आउटलुक एक निःशुल्क मेल सेवा उपलब्ध कराने वाला जालस्थल है। इसे हॉटमेल के नाम से पहले जाना जाता था। यह विश्व का पहला जालस्थल द्वारा ईमेल सेवा देने वाला एक जालस्थल भी है। जिसे 1996 में एक भारतीय युवक सबीर भाटिया ने बनाया था। इसे 1997 में माइक्रोसॉफ़्ट ने $4000करोड़ में खरीद लिया।

आउटलुक
प्रकार
मेल
उपलब्ध भाषा106 भाषाओं में
मालिकमाइक्रोसॉफ़्ट
जालस्थलoutlook.com
एलेक्सा रेंकpositive decrease 492 (March 2015 के अनुसार )[1]
व्यावसायिकहाँ
पंजीकरणअनिवार्य
सदस्यों की संख्या42 करोड़ (18 February 2013)[2]
शुरू
  • जुलाई 4, 1996; 27 वर्ष पूर्व (1996-07-04) (Hotmail)
  • जुलाई 31, 2012; 11 वर्ष पूर्व (2012-07-31) (Outlook.com)
वर्तमान स्थितिसक्रिय

इतिहास संपादित करें

सबीर भाटिया ने 4 जुलाई 1996 में हॉटमेल नामक एक जालस्थल का निर्माण किया। इसके ग्राहकों की वृद्धि देखकर माइक्रोसॉफ़्ट ने इसे खरीद लिया। जिसके लिए माइक्रोसॉफ़्ट ने सबीर को $40 करोड़ डॉलर दिये।[3]

विशेषता संपादित करें

यह बिना माऊस के उपयोग के सरलता से उपयोग करने की आजादी देता है। इसमें संदेशों को आसानी से खोजा जा सकता है। इसके अलावा यह लगभग सभी ब्राउज़र में अच्छे से कार्य करता है। इसके अलावा यह अन्य कुछ मेल सेवा देने वाले की तरह आपको उन्नत पाठ्य में लिखने की सुविधा भी देता है।

गोपनीयता संपादित करें

यह उपयोगकर्ता की गोपनीयता का सम्मान करता है। यह गूगल के जीमेल की तरह किसी उपयोगकर्ता की जानकारी कभी किसी विज्ञापनदाता को नहीं देता है। क्योंकि गूगल हमेशा उपयोगकर्ता के निजी जानकारी और उसके कार्यों की जानकारी अपने विज्ञापन और सेवा देने के लिए चुराता रहता है। इस कारण माइक्रोसॉफ़्ट ने इसमें गोपनीयता को अति महत्त्व दिया है। जिससे वह उपयोगकर्ता जो अपनी निजी जानकारी गूगल या विज्ञापनदाता को नहीं देना चाहते, वे आउटलुक का उपयोग कर सकें। यह किसी भी प्रकार के विज्ञापन भी नहीं दिखाता है।

सक्रिय दृश्य संपादित करें

यदि आप कोई छवि किसी को भेजते हैं या कोई आपको कोई छवि या वीडियो भेजता है, तो आप उसे बिना किसी अन्य जगह जाये ही उसी पन्ने में देख सकते हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Outlook.com Site Info". ]]. मूल से 21 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-03-07.
  2. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Outlook.com Launch नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें