कार्ल्स पुइज्देमोंत

स्पेनी राजनीतिज्ञ (जन्म-1962)

कार्ल्स पुइज्देमोंत (कातालान: Carles Puigdemont i Casamajó ; 29 दिसंबर, 1962), कातालोनिया, स्पेन से एक राजनीतिज्ञ हैं जो आजकल निर्वासन में बेल्जियम में रह रहे हैं। वह 12 जनवरी 2016 को कातालोनिया सरकार के राष्ट्रपति बने थे।

कार्ल्स पुइज्देमोंत

27 अक्टूबर 2017 को स्पेन से कातालोनिया की स्वतंत्रता की एकतरफा घोषणा के बाद से उनकी स्थिति विवादों में है। कातालोनिया की पूर्व सरकार के अनुसार वह अभी भी कातालान राष्ट्रपति हैं क्योंकि कातालान अब एक स्वतंत्र राष्ट्र है, जबकि स्पेन सरकार और स्पेनिश संसद के सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के दृष्टिकोण से, क्योंकि स्पेन के संविधान का अनुच्छेद 155 अभी भी प्रभाव में है और इसका उपयोग कर कातालोनिया की क्षेत्रीय सरकार और उसके सभी विभागों (को हटाकर) का उसका नियंत्रण स्पेन के हाथ में लिया जा सकता है। कातालान संसद में संघ समर्थक विपक्षी दलों का यह मानना ​​है कि कार्ल्स पुइज्देमोंत को, प्रधानमंत्री मैरियोन राजॉय की 28 अक्टूबर 2017 की घोषणा के अनुसार उनके पद से हटा दिया गया था।[1] लेकिन पुइज्देमोंत ने खुद इसको स्वीकार नहीं किया है, उनका मानना है कि वह "एक स्वतंत्र देश का निर्माण करने के लिए काम" करेंगे और उन्होने कातालोनिया के लोगों से 1978 के स्पेनिश संविधान के अनुच्छेद 155 का "लोकतांत्रिक ढंग से विरोध" करने के लिए कहा है।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ponce de León, Rodrigo (27 अक्टूबर 2017). "Rajoy cesa a Puigdemont y su Govern y convoca elecciones para el 21 de diciembre". eldiario.es (स्पेनिश में). मूल से 27 अक्टूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अक्टूबर 2017.
  2. "Catalan ex-leader Carles Puigdemont vows to resist takeover". BBC News. 28 October 2017. मूल से 28 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 October 2017.