उपेन्द्र कुशवाहा

भारतीय राजनीतिज्ञ

उपेन्द्र कुशवाहा भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं।[6][7]

उपेन्द्र कुशवाहा[1]
जन्म 2 जून 1960[2]
वैशाली[2]
नागरिकता भारत[3]
शिक्षा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय[4]
पेशा राजनीतिज्ञ[3]
राजनैतिक पार्टी समता पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी[5]
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

राजनीतिक जीवन संपादित करें

 
उपेन्द्र कुशवाहा

आरंभ में उपेन्द्र कुशवाहा जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य थे। नवंबर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में कुशवाहा अपने ही चुनाव क्षेत्र से हार गए और वो भी तब, जब जेडी(यू) और भाजपा की भारी जीत हुई.. इसके बाद कुशवाहा ने जनता दल (यूनाइटेड) का साथ छोड़कर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया। कुशवाहा ने कुशवाहा जाति का समर्थन जुटाना शुरू किया. उस वक़्त कुशवाहा और कुर्मी समाज जेडी (यू) का मुख्य वोटबैंक था. आधिकारिक तौर पर किसी भी जाति की ठीक-ठीक जनसंख्या बताना तो मुश्किल है, लेकिन बिहार की राजनीति पर नज़र रखने वालों का मानना है कि बिहार में कुर्मी 2-3 फ़ीसदी हैं, जबकि कुशवाहा 10-11फ़ीसदी है।31 अक्टूबर 2009 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को जेडी (यू) में लौट आने का न्यौता दिया। [8]

2 फ़रवरी 2010 को शोषित समाज दल के दिवंगत और समाजवादी नेता बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती के मौक़े पर नीतीश और कुशवाहा ने सार्वजनिक तौर पर पिछड़ी जातियों के समर्थन की घोषणा की. उसी साल नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेज दिया. इसके बाद राजनीतिक रूप से सशक्त कुशवाहा ने जेडी (यू) के भीतर अपनी ताक़त दिखाना शुरू किया. वो एक बार फिर 2013 में तीन मार्च को जदयू से अलग हो गए और रालोसपा नाम की अलग पार्टी बना ली.रालोसपा शुरू में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी थी[9] पर 2015 विधानसभा चुनाव के बाद जदयू के राजग में दोबारा शामिल होने पर उसे राजग छोड़ना पड़ा।[10][11]

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "This 'kheer' cooking in Bihar may leave a bad taste in the BJP's mouth". theprint.in. अभिगमन तिथि 2020-05-27.
  2. फ्रीबेस डेटा डंप, गूगलWikidata Q15241312
  3. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  4. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  5. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  6. "Upendra Kushwaha's exit could undo BJP's carefully planned Bihar caste coalition". theprint.in. अभिगमन तिथि 2020-05-28.
  7. oneindia.com"Upendra -kushwaha". 2020-05-31. मूल से 20 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2020.
  8. Gupta, Surabhi, संपा॰ (6 October 2015). "RLSP के संस्थापक और बिहार के काराकट से सांसद उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक सफर". Aaj Tak. मूल से 23 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-25.
  9. Gaikwad, Rahi (23 February 2014). "BJP to ally with OBC leader Upendra Kushwaha in Bihar". The Hindu. मूल से 25 अप्रैल 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अगस्त 2019.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अगस्त 2019.
  11. "RLSP chief Upendra Kushwaha quits as Union Minister". Business Line (अंग्रेज़ी में). 10 December 2018. अभिगमन तिथि 2020-04-25.