ओलम्पिक ऑर्डर या ओलम्पिक सम्मान, ओलम्पिक आन्दोलन द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है जो इस आन्दोलन में अति उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। इसकी स्थापना अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा १९७५ में की गयी थी।