ओम प्रकाश कोहली

भारतीय राजनीतिज्ञ

ओम प्रकाश कोहली भारतीय लोकतंत्र की उपरी प्रतिनिधि सभा राज्यसभा के पूर्व सदस्य तथा गुजरात के राज्यपाल हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं। वे 1994 से 2000 तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है और दिल्ली के हंसराज कॉलेज तथा देशबंधु कॉलेज में व्याख्याता के पद पर 37 साल से अधिक वर्षों तक सेवा की हैं। वर्ष 1999-2000 के दौरान उन्हें भाजपा की दिल्ली यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे आपातकाल के दौरान मीसा के तहत गिरफ्तार भी हुये थे।[1][2]

ओम प्रकाश कोहली
जन्म 9 अगस्त 1935
दिल्ली
मौत 20 फ़रवरी 2023
नागरिकता भारत
पेशा राजनीतिज्ञ
संगठन दिल्ली विश्वविद्यालय
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
ओम प्रकाश कोहली

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
15 जुलाई 2014
पूर्वा धिकारी मार्गरेट अल्वा

दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी में स्नातकोत्तर कोहली शिक्षाविद और राजनेता होने के साथ-साथ एक लेखक भी हैं। उन्होने 'राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर', 'शिक्षा नीति' और 'भक्तिकाल के संतो की सामाजिक चेतना' आदि पुस्तकें लिखी है।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Om Prakash Kohli is new Gujarat governor - The Times of India" [ओम प्रकाश कोहली गुजरात के नए राज्यपाल- टाइम्स ऑफ इंडिया]. टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 17 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2014.
  2. "राजनेता के साथ-साथ लेखक भी हैं कोहली". जागरण. 14 जुलाई 2014. मूल से 24 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2014.
  3. [https://web.archive.org/web/20150924084539/http://www.rajyasabha.nic.in/rsnew/pre_member/1952_2003/k.pdf Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन

गुजरात के नये राज्यपाल आचार्य देवव्रत बन गए है जो पहले हिमाचल प्रदेश के थे