलग है। वर्ष २०१७ तक जेईई मेन की देखरेख के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन जिम्मेदार था। मगर हाल ही में केंद्र सरकार ने यह ज़िम्मेदारी नव-निर्मित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंप दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गठन के साथ ही जेईई मुख्य प्रति वर्ष दो बार आयोजित होने का प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। जेईई एडवांस का प्रबंधन फिलहाल आईआईटी के हाथ में ही रहने की आशंका जताई जा रही है।[3] राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तथा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिला जेईई मुख्य परीक्षा को आधार मानकर किया जाता है। इतना ही नहीं डीम्ड विश्वविद्यालय भी एक दायरा तय करके जेईई मुख्य परीक्षा के परिणाम का इस्तेमाल अपने यहां दाखिला देने के लिए कर सकते हैं।[4]

सीटें संपादित करें

Institute Intake (2003) Intake (2007) Intake (2008) Intake (2009) Intake (2010) Intake (2011)[5] Intake (2012)[6]
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी 568 686 766 881 1057 1057 1057
आईआईटी भुवनेश्वर 120 120 120 120 120
आईआईटी मुम्बई 600 574 648 746 880 880 880
आईआईटी दिल्ली 552 553 626 721 851 851 851
आईआईटी गांधीनगर 120 120 120 120 120
आईआईटी गुवाहाटी 350 365 435 498 588 615 615
आईआईटी हैदराबाद 120 120 120 140 140
आईआईटी इन्दौर 120 120 120 120
आईआईटी कानपुर 456 541 608 702 827 827 827
आईआईटी खडगपुर 659 874 988 1138 1341 1341 1370
आईआईटी चेन्नै 554 540 612 713 838 838 838
आईआईटी मण्डी 120 120 120 120
आईआईटी पटना 120 120 120 120 120
आईआईटी राजस्थान 120 120 120 160 160
आईआईटी रुड़की 546 746 884 1013 1155 1155 1155
आईआईटी रोपड़ 120 120 120 120 120
आईएसएम धनबाद 444 658 705 923 1012 1034 1034
कुल 4583 5537 6992 8295 9509 9618 9647
Attendance 455,000 485,000 512,000

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "JEE Advanced 2021". मूल से 6 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जून 2020.
  2. "The secret to cracking IIT-JEE".
  3. "जेईई मेन". मूल से 25 अगस्त 2018 को पुरालेखित.
  4. "जेईई परीक्षा, कोचिंग पर निर्भरता". मूल से 13 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फ़रवरी 2015.
  5. "JEE 2011 Counseling Brochure" (PDF). मूल (PDF) से 26 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 June 2011.
  6. "JEE 2012 Counseling Brochure". मूल से 17 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 June 2012.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें