कैरोलिना मारिया मारिन मार्टिन स्पेनी: Carolina María Marín Martín (जन्म 15 जून 1993) स्पेन की तरफ से खेलने वाली विश्व की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व में शीर्ष वरीयता वाली मारिन अगस्त २०१६ में रियो ओलम्पिक का महिला एकल श्रेणी स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली गैर एशियाई खिलाड़ी हैं। इसके पहले वह विश्व बैडमिंटन संघ की तरफ से शीर्ष वरीयता से भी नवाज़ी जा चुकी हैं।[1][2] वो महिला एकल विश्व प्रतियोगिताओं को तीन बार २०१४, २०१५ और २०१८ में जीत चुकी हैं। ऐसा करने वाली वह विश्व की प्रथम महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

कैरोलिना मारिन

२०१४ में कैरोलिना मारिन
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म नाम Carolina María Marín Martín
जन्म 15 जून १९९३ (१९९३-06-15) (आयु 30)[1]
हुएल्वा, स्पेन[1]
ऊँचाई 1.72 मी॰ (5 फीट 8 इंच)[1]
वजन 62 कि॰ग्राम (137 पौंड)
राष्ट्र  स्पेन
सक्रियता काल 2009–
हाथ का इस्तेमाल बायाँ
महिला एकल
उच्चतम वरीयता १ (११ जून २०१५)
वर्तमान वरीयता १ (२५ अगस्त २०१६)
खिताब २०
बीडबल्युएफ प्रालेख
Updated on २८ अगस्त २०१६.

बैडमिंटन कैरियर संपादित करें

कैरोलिना ने बैडमिंटन खेलने की शुरुवात हुवेला में IES ला ऑर्डेन बैडमिंटन क्लब की तरफ से खेलने से की। 2009 में स्पेन की तरफ से पहले २००९ यूरोपिय कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ रजत पदक [3] और २००९ यूरोपिय अंडर१७ बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ में स्वर्ण पदक[4] जीतने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

कैरोलिना ने २०१३ में इंडियन बैडमिंटन लीग के पहले संस्करण में बैंगलोर की बंगा बीट्स की तरफ से हिस्सा लिया।[5]

२०१३ लंदन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड प्रतियोगिता जीतकर वह कोई भी ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड खिताब जीतने वाली पहली स्पेनी बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

31 अगस्त 2014 को मारिन ने बीडब्ल्युएफ बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल फाइनल मुकाबले में चीन की शीर्ष खिलाड़ी ली श्यूरुई को हराकर कोई वैश्विक बैडमिंटन खिताब जीतने वाली पहली स्पेनी और १९७७ में लेन कोप्पेन व १९९९ में कैमिला मार्टिन के बाद तीसरी यूरोपीय महिला खिलाड़ी बनीं।[6] सिर्फ २१ वर्ष की आयु में कोई विश्व स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतने वाली वो पहली यूरोपीय महिला भी बन गईं। [7]

८ मार्च २०१५ को फाइनल में साइना नेहवाल को हराके उन्होंने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतकर अपना पहला सुपर सीरीज़ प्रीमियर खिताब जीता। इस खिताब ने उन्हें विश्व में चौथी वरीयता दिला दी।

योनेक्स सनराइज़ इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ में उनके पास ली श्यूरुई को अपद्स्थ करके विश्व नंबर १ बनने का मौका था लेकिन सेमी फाइनल में एक करीबी मुकाबले में थाइलैंड की रत्चानोक इंथेनॉन से हारकर वो ऐसा ना कर सकीं। २ अप्रैल २०१५ को उन्हें अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ वरीयता २ मिली।

५ अप्रैल २०१५ को कैरोलिना मारिन ने २०१५ मलेशियाई ओपेन में ओलम्पिक स्वर्ण विजेता ली श्यूरुई को हराकर लगातार दूसरा सुपर सीरीज़ प्रीमियर खिताब अपने नाम किया।

१६ अगस्त २०१५ को कैरोलिना मारिन ने भारत की साइना नेहवाल को हराकर कैरियर का दूसरा बीडब्ल्युएफ विश्व खिताब जीता।

१९ अगस्त २०१६ को अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण खिताबी मुकाबले में भारत की पी०वी० सिंधु को १९-२१, २१-१२, २१-१५ से हराकर मारिन ने रियो ओलम्पिक का स्वर्ण पदक जीता। ऐसा करने वाली वो पहली स्पेनी और गैर एशियाई महिला खिलाड़ी बन गईं। २०१६ से पहले के बैडमिंटन स्पर्घा के सभी ओलम्पिक स्वर्ण पदक एशियाई महिलाओं ने ही जीते थे।

चयनित विरोधियों के विरुद्ध रिकॉर्ड संपादित करें

निम्नलिखित तालिका में शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य खिलाड़ी सम्मिलित हैं।

Players Matches Results Change
Won Lost
  यामागुची आकाने १३ +१
  बे यौन-जू +१
  चंग शाओ-चिए
  चॅन युफ़ेई +१
  ह बिंग्ज्याओ +५
  यूलिआना शैंक +२
  लिंडावेनी फ़ानेत्री
  ली श्यूरुई
  मितानी मिनात्सु +७
  ओकुहारा नोज़ोमी १६ +२
  पेत्या नीडेलचेवा +१
  पी होंग्यैन -१
  पॉर्नटिप बुरानाप्रासर्त्सुक +१
  पी० वी० सिंधु १४ +२
  रत्चानोक इंथेनौन ११ -३
  साइना नेहवाल १३ +१
  सुंग जी-ह्यन +७
  ताई त्ज़ु-यिंग १५ -३
  टीना बाउन -१
  वांग शिशिऐन -१
  वांग शिन -२
  वांग यिहान -१
  यिप पुई यिन +५

व्यक्तिगत फाइनल में संपादित करें

 
2013 एक्सियाता कप में मारिन

व्यक्तिगत खिताब (२०) संपादित करें

दिनांक प्रतियोगिता अंतिम विरोधी स्कोर
2009 आइरिश ओपेन   राख़ल वन कुत्सन 22–24, 21–14, 21–16
2010 उगांडा इंटरनैशनल   ऐने हैल्ड जेन्सन 21–18, 19–21, 21–18
2010 साइप्रस इंटरनैशनल   ओल्गा गोलावानोवा 21–12, 25–27, 21–14
2011 मोरक्को इंटरनैशनल   यूलिआना शेंक 21–17, 21–13
2011 स्पेनिश ओपेन   ओल्गा कौनन 21–13, 21–14
2013 स्वीडिश इंटरनैशनल स्टॉकहोम   निकोल शालर 21–6, 21–10
2013 फिनिश ओपेन   बेआत्रिज कोर्रालेस 21–10, 21–15
2013 लंदन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड   कर्स्टी गिल्मौर 21–19, 21–9
2013 स्कॉटिश ओपेन   कर्स्टी गिल्मौर 21–14, 11–21, 21–13
2013 इटैलियन इंटरनैशनल   सबरीना जैके 21–15, 21–14
2014 यूरोपिय प्रतियोगिता   ऐना थिआ मैड्सन 21–9, 14–21, 21–8
2014 विश्व प्रतियोगिता   ली श्यूरुई 17–21, 21–17, 21–18
2015 ऑल इंग्लैंड   साइना नेहवाल 16–21, 21–14, 21–7
2015 मलेशिया ओपेन   ली श्यूरुई 19–21, 21–19, 21–17
2015 ऑस्ट्रेलियन ओपेन   वांग शिशिऐन 22–20, 21–18
2015 विश्व प्रतियोगिता   साइना नेहवाल 21–16, 21–19
2015 फ्रेंच ओपेन   वांग शिशिऐन 21–18, 21–10
2015 हाँग काँग ओपेन   ओकुहारा नोज़ोमी 21–17, 18–21, 22-20
2016 यूरोपिय बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ   कर्स्टी गिल्मौर 21–12, 21–18
2016 ओलम्पिक खेल   पी॰वी॰ सिंधु 19–21, 21–12, 21–15
     वैश्विक या ओलम्पिक प्रतियोगिताएँ
     सुपर सीरीज़ प्रीमियर प्रतियोगिता या सुपर सीरीज़ फाइनल्स प्रतियोगिता
     सुपर सीरीज़ प्रतियोगिता
     ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड प्रतियोगिता
     ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता

उपविजेता (8) संपादित करें

दिनांक प्रतियोगिता विजेता स्कोर
2009 साइप्रस इंटरनैशनल   स्पेला सिलवेस्टर 21–23, 21–23
2010 इटैलियन इंटरनैशनल   ओल्गा कौनन 20–22, 14–21
2011 आइरिश ओपेन   पाई श्याओ-मा 21–12, 19–21, 7–21
2013 स्पेनिश ओपेन   बेआत्रिज कोर्रालेस 19–21, 18–21
2014 स्पेनिश ओपेन   कर्स्टी गिल्मौर 19–21, 18–21
2014 ऑस्ट्रेलियन ओपेन   साइना नेहवाल 18–21, 11–21
2015 सैयद मोदी इंटरनैशनल   साइना नेहवाल 21–19, 23–25, 16–21
2015 जर्मन ओपेन   सुंग जी-ह्यन 15–21, 21–14, 6–21
     वैश्विक या ओलम्पिक प्रतियोगिताएँ
     सुपर सीरीज़ प्रीमियर प्रतियोगिता या सुपर सीरीज़ फाइनल्स प्रतियोगिता
     सुपर सीरीज़ प्रतियोगिता
     ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड प्रतियोगिता
     ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता

व्यक्तिगत कनिष्ठ उपाधियाँ (1) संपादित करें

दिनांक प्रतियोगिता अंतिम विरोधी स्कोर
2009 यूरोपिय कनिष्ठ प्रतियोगिता   ऐन्ने हैल्ड 21–18, 18–21, 19–21
2011 यूरोपिय कनिष्ठ प्रतियोगिता   बेआत्रिज कोर्रालेस 21–14, 23–21

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Carolina Marín Archived 2015-09-25 at the वेबैक मशीन. sports-reference.com
  2. "Carolina María Marín Martín" Archived 2015-09-23 at the वेबैक मशीन. Comité Olímpico Español
  3. "यूरोपिय कनिष्ठ प्रतियोगिता 2009 – विजेता" Archived 2017-10-03 at the वेबैक मशीन. tournamentsoftware.com. 12 अप्रैल 2009
  4. "यूरोपिय U17 प्रतियोगिता 2009 – विजेता". tournamentsoftware.com. 15 नवंबर 2009
  5. "Who got whom in IBL 2013 players' auction". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 22 जुलाई 2013. मूल से 23 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. Italic or bold markup not allowed in: |work= (मदद)
  6. "WORLDS 2014 Finals – Carolina Marin is the new World Champion!" Archived 2015-09-23 at the वेबैक मशीन. Badzine.net.
  7. "A fairy tale written by Carolina Marin" Archived 2015-07-17 at the वेबैक मशीन. badmintoneurope.com. 31 अगस्त 2014
पुरस्कार
पूर्वाधिकारी
मीरिया बेलमोन्टे
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ स्पेनी महिला खिलाड़ी
2014
उत्तराधिकारी
अघोषित

साँचा:शीर्ष दस बैडमिंटन खिलाड़ी