आहड़ नदी (Ahar River) या आयड़ नदी भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले में बहने वाली एक नदी है। यह बेड़च नदी की एक सहायक नदी है (साथ ही यह बनास नदी, चम्बल नदी और यमुना नदियों की भी सहायक नदी है)। उदयपुर की प्रसिद्ध झीलों - पिछोला झील और फतेहसागर झील - का फैलाव जल इसी नदी में चला जाता है। पहले इस ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण नदी में सीवरेज और कूड़े से भरे उदयपुर शहर के जल की निकासी हो रही थी।[1][2][3] लेकिन अब सरकार ने इस पर ध्यान दिया है और इस नदी के उत्थान पर बहुत कार्य हो रहा है और इसे सुंदर बनाया जा रहा है।[4]

आहड़ नदी
Ahar River
आहड़ नदी is located in राजस्थान
आहड़ नदी
आहड़ नदी is located in भारत
आहड़ नदी
स्थान
देश  भारत
राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश
नगर उदयपुर, मेवाड़
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षअरावली पर्वतमाला
 • स्थानउदयपुर ज़िला, मेवाड़, राजस्थान
 • निर्देशांक24°34′N 73°48′E / 24.567°N 73.800°E / 24.567; 73.800
नदीमुख आहड़-बेड़च संगम
 • स्थान
मध्य प्रदेश, भारत
जलसम्भर लक्षण
जलक्रम आहड़ नदी, बेड़च नदी, बनास नदी, चंबल नदी, यमुना नदी, गंगा नदी
नदी तंत्र गंगा

पुनुरुत्थान संपादित करें

आयड़ नदी में छोटे-छोटे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाकर चार जगह एनिकट बनाए जाएंगे। इन एनिकट के भरने में नदी में लगातार पानी बहेगा और एनिकट से झरने गिरते हुए दिखाई देंगे। एनिकट लबालब होने के बाद ओवरफ्लो से लगातार झरना भी बहेगा। सीवरेज डिस्चार्ज की मात्रा के अनुसार पोर्टेबल ट्रीटमेंट प्लांट के प्वाइंट तय किए गए हैं। एक एम॰एल॰डी॰, दो एम॰एल॰डी॰ तथा 5 एम॰एल॰डी॰ जल शोधन क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। पर्यटन विभाग की ओर से नदी में छोटी नावें तथा वाटर स्पोर्ट्स शुरू किए जा सकेंगे। इस क्षेत्र को भी पर्यटकों के लिए नया डेस्टिनेशन बनाया जा सकेगा। जहाँ दीवार बनाना संभव होगा वहाँ नदी के समानांतर साधारण दीवारें बनाई जाएंगी। दीवारें बनाने से नदी पेटे की जमीन पर अतिक्रमण रुकेंगे। दीवार बन जाने से बाहर का ठोस कचरा नदी में नहीं डाला जा सकेगा। आयड़ किनारे बसीं कॉलोनियों से नदी के बीच खाली पड़ी जमीनों पर लंबी पट्टी के आकार के स्ट्रिप गार्डन बनाए जाएंगे।[5]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Pre-Historic Era of Ayad". मूल से 21 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2017.
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. Cache of Seal Impressions Discovered in Western India Offers Surprising New Evidence For Cultural Complexity in Little-known Ahar-banas Culture, Circa 3000-1500 B.C. University of Pennsylvania Museum of Archaeology and Anthropology
  4. [1]राजस्थान पत्रिका वेब, 7 Oct 2017
  5. [2] दैनिक भास्कर