इक्का राजा रानी

1994 की हिन्दी भाषा फ़िल्म

इक्का राजा रानी 1994 में बनी हिन्दी भाषा की नाटक फिल्म है। इसमें गोविन्दा, विनोद खन्ना और आयशा जुल्का प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इक्का राजा रानी

इक्का राजा रानी का पोस्टर
निर्देशक अफजल अहमद
निर्माता जेवियर मार्क्विस
अभिनेता गोविन्दा,
आयशा जुल्का,
अश्विनी भावे,
विनोद खन्ना,
जॉनी लीवर,
परेश रावल
संगीतकार नदीम श्रवण
प्रदर्शन तिथियाँ
24 जून, 1994
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

बरखा और सागर एक दूसरे को प्यार करते हैं और जल्द ही शादी करने की उम्मीद करते हैं। एक दिन, बरखा सड़क के किनारे गंभीर रूप से घायल एक आदमी को देखती है। वह उसकी मदद करने का फैसला करती है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और इलाज किया जाता है। जब यह आदमी ठीक हो जाता है, तो उसे पता चला कि वह विशाल कपूर के नाम से एक कुख्यात गैंगस्टर है। बरखा ने विशाल उर्फ विकी के लिये जो किया उसकी वो सराहना करता है। वह उसे नियोजित करता है और वह उससे शादी करना चाहता है। जब वह उसे इस बात का इजहार करता है, तो वह उसे इंकार कर देती है और उसे बताती है कि वह सागर से प्यार करती है। गुस्से में, विकी उनके बीच गलतफहमी पैदा करना शुरू कर देता है और जब वे असफल होता है, तो वह सागर को मारने की योजना बनाता है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत नदीम-श्रवण द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."दिल को ज़रा सा आराम देंगे"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक6:24
2."दिल को ज़रा सा आराम देंगे" (II)बाबुल सुप्रियो6:24
3."दिल मिलने को तरसता है"अलका याज्ञनिक, विनोद राठौड़6:57
4."इश्क करोगे तो दर्द मिलेगा"उदित नारायण, कुमार सानु, अलका याज्ञनिक7:07
5."मेरे सावरे सँवरिया"बाली ब्रह्मभट्ट, सपना अवस्थी6:35
6."प्यार करो तो ऐसे"कुमार सानु6:14
7."तड़पू या प्यार करूँ"अलका याज्ञनिक5:36
8."ये नीली पीली चूड़ियाँ"अलका याज्ञनिक, उदित नारायण7:15

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें