काग़ान घाटी (अंग्रेज़ी: Kaghan Valley, उर्दु: وادی کاغان) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले में स्थित एक पर्वतीय घाटी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर की सीमा पर स्थित है और बाबूसर दर्रा इसे कश्मीर से जोड़ता है। घाटी १५५ किमी लम्बी है और इसकी ऊँचाई एक छोर पर २,१३४ फ़ुट (६५० मीटर) से आरम्भ होकर दूसरे छोर पर १३,६९० फ़ुट (४,१७० मीटर) ऊँचे बाबूसर दर्रे तक बढ़ती है। कुनहार नदी इस घाटी से निकलती है और इसी में स्थित लूलूसर झील से आरम्भ होती है। घाटी को घेरने वाले पर्वतों में सबसे ऊँचा ५,२९० मीटर (१७,३५६ फ़ुट) लम्बा मलिका परबत है।[1]

काग़ान घाटी
घाटी
काग़ान घाटी is located in पाकिस्तान
काग़ान घाटी
काग़ान घाटी
पाकिस्तान में स्थिति
देशपाकिस्तान
प्रान्तख़ैबर-पख़्तूनख़्वा
ज़िलामानसेहरा ज़िला
ऊँचाई2500 मी (8,200 फीट)
समय मण्डलपाकिस्तान मानक समय (यूटीसी+5)

चित्रदीर्घा संपादित करें

     

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. The Kashmir Earthquake of October 8, 2005 - Earthquake Engineering [1] Archived 2017-06-23 at the वेबैक मशीन