इस्माइल दरबार

भारतीय संगीतकार

इस्माइल दरबार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। वह बिग बॉस 3 के प्रतिभागी भी रहे थे।

इस्माइल दरबार

करियर संपादित करें

इस्माइल कई वर्षों तक राजेश रोशन, नदीम-श्रवण, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल वगैरह के लिये वायलिन-वादक रहे। उनकी संगीतकार के रूप में पहली फिल्म 1995 की रंगीला होने वाली थी।[1] लेकिन कई सालों बाद उनको संजय लीला भंसाली ने 1999 की अपनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम दिया। इसका संगीत बहुत सराहा गया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके बाद संजय की 2002 की फिल्म देवदास का भी बहुत संगीत सफल रहा था। इसके बाद इस्माइल ने कई फिल्में की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

चुनिंदा फिल्मों की सूची संपादित करें

वर्ष फिल्म शीर्षक टिप्पणी
1999 हम दिल दे चुके सनम जीते – सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नामित – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
2000 तेरा जादू चल गया
2002 दीवानगी
2002 देवदास जीते – सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का स्टार स्क्रीन पुरस्कार
नामित – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
2002 शक्ति
2003 बाज़
2005 किस्ना ए. आर. रहमान के साथ सह-निर्देशित
2008 महबूबा

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "रहमान के कारण इंडस्ट्री में चार साल देर से आ पाया था यह मशहूर संगीतकार". नईदुनिया. 6 जनवरी 2017. मूल से 9 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितम्बर 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें