कैरोल ग्रीडर (जन्म: 15 अप्रैल, 1961) जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में एक आण्विक जीवविज्ञानी हैं। 1984 में उन्होने संयुक्त रूप से एंजाइम टेलोमिरेज की खोज उस समय की थी, जब वो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले में एलिजाबेथ ब्लैकबर्न के मातहत काम कर रही थीं। ग्रीडर ने टेलोमेरेस (गुणसूत्रों का छोर), की संरचना पर अनुसंधान का बीड़ा उठाया है। उन्हें 2009 का शरीर विज्ञान या चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से ब्लैकबर्न और जैक शॉस्तक के साथ प्रदान किया गया है।

कैरोल ग्रीडर
जन्म 15 अप्रैल 1961 (1961-04-15) (आयु 63)
सैन डिएगो, कैलिफोर्निया
आवास अमेरिका
राष्ट्रीयता अमरीकी
क्षेत्र आण्विक जीवविज्ञान

सन्दर्भ संपादित करें