ओ तेरी

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

ओ तेरी अतुल अग्निहोत्री निर्देशित,[1] पुल्कित सम्राट, बिलाल अमरोही, सारा जेन डियास[2] सारा लोरेन,[3] और मंदिरा बेदी अभिनीत बॉलीवुड २०१४ की हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में पुल्कित सम्राट और बिलाल अमरोही ने पत्रकारों (संवाददाता) का अभिनय किया है जो एक बहुत बड़े घोटाले में फंस जाते हैं।[4] फ़िल्म २८ मार्च २०१४ को प्रदर्शित की गई।

ओ तेरी

प्रचार पोस्टर
निर्देशक उमेश बिष्ट
लेखक उमेश बिष्ट
नीति पालटा
निर्माता अतुल अग्निहोत्री
अभिनेता पुल्कित सम्राट
बिलाल अमरोही
सारा जेन डियास
सारा लोरेन
मंदिरा बेदी
कथावाचक सलमान खान
छायाकार गणेश राजवेलु
संपादक देवेन्द्र मुर्देश्वर
संगीतकार जीजे सिंह
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
  • मार्च 28, 2014 (2014-03-28)
देश भारत
भाषा हिन्दी

पटकथा संपादित करें

पीपी (पुल्कित सम्राट) और आनंद ईश्वरम देवदत्त सुब्रमण्यम अर्थात एड्स (बिलाल अमरोही) एक टीवी चैनल के लिए काम करते हैं। दोनों हमेशा कोई ना कोई गड़बड़ कर देते हैं जिसके लिए उनकी बॉस मॉनसून (सारा जेन डियास) उन्हें हमेशा डांटती फ़टकारती रहती है। वो उन्हें हमेशा कोई धमाकेदार समाचार लाने को कहती है। एक दिन सीबीआई अफ़सर अविनाश त्रिपाठी (कुलदीप सरीन) की हत्या हो जाती है। इस हत्या के पीछे सत्ता पक्ष के सदस्य बिला ख़्वाजा (अनुपम खेर) और विपक्षी नेता भंवर सिंह किलोल (विजय राज़) का हाथ है। दोनों ही एक दूसरे को फंसाने के चक्कर में त्रिपाठी की लाश पीपी और एड्स की गाड़ी में उनके गुर्गे रख देते हैं और पुलिस उन दोनों के पीछे पड़ जाती है। दोनों ही बुरी तरह से डर जाते हैं लेकिन जब उन्हें ज्ञात होता है कि लाश एक सीबीआई अफ़सर की है तो उन्हें लगता है कि ये सुनहरा मौक़ा है अपनी बॉस को प्रभावित करने का। वो लाश के साथ अपनी बॉस के पास पहुंच जाते हैं लेकिन इससे पहले कि उनकी बॉस गाड़ी तक पहुंचकर लाश देख सके, लाश रहस्यमय तरीक़े से ग़ायब हो जाती है।

कलाकार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Atul Agnihotri's 'O Teri' to release March 7 next year" (अंग्रेज़ी में). Vancouver Desi. 9 अक्टूबर 2013. मूल से 20 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ मार्च २०१४.
  2. सिंह, प्रशान्त (15 अक्टूबर 2013). "Salman Khan's new act: playing godfather in Bollywood" [सलमान खान नये अभिनय में: बॉलीवुड में गॉडफादर का अभिनय] (अंग्रेज़ी में). हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 14 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ मार्च २०१४.
  3. "Role in '24' is tailor made for me: Mandira Bedi" (अंग्रेज़ी में). आईबीएन लाइव. 25 अक्टूबर 2013. मूल से 28 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ मार्च २०१४.
  4. "Salman Khan 'adopts' sister's O Teri" [सलमान खान ने बहन की फ़िल्म 'ओ तेरी' को गोद लिया]. हिन्दुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ मार्च २०१४.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें