केलंतन
Kelantan / كلنتن
मानचित्र जिसमें केलंतन Kelantan / كلنتن हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : कोता भारू
क्षेत्रफल : १५,०९९ किमी²
जनसंख्या(२०१५):
 • घनत्व :
१७,१८,२००
 ११०/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: ११
मुख्य भाषा(एँ): केलंतनी मलय


केलंतन मलेशिया का एक राज्य है।[1] यह पूर्वोत्तरी मलेशिया में स्थित है और इसकी उत्तरी सीमा थाईलैण्ड से लगती है। यह राज्य मलेशिया के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक ग्रामीण और कम विकसित है, जिस कारणवश यहाँ की संस्कृति भी विशेष है। यहाँ की मलय भाषा भी ज़रा अलग है, हालाँकि अन्य मलय उपभाषाएँ बोलने वाले इसे काफ़ी हद तक समझ सकते हैं। केलंतन में मलिशिया के ओरंग असली कहलाने वाले आदिवासी समुदाय भी मिलते हैं।

राजपरिवार व औपचारिक नाम संपादित करें

मलेशिया में अलग-अलग राज्यों के पुराने राजपरिवारों को संवैधानिक दर्जा मिला हुआ है। केलंतन का संवैधनिक अध्यक्ष सुल्तान कहलाता है हालाँकि इस पद के साथ कोई वास्तविक प्रशासनिक अधिकार नहीं आते। मलेशिया में कुछ राज्यों को औपचारिक अरबी भाषा के नाम भी दिये जाते हैं और केलंतन का नाम "केलंतन दार-उल-नइम" (كلنتن دار النّعيم) है, यानि "केलंतन, आनंद का घर"।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992