उत्तरा बाओकर

भारतीय अभिनेत्री (1944–2023)

उत्तरा बाओकर (1944 – 12 अप्रैल 2023) एक भारतीय मंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री थी। [1] उन्होंने मुख्यमंत्री में पद्मावती के रूप में, मेना गुरजारी में मेना, के रूप में शेक्सपियर की ओथेलो में डेस्डेमोना के रूप में, गिरीश कर्नाड के तुगलक में मां, छोटे सैयद बड़े सैयद में नर्तकी महिला के रूप में और उमराव जान में प्रमुख भूमिका निभायी थी। उन्होंने कई तरह के उल्लेखनीय नाटकों ओर फिल्मो में अभिनय किया था। [2] 1978 में जयवंत दलवी के नाटक संध्या छैया का कुसुम कुमार द्वारा हिंदी अनुवाद का उन्होंने निर्देशन भी किया था। [3] [4]

उत्तरा बाओकर

बाओकर (दाए)
जन्म 1944 (1944)
सांगली
मौत (आयु 79)
पेशा अभिनेत्री
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

1984 में, उन्होंने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता, जो हिंदी रंगमंच के लिये भारत का राष्ट्रीय अभिनय अकादमी है। [5] वह कई मराठी फिल्मों में दिखाई दिया दे चुकी थी जैसे दोघि (1995) में सदाशिव अमरापुरकर और रेणुका दाफ्तारदार, के साथ उत्तरायण (2005), शेवरी (2006) और रेस्तरां (2006) सोनाली कुलकर्णी के साथ। [6] उन्हें अचानक फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन मृणाल सेन ने किया था। इस फिल्म में शबाना आज़मी श्रीराम लागू और अपर्णा सेन मुख्य भूमिका में थे।2020 में वह एमपी स्कूल ऑफ ड्रामा में ड्रामा क्लास लेने भोपाल गयी थी जहाँ उन्होंने ड्रामा स्कूल में बच्चों के साथ एक आपसी चर्चा का आयोजन किया था।वहाँ पर उन्होंने मीडिया में कहा था की, "भोपाल एक समृद्ध सांस्कृतिक शहर है जहाँ बहुत सारी प्रतिभाएँ पाई जा सकती हैं। आप इसे भारत की सांस्कृतिक राजधानी भी कह सकते हैं।" [7] [8] [9][10]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा संपादित करें

उत्तरा का जन्म 17 मई 1944 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (एन एस डी), दिल्ली में एब्राहिम अल्काज़ी के अधीन अभिनय किया था। [11] उत्तरा ने 1968 में स्नातक की पढ़ाई पुरी की थी। [12]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

उत्तरा ने शादी नहीं की थी और इस बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, "यह कभी नहीं हुआ की मुझे शादीशुदा जीवन की कमी महसूस ना हुई हो। क्योंकि मेरे दोनों लिंगों के कई दोस्त हैं। शादी और मातृत्व का अनुभव नहीं होने के बारे में कई बातें कही जा सकती हैं, जो पहले किसी ने अनुभव नहीं की।" यह मुझे एक मनुष्य या एक अभिनेत्री के रूप में अपूर्ण नहीं बनाता है "[13]

फिल्मोग्राफी संपादित करें

पुरस्कार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "National Award-winning actress Uttara Baokar passes away at 79". The Times of India. 12 Apr 2023. अभिगमन तिथि 13 Apr 2023.
  2. "Of days that were..." द हिंदू. 30 Jun 2005. मूल से 6 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  3. "Those lonely sunset days". The Hindu. 23 April 2010. मूल से 12 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  4. Nash, Jay Robert; Nash, Stanley Ralph; Ross, Stanley Ralph (1987). The Motion Picture Guide ... Annual. सिनेबुक. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-933997-16-7. मूल से 2 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  5. "SNA: List of Akademi Awardees". संगीत नाटक अकादमी. मूल से 17 February 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 February 2012.
  6. "Marathi cinema gets the sensitive and intelligent film-lover". The Economic Times. 3 May 2008. मूल से 30 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  8. Brandon, James R.; Martin Banham (1997). The Cambridge guide to Asian theatre. Cambridge University Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-521-58822-7. मूल से 5 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  9. Subramanyam, Lakshmi (2002). Muffled voices: women in modern Indian theatre. Har-Anand Publications. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-241-0870-6.
  10. Trivedi, Poonam; Dennis Bartholomeusz (2005). India's Shakespeare: translation, interpretation, and performance International studies in Shakespeare and his contemporaries. University of Delaware Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-87413-881-7.
  11. "Theatre is revelation". The Hindu. 24 February 2008. मूल से 5 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  12. "Alumni List For The Year 1968". नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा. मूल से 6 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  13. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  14. K. Moti Gokulsing; Wimal Dissanayake (17 April 2013). Routledge Handbook of Indian Cinemas. Routledge. पपृ॰ 77–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-136-77284-9. मूल से 3 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 May 2013.
  15. Filmography
  16. "SNA: List of Akademi Awardees". संगीत नाटक अकादमी. मूल से 17 February 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 February 2012.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें