एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344

एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344 ने 7 अगस्त 2020 को दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से भारत के केरल के कोड़िकोड शहर के कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के लिए उड़ान भरी थी। कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र पर उतरते वक्त विमान फिसल कर एक घाटी में गिर गया और दो टुकड़ों में हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 185 यात्रियों और छह चालक दल (कुल 191 व्यक्ति) सवार थे। दुर्घटना में दोनों पायलटों सहित सत्रह लोग मारे गए।[2][3][4][5][6]

एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344

एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344
दुर्घटना सारांश
तिथि 7 अगस्त 2020
स्थल कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, करीपुर, कोड़िकोड, केरल, भारत
11°07′59″N 75°58′14″E / 11.13306°N 75.97056°E / 11.13306; 75.97056निर्देशांक: 11°07′59″N 75°58′14″E / 11.13306°N 75.97056°E / 11.13306; 75.97056
यात्री 185
कर्मीदल 6
क्षति 137
हताहत 17
उत्तरजीवी 174
संचालक एयर इंडिया एक्सप्रेस
पंजीकरण संख्या VT-AXH[1]
उड़ान उद्गम दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
गंतव्य कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, करीपुर, कोड़िकोड, केरला, भारत
एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344 is located in भारत
एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344
भारत में दुर्घटना स्थल को दिखाता मानचित्र
एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344 is located in केरल
एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344
केरला में दुर्घटना स्थल को दिखाता मानचित्र

यह विमान 13.7 साल पुराना था इसने अपनी पहली उड़ान 15 नवम्बर 2006 को भरी थी। विमान की कमान विंग कमांडर कैप्टन दीपक वसंत साठे के हाथ में थी, जो एयर इंडिया एक्सप्रेस में शामिल होने से पहले भारतीय वायुसेना के साथ एक परीक्षण पायलट थे। इनके साथ कप्तान अखिलेश कुमार, जो सह-पायलट थे।[1][1][7][8][9]

उड़ान और दुर्घटना संपादित करें

विमान ने यूटीसी के अनुसार 7 अगस्त 2020 14:14 (सार्व निर्देशांकित काल के अनुसार 10.14) में दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से उड़ान भरी थी। इसे भारतीय मानक समय के अनुसार 7 अगस्त 2020 में 19:40 बजे (यूटीसी 14:10) कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र कोड़िकोड में उतरना था। वन्दे भारत अभियान के तहत यह कोरोनावायरस महामारी में अन्य देशों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा था।[10][11]

विमान सफलता पूर्वक कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के रनवे तक पहुंच गया था किन्तु केरला में मानसून होने के कारण रनवे भींगे थे और विमान फिसल कर 30 फीट गहरे घाटी में गिर कर और दो टुकड़ों में बंट गया।[12][13][14]

पीड़ित संपादित करें

दुर्घटना के समय कुल 184 यात्री, 5 विमान कर्मी दल, और 2 विमान चालक सवार थे। इनमेंं से दुर्घटना के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दोनों पायलट शामिल हैं, और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।[15][16][17][18]

मृतक जीवित बचे लोग[19] कुल
यात्री कर्मी दल व चालक कुल यात्री विमान कर्मी दल व चालक कुल
17[20] 2 19 167 5 172 191

बचाव अभियान संपादित करें

शुरुआती बचाव कार्यों के लिए स्थानीय पुलिस और अग्निशामकों को तैनात किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुँचें और बचाव कार्यों में सहायता करें। कोचीन, मुंबई और दिल्ली से आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, एयर इंडिया का विशेष सहायता दल ("एंगेल्स ऑफ एयर इंडिया" के रूप में भी जाना जाता है) को दुर्घटना स्थल पर भेजा गया। पीड़ितों का कालीकट के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया गया।[21][22][23][24]

जांच पड़ताल संपादित करें

नागर विमानन महानिदेशालय ने दुर्घटना की जांच की है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (भारत) द्वारा एक जांच भी की जाएगी।[25] उड़ान अभिलेखक को अगले दिन बरामद किया गया था।[26]

इन्हें भी देखें संपादित करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान ८१२

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ranter, Harro. "Accident description Air India Express Flight 1344". aviation-safety.net. विमानन सुरक्षा नेटवर्क. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  2. "Air India Express plane with 191 from Dubai skids off Kozhikode runway, pilot killed". हिन्दुस्तान टाईम्स. 7 August 2020. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  3. "Breaking: Air India Express Boeing 737 Crashes Whilst Landing In Kozhikode". Simple Flying (अंग्रेज़ी में). 7 August 2020. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  4. "Air India Express Plane Skids Off Runway In Kerala With 191 On Board; Pilot Dead, Tweets MP". एनडीटीवी इंडिया. 7 August 2020. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  5. "Live News: Air India Express flight from Dubai over shoots table top runway". द इकॉनोमिक टाइम्स (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  6. "Kerala plane crash: At least 14 dead and several injured as aircraft 'splits in two' at airport". Sky News.
  7. "Air India Express pilot Deepak Sathe and co-pilot dead after plane crashes in Karipur airport". www.thenewsminute.com. 7 August 2020. मूल से 8 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  8. "Air India's Dubai-Kozhikode flight splits into two on Karipur runway, pilot among dead". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 8 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  9. "Captain Who Died In Kerala Plane Crash Was Decorated Ex-Air Force Pilot". एनडीटीवी इंडिया. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  10. "Air India Express plane skids off runway, killing at least 16 and injuring more than 100". सीबीएस न्यूज. एसोसिएटेड प्रेस. 7 August 2020. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  11. "केरल विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट वायु सेना में दे चुके थे सेवाएं". एनडीटीवी इंडिया.
  12. "Air India Express Plane Circled Kerala Airport Several Times Before Crash". एनडीटीवी इंडिया. अभिगमन तिथि 2020-08-08.
  13. "Kozhikode plane crash: 16 dead, several injured as Air India Express flight IX-1344 bringing Indians home breaks into two while landing – India News , Firstpost". Firstpost. 7 August 2020. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  14. "केरल विमान हादसा: दो हिस्सों में टूटा प्लेन, पायलट समेत 17 लोगों की मौत". आज तक.[मृत कड़ियाँ]
  15. "കരിപ്പൂരിൽ അപകടത്തിൽപ്പെട്ട വിമാനത്തിലെ യാത്രക്കാരുടെ ലിസ്റ്റ്‌". MediaOne News (मलयालम में). अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  16. "IX 1344 crashes. Many feared dead". theindependent.in (अंग्रेज़ी में). 7 August 2020. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  17. "Air India jet breaks in two on Kerala runway". बीबीसी न्यूज (अंग्रेज़ी में). 7 August 2020. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  18. "Air India plane crashes in Kerala after skidding off the runway". CNN.
  19. "जानिए केरल विमान दुर्घटना में कितने लोगों की गई जान और कितने लोग बचाए गए?". एबीपी न्यूज़. 8 अगस्त 2020.
  20. "Redirect Notice". www.google.com.[मृत कड़ियाँ]
  21. Thiruvananthapuram, P. S. Gopikrishnan Unnithan (7 August 2020). "Kerala: Air India flight with 190 onboard skids off runway in Kozhikode, both pilots among 16 dead". इण्डिया टुडे (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  22. "Air India flight crash live updates: At least 16 dead, 123 hurt as Air India plane skids off runway in Kerala". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  23. ""Angels Of Air India", Special Team Of Grief Counselors, Flown To Kerala". एनडीटीवी इंडिया. अभिगमन तिथि 2020-08-08.
  24. "Tweet by Asian News International". ट्विटर (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  25. Hradecky, Simon. "Accident: India Express B738 at Kozhikode on Aug 7th 2020, overran runway and fell into valley". Aviation Herald. अभिगमन तिथि 7 August 2020.
  26. "Black Boxes Recovered From Crashed Air India Express Flight In Kerala". एनडीटीवी इंडिया. अभिगमन तिथि 2020-08-08.