ऋतुराज गायकवाड़

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

ऋतुराज गायकवाड़ (जन्म ३१ जनवरी १९९७) एक भारतीय क्रिकेटर हैं।[1] उन्होंने महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी 2016-17 में ६ अक्टूबर २०१६ को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।[2] जबकि उन्होंने इंटर स्टेट ट्वेन्टी २० २०१७ टूर्नामेंट में २ फरवरी २०१७ को महाराष्ट्र के लिए ट्वेंटी-२० में पदार्पण किया था।[3] २५ फरवरी २०१७ को विजय हजारे ट्रॉफी २०१६ में महाराष्ट्र के लिए ही अपने लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की।[4]

ऋतुराज गायकवाड़
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 31 जनवरी 1997 (1997-01-31) (आयु 27)
पुणे, महाराष्ट्र, भारत
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से बल्लेबाजी
भूमिका बल्लेबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टी20ई पदार्पण (कैप 88)28 जुलाई 2021 बनाम श्रीलंका
अंतिम टी20ई20 फरवरी 2022 बनाम वेस्टइंडीज
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2019 चेन्नई सुपर किंग्स
स्रोत : ईएसपीएन क्रिकइन्फो, 20 फरवरी 2022

3 जून को मशहूर युवा क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ ने शादी की। रुतुराज गायकवाड़ ने जिस लड़की से शादी की उस लड़की का नाम उत्कर्ष पवार है। और अब रुतुराज गायकवाड़ की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। आप भी उस तस्वीर को देख सकते हैं। ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी महाबलेश्वर के 'ले मेरिडियन' नामक होटल में संपन्न हुई थी, जिसके 1 दिन का रूम का किराया 17000 रूपए से लेकर 35000 रूपए तक है |[5]

अक्टूबर २०१८ में, उन्हें देवधर ट्रॉफी 2018-19 के लिए भारत बी टीम में नामित किया गया था।[6] जबकि दिसंबर २०१८ में, उन्हें एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप 2018 के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था।[7]

दिसंबर २०१८ में ही, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा २०१९ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए नीलामी में खरीदा गया।[8][9]

2021 विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने पांच पारियों में चार शतक मारे थे |[10] आईपीएल 2021 में ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को बढ़िया शुरुआत दिलवाई है. फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने नाम ऑरेंज कैप कर ली. जिसके साथ ही वो ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए है  [11]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Ruturaj Gaikwad". ESPN Cricinfo. मूल से 9 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2016.
  2. "Ranji Trophy, Group B: Jharkhand v Maharashtra at Delhi, Oct 6-9, 2016". ESPN Cricinfo. मूल से 6 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2016.
  3. "Inter State Twenty-20 Tournament, West Zone: Maharashtra v Mumbai at Vadodara, Feb 2, 2017". ESPN Cricinfo. मूल से 1 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 February 2017.
  4. "Vijay Hazare Trophy, Group B: Himachal Pradesh v Maharashtra at Cuttack, Feb 25, 2017". ESPN Cricinfo. मूल से 25 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 February 2017.
  5. Rajak, Dheeraj (4 June 2023). "Ruturaj Gaikwad Marriage: जिस होटल में ऋतुराज की हुई शादी, उसकी कीमत जानकार उड़ जायेंगे होश". Movies Download. मूल से 1 नवंबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2023.
  6. "Rahane, Ashwin and Karthik to play Deodhar Trophy". ESPN Cricinfo. मूल से 20 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 October 2018.
  7. "India Under-23s Squad". ESPN Cricinfo. मूल से 3 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 December 2018.
  8. "IPL 2019 auction: The list of sold and unsold players". ESPN Cricinfo. मूल से 18 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 December 2018.
  9. "IPL 2019 Auction: Who got whom". The Times of India. मूल से 18 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 December 2018.
  10. "Vijay Hazare Trophy, Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ का विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल, जड़ा सीजन का चौथा शतक". आज तक. अभिगमन तिथि 2022-05-18.
  11. "IPL 2021 Final, CSK Vs KKR: CSK के ऋतुराज गायकवाड़ ने कर दिया कमाल, ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-18.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)