अनातोली करपोव (रूसी: Анато́лий Ка́рпов, जन्म: 23 मई १९५१) एक रूसी ग्रांडमास्टर और पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन है।[1]१९७५ से १९८५ तक करपोव निर्विवाद विश्व शतरंज चैंपियन रहे और १९९३ से १९९९ तक एफआईडीई विश्व शतरंज चैंपियन रहे।[2]

अनातोली करपोव

अनातोली करपोव, २०१८
पूरा नाम अनातोली येवगेनयेविच करपोव
देश सोवियत संघ
रूस
जन्म 23 मई 1951 (1951-05-23) (आयु 72)
Zlatoust, Russian SFSR, सोवियत संघ
खिताब ग्रांडमास्टर (1970)
विश्व चैंपियन १९७५–१९८५
१९९३–१९९९ (FIDE)
शीर्ष रेटिंग २७८० (जुलाई १९९४)

जन्म और बचपन संपादित करें

अनातोली करपोव का जन्म रूस, सोवियत संघ में 23 मई १९५१ को हुआ था। वे चार वर्ष की उम्र में शतरंज खेलने लगे।[3]

विश्व शतरंज चैंपियन संपादित करें

१९७५ विश्व शतरंज चैंपियनशिप में वे बॉबी फिशर के आधिकारिक चैलेंजर बन गए। बॉबी फिशर ने करपोव के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिए जिसके कारण कार्पोव विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। १९७५ से १९८५ तक करपोव निर्विवाद विश्व शतरंज चैंपियन रहे। १९८५ में वे गैरी कास्पारोव के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप हार गए। १९९३ में करपोव जैन टिममैन को पराजित करके एफआईडीई विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। १९९८ में उन्होंने विश्वनाथन आनंद को पराजित करके अपना एफआईडीई शीर्षक को बचाया। 1999 में, उन्होंने अपने शीर्षक का बचाव करने से इनकार कर दिए जिसके कारण अलेक्जेंडर खलिफ्मान एफआईडीई विश्व शतरंज चैंपियन बन गए।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Karpov, Anatoly FIDE Chess Profile - Players Arbiters Trainers". ratings.fide.com. मूल से 29 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-28.
  2. "Who Are the Most Famous Chess World Champions?". The Spruce Crafts. मूल से 10 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-28.
  3. "Anatoly Yevgenyevich Karpov | Russian chess player". Encyclopedia Britannica (अंग्रेज़ी में). मूल से 29 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-28.