एम ४६ पेटन एक अमेरिकी मध्यम टैंक था। यह पहला ऐसा टैंक था जिसका की नाम द्वितीय विश्वयुद्ध की तीसरी अमेरिकी आर्मी के कमांडर जनरल व युद्धों में टैंको के उपयोग के हिमायती जिओर्ज एस. पेटन के नाम पर रखा गया।[1]

एम ४६ टैंक

एम ४६ पेटन मूल रूप से पुराने एम २६ पेर्शिंग टैंक का उन्नत रूप था। इसे अमरीकी सेना ने शीतयुद्ध के प्रारंभिक वर्ष १९४९ से १९५० तक काम में लिया। ऐसे करीब ११६० टैंक बनाये गए थे जीनेमें ३६० एम ६४ ऐ१ भी शामिल है। इसका उत्पादन सन १९५० से लेकर १९५० वे दशक के मध्य से अंत तक हुआ। इसे डेट्रोइट आर्सनल टैंक प्लांट ने बनाया था। एम ४६ पेटन ४८ किलोमीटर की गति की साथ १३० किलोमीटर के क्षेत्र में युद्ध कर सकता था।[2]

अमेरिकी सेना ने इसे कोरियाई युद्ध में मुख्य तौर से काम में लिया। इसके अलावा यह बेल्जियम, फ़्रांसइटली की सेनाओं की सेवाओं में भी रहा।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Hunnicutt, p. 14
  2. Donald W Boose Jr."US Army Forces in the Korean War 1950-53" ISBN 1-84176-621-6 pp.52,75-86