किस्मत (2004 फ़िल्म)

2004 की गुड्डू धनोआ की फ़िल्म

किस्मत 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसके निर्देशक गुड्डु धनोआ हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें कबीर बेदी, संजय नार्वेकर, स्मिता जयकर और आशीष विद्यार्थी भी हैं।

किस्मत

किस्मत का पोस्टर
निर्देशक गुड्डू धनोआ
लेखक दिलीप शुक्ल (संवाद)
निर्माता प्रवीण शाह
अभिनेता बॉबी देओल,
प्रियंका चोपड़ा,
कबीर बेदी
संगीतकार आनन्द राज आनन्द
प्रदर्शन तिथियाँ
20 फरवरी, 2004
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

टोनी (बॉबी देओल) एक गैंगस्टर विकास पाटिल (आशीष विद्यार्थी) के लिए हिट-मैन के रूप में काम करता है। विकास अमीर राज माल्या (कबीर बेदी) के प्रति अपनी निष्ठा रखता है। राज माल्या नकली और पुरानी दवाओं के विपणन में शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक डॉ. हरगोबिंद गोसाई (मोहन जोशी) उसकी जांच का कर रहा है। राज, टोनी के माध्यम से हरगोबिंद को ठिकाने लगाने को कहता है। जो टोनी करता है और इस तरह, राज सभी गलत कामों से मुक्त हो जाता है। फिर टोनी की मुलाकात सपना (प्रियंका चोपड़ा) नाम की एक आकर्षक अभिनेत्री से होती है और वह उसके प्यार में पागल हो जाता है।

जब सपना ने उसे बताया कि उसकी सगाई डॉ. अजय सक्सेना से होने वाली है, तो उसका दिल टूट जाता है। फिर एक घोटाला सामने आता है और हरगोबिंद को राज की नकली दवाओं से मारे गए तीन बच्चों की मौत में फंसाया जाता है। सारे सबूत हरगोबिंद के ख़िलाफ़ हैं और एक भी वकील उसका केस लेने को तैयार नहीं है; उसकी पत्नी आत्महत्या कर लेती है और उसकी बेटी की शादी रद्द हो जाती है। तब टोनी को पता चलता है कि हरगोबिंद कोई और नहीं बल्कि सपना के पिता हैं - और उसने अपने सपनों की लड़की से शादी करने का एकमात्र मौका बर्बाद कर दिया है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत देव कोहली द्वारा लिखित; सारा संगीत आनन्द राज आनन्द द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."चिट्टी दुध कुड़ी"शान, गायत्री गांजावाला4:12
2."हम हैं मस्तमौला"अभिजीत, अलका यागनिक6:12
3."माही माही माही" (रीमिक्स वाद्य संगीत)4:29
4."बिछी पड़ी है"आनन्द राज आनन्द4:11
5."सजना से मिलने जाना" (रीमिक्स वाद्य संगीत)4:19
6."दिल तेरी दीवानगी में" (रीमिक्स वाद्य संगीत)5:08
7."माही माही माही"सुनिधि चौहान4:29
8."सजना से मिलने जाना"सुनिधि चौहान4:19
9."दिल तेरी दीवानगी में"ऋचा शर्मा, आनन्द राज आनन्द5:10

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें