कलाकंद एक भारतीय मिठाई है जिसे दूध, छेने और चीनी से बनाया जाता है। यह पड़ौसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश की भी एक लोकप्रिय मिठाई है।

कलाकंद  
उद्भव
संबंधित देश भारत
देश का क्षेत्र उत्तरी भारत
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन मिठाई
मुख्य सामग्री दूध, छेना, चीनी
अन्य प्रकार बनारस का कलाकंद, अजमेरी कलाकंद

पाकविधि संपादित करें

सामग्री संपादित करें

  • तीन चौथाई कप छेना,
  • 8 चम्‍मच सूखा दूध (दूध का पाउडर),
  • चौथाई कप चीनी,
  • आधा कप मलाई,
  • आधा चम्‍मच पिसी इलायची,
  • १० बादाम

वि‍धि‍ संपादित करें

एक बर्तन में छेना, मि‍ल्‍क पावडर, चीनी, मलाई, आधा चम्‍मच इलायची पावडर का मि‍श्रण तैयार कर उसी हलकी आँच पर रख दें। उसके बाद 10-15 मि‍नट तक मि‍श्रण के गाढ़ा होने तक हि‍लाते रहें। अब उसे डि‍श में ले लें। ठंडा होने पर उसे बरफी के आकार में काटें। बाद में बादाम के लंबे कटे बारीक टुकड़ों से इसे सजाएँ।

 
कलाकंद- निकट से

सन्दर्भ संपादित करें