एंटनी थियोडॉर

जर्मनी के द्विभाषीय कवि, लेखक व धर्मशास्त्र विद्वान

एंटनी थियोडॉर जर्मनी के एक द्विभाषी कवि, लेखक, धर्मगुरु तथा समाज सुधारक हैं ।[1] उन्होंने अंग्रेजी व जर्मन भाषा में ६००० से अधिक कविताएँ लिखी हैं, जो कि विविध पोएट्री वेबसाइट में उपलब्ध हैं ।[2] ईसाई धर्मावलंबी होते हुए भी उन्होंने हिंदू, येहूदी, वौद्ध, जैन, इस्लाम व विश्व के अन्य धर्म के सिद्धांतों को अपनी कविताओं में वर्णन किया है ।[3][4]

जीवन व कार्य संपादित करें

एंटनी थियोडोर का जन्म 5 नवम्बर 1954 को भारत के केरल प्रदेश में अलेप्पी जिला में हुआ था । उनका मूल नाम था जॉन एंटनी थियोडोर वराकूड़ातिल ।[5] उनकी पालनकारी माता जेनोआ की मृत्यु के बाद वे जर्मनी चले गए । उन्होने अमेरिका और जर्मनी से अंग्रेजी साहित्य व विश्व धर्म दर्शन पर दो स्नातकोत्तर तथा दो डॉक्टरेट डिग्री हासिल की ।[6] वर्ष 1986 में मुंबई से जर्मनी जाते समय उनका विमान का कराची शहर में अपहरण हुआ।[7] इसमें 400 में से 22 यात्री मारे गए।[8] शरीर में चार गोलियां लगाने पर भी एंटनी बच गए ।[9] इस हादसे के बाद एंटनी अपना जीवन को सम्पूर्ण रूप से जनसेवा के लिए उत्सर्ग कर दिये । उन्होने पादरी बन कर जर्मनी के म्यूनिक शहर में धर्म प्रचार और शिक्षा दान किया ।[10] उन्होने अपना जीवन का ज़्यादातर भाग जर्मनी के डोर्टमुंड शहर में गुजार दिए[11], हालांकि भारत और केरल के अलेप्पी शहर से उनका गहरा नाता रहा है। [12] वह जन स्वस्थ्य व समाजसेवा के लिए work.[13]

साहित्य कृतियाँ संपादित करें

एंटनी के बीस से ज़्यादा पुस्तक जर्मन व अंग्रेज़ी भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं । उनकी सभी कविताओं में आध्यात्मिकता का संदेश निहित है, तथा अनेक कविताएं चर्च में आवृत की जाती हैं ।[14] उनकी गर्भपात विरोधी कविता "मैं तुम्हारा बच्चा हूँ माँ" विश्व के 25 से ज्यादा भाषाओं में अनुवादित हो चूकी है ।[15] उन्होने अमेरिकीय धर्मगुरु थॉमस मार्टन की आध्यात्मिक जीवनी भी लिखी है ।[16] प्रसिद्ध भारतीय कवि तपन कुमार प्रधान ने उनके अनेक कविता संकलनों का टीका समेत संपादन व अनुवाद किया है ।[17] डॉ प्रधान के अनुसार एंटनी थियोडॉर की कविताओं में विश्व के सभी धर्मों के मूलतत्त्व का समावेश है । and Jesus Christ in Love[18]

ग्रंथ सूची संपादित करें

  • जीसस क्राइस्ट और प्रेम (Jesus Christ in Love)
  • मैं तुम्हारा बच्चा हूँ माँ (I Am Your Baby, Mother)
  • प्रेम स्तुति (Psalms of Love)
  • मेरे पंखों की छाओं में (In the Shadows of My Wings)
  • थॉमस मर्टन का ऐश्वरीय दर्शन (Mystic Philosophy of Thomas Merton)

और भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें

  1. "पास्टर एंटनी थियोडोर का पुस्तक उन्मोचन" (जर्मन में). मूल से 27 सितंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 8, 2021.
  2. "विश्व के 500 लोकप्रिय कवि". पोएम हंटर. अभिगमन तिथि June 12, 2021.
  3. "क्रिएशन एंड क्रिटिसिस्म - एंटनी थियोडोर की कविताएं". अभिगमन तिथि July 8, 2022.
  4. मंगाट्टू, एम. कविता में सुख और दर्द का एहसास. पृ॰ 20–21. अभिगमन तिथि July 8, 2022.
  5. "एंटनी थियोडोर - लेखक परिचय". वेनचुरा वरलाग. अभिगमन तिथि June 13, 2022.
  6. "एंटनी थियोडोर - जीवन वृत्त".
  7. मोहन, मेघा (March 31, 2016). "पैन आम 73 विमान अपहरण - भीतरी खबर". BBC. अभिगमन तिथि June 12, 2021.
  8. "पैन आम 73 विमान का अपहरण - मृताहत यात्री". संयुक्त राष्ट्र न्याय विभाग. 19 February 2015. अभिगमन तिथि June 12, 2021.
  9. "पैन आम अपहरण - कोर्ट का आदेश". अभिगमन तिथि June 12, 2021.
  10. "पास्टर एंटनी - जीवन वृत्त" (जर्मन में). Ventura Verlag. अभिगमन तिथि July 8, 2022.
  11. "डोर्टमुंड पास्टर टीम – ड़ा। एंटनी थियोडोर". मूल से 30 अक्तूबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 8, 2021.
  12. "अलेप्पी शहर के डिओसीस – फादर ड़ा॰ एंटनी थियोडोर". अभिगमन तिथि July 8, 2022.
  13. "कोविड सहायता - एंटनी थियोडोर और साथी". अभिगमन तिथि July 8, 2021.
  14. "चर्च में स्तुति - एंटनी थियोडोर की कविता "क्राइंग आउट इन वाइल्डरनेस"" (PDF). अभिगमन तिथि July 8, 2022.
  15. "मैं तुम्हारा बच्चा हूँ माँ - एंटनी थियोडोर". पोएम हंटर. 26 August 2015. अभिगमन तिथि July 7, 2022.
  16. Theodore, Antony (January 1, 1993). थॉमस मार्टन का ईश्वर सान्निध्य के लिए प्रयास. पृ॰ 88–92. OCLC 30320691. अभिगमन तिथि July 6, 2021.
  17. थियोडोर, एंटनी; प्रधान, डा॰ तपन कुमार (25 March 2021). प्रेम स्तुति (Psalms of Love). आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788195254613. अभिगमन तिथि January 6, 2022.सीएस1 रखरखाव: तिथि और वर्ष (link)
  18. थियोडोर, एंटनी (1 December 2019). जीसस क्राइस्ट इन लव. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788194283539. अभिगमन तिथि January 6, 2022.सीएस1 रखरखाव: तिथि और वर्ष (link)