केन्द्रीय विद्यालय, मॉस्को

केन्द्रीय विद्यालय, मॉस्को अथवा एम्बेसी ऑफ़ इंडिया स्कूल मास्को (ईओआई स्कूल) चतुर्थ एवं पंचम मंजिल, 10/2 उलित्सा बोलशाया डोरोगोमिलोवस्काया भवन, डोरोगोमिलोवो जिला, मॉस्को, रूस में स्थित भारतीय शिक्षा विद्यालय है। यह कियेव्स्की मैट्रो स्टेशन के निकट स्थित है।[1]

विद्यालय मॉस्को में भारतीय दूतावास से सम्बद्ध है। इसकी स्थापना १९८७ में हुई। वर्ष २०१२ तक विद्यालय में प्रथम कक्षा से आठवीं तक ३५० विद्यार्थी थे।[2][3]

रूस में भारत का राजदूत विद्यालय का संरक्ष होता है। विद्यालय में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। विद्यालय में इसके छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान एवं मानविकी के विकल्प उपलब्ध करवाये जाते हैं।[2]


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Contact" [केन्द्रीय विद्यालय, मॉस्को] (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० अप्रैल २०१५.
  2. "About EOI School" [ईओआई विद्यालय के बारे में] (अंग्रेज़ी में). केन्द्रीय विद्यालय, मॉस्को. मूल से 16 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० अप्रैल २०१५.
  3. "मास्को स्थित भारतीय स्कूल की रजत जयंती". रेडियो स्पूतनिक. २० नवम्बर २०१२. मूल से 27 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ अप्रैल २०१५.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें