कसम पैदा करने वाले की

1984 की बब्बर सुभाष की फ़िल्म

कसम पैदा करने वाले की 1984 की बब्बर सुभाष द्वारा निर्देशित और निर्मित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। मिथुन चक्रवर्ती, स्मिता पाटिल, सलमा आग़ा, करण राज़दान, गीता सिद्धार्थ और अमरीश पुरी कलाकारों में शामिल हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।[1]

कसम पैदा करने वाले की

कसम पैदा करने वाले की का पोस्टर
निर्देशक बब्बर सुभाष
लेखक राही मासूम रज़ा (संवाद)
पटकथा राम केलकर
कहानी बब्बर सुभाष
निर्माता बब्बर सुभाष
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती,
स्मिता पाटिल,
सलमा आग़ा,
अमरीश पुरी
छायाकार नदीम ख़ान
संगीतकार बप्पी लहरी
प्रदर्शन तिथियाँ
23 नवंबर, 1984
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

अपने पिता के गुजर जाने के बाद, सतीश कुमार पैतृक संपत्ति के लिए एकमात्र वारिस है। चूँकि वह केवल पाँच वर्ष का है, संपत्ति उसके चाचा उदयभान (अमरीश पुरी) की देखभाल में रखी जाती है। सतीश जब 20 वर्ष की उम्र का हो जाएगा तब वह अपनी पारिवारिक संपत्ति पा सकता है। उसके दुष्ट चाचा उदयभान सिंह उसकी देखभाल करते हैं। उसने सतीश कुमार को बहुत डरा के रखा हुआ है ताकि वह वयस्कता प्राप्त करने पर अपनी संपत्ति को बहुत आसानी से उन्हें दे दें। वयस्क होने पर सतीश आरती से शादी कर लेता है। बाद में उसे पता चलता है कि आरती उसे सिर्फ लूटने आई थीं। उसे उदयभान सिंह घर से निकाल देता है।

सतीश उसे पाने के लिये उसका पीछा करता है। आरती उससे माफी माँगती है और वह उसे माफ कर देता है। फिर सतीश को उदयभान सिंह ने मार देता है। इस हत्या को पुलिस आत्महत्या के रूप में दर्ज करती है। तब गर्भवती आरती शपथ लेती है कि उसका बच्चा अपने पिता की मौत का बदला लेने आएगा। आरती अपने गर्भ में अपने बच्चे के माध्यम से इसका बदला लेने की कसम खाती है और भगवान से अपना बदला लेने के लिए एक बेटा देने की दुआ माँगती है। बाद में वह एक बेटे को जन्म देती है और उसे अविनाश नाम देती है जो अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला निर्भय लड़का है। अविनाश (मिथुन चक्रवर्ती) एक नाइट क्लब में ड्रमर की नौकरी करता है जहां वह नाइट क्लब गायिका लीना (सलमा आग़ा) से मिलता है। दोनों प्यार में पड़ते हैं और जल्द ही शादी करना चाहते हैं। लेकिन तब आरती उसे बताती है कि उसकी पहली प्राथमिकता उदयभान सिंह से अपने पिता की मौत का बदला लेना है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत अनजान द्वारा लिखित; सारा संगीत बप्पी लहरी द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."डैंस डैंस" (झूम झूम बाबा)सलमा आग़ा5:39
2."डैंस डैंस" (डुएट)बप्पी लहरी, सलमा आग़ा3:14
3."जीना भी क्या कोई जीना"बप्पी लहरी, सलमा आग़ा4:19
4."जीना भी क्या कोई जीना" (II)बप्पी लहरी, सलमा आग़ा6:21
5."कम क्लोसर"सलमा आग़ा5:32
6."कसम पैदा करने वाले की"विजय बेनेडिक्ट6:23

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "कभी नक्सलियों से जुड़े थे मिथुन दा, पहली ही फिल्म के लिये जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार". हिन्दुस्तान लाइव. 16 जून 2018. मूल से 16 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें